Connect with us

कोरबा

बिहान उत्पादों को मिली नई पहचान, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया ‘हसदेव नेचुरल्स’ ब्रांड का अनावरण

Published

on

स्व सहायता समूह की दीदियों के उत्पाद अब ‘हसदेव नेचुरल्स’ ब्रांड से होंगे बाजार में पहचान स्थापित करने की ओर अग्रसर

ब्रांडिंग से स्थानीय उत्पादों के विपणन को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आत्मनिर्भरता होगी मजबूत

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को एक विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में बिहान की दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों के लिए *‘हसदेव नेचुरल्स’ ब्रांड का अनावरण किया। इस ब्रांड परियोजना के लिए के लिए जिला खनिज न्यास मद से वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस ब्रांड के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह के द्वारा जिले में पिछले तीन महीने से उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है।

इस पहल से स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को एक साझा ब्रांड के माध्यम से बाजार में नई पहचान मिलेगी। साथ ही उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, विपणन एवं बिक्री के अवसर बढ़ेंगे। इससे ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी आय में वृद्धि और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी नई संभावनाएं विकसित होंगी।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत जिले में कराए जा रहे विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संचालित गतिविधियों तथा बिहान स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

हसदेव नेचुरल्स’ ब्रांड का शुभारंभ ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने, स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने और महिला स्वावलंबन को नई गति देने की दिशा में कोरबा जिले की एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, आयुक्त नगर निगम आशुतोष पांडे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू

Published

on

कोरबा 03 नवंबर 2026। राज्योत्सव के भव्य आयोजन में जिला न्यायालय कोरबा के न्यायाधीशों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  कोरबा  श्रीमती नीता यादव की अगुवाई में सहभागिता करते हुए नागरिकों को कानूनी अधिकार और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनो तक पहुंचाई गई।
राज्योत्सव में लगाए गए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के स्टाल  के माध्यम से न्यायाधीशों द्वारा नागरिकों को बताया गया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को न्याय सुलभ कराने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था उपलब्ध है। न्यायाधीशों ने लोक अदालत की उपयोगिता, विवादों के आपसी सहमति से त्वरित निराकरण तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी साझा की। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना,  न्याय तक उनकी पहुंच आसान बनाना तथा लोक अदालत के माध्यम से लंबित विवादों के सरल एवं शीघ्र निराकरण के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा। राज्योत्सव में विधिक जागरूकता की यह पहल न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर न्यायाधीशों ने  राज्योत्सव में लगे समस्त स्टालों का अवलोकन भी किया।

Continue Reading

कोरबा

जागृति भू-विस्थापित कामगर सहकारी समिति कोहड़िया के सदस्यों का मतदाता सूची जारी

Published

on

दावा- आपत्ति 11 नवम्बर  तक आमंत्रित

कोरबा 03 नवंबर 2026। जागृति भू-विस्थापित कामगर सहकारी समिति मर्यादित कोहड़िया पंजीयन क्रमांक 103 के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन सोसायटी कार्यालय कोहड़िया, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा, विकासखंड कार्यालय कोरबा, वित्तदायी बैंक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कोरबा के सूचना पटल पर  03 नवंबर 2026 को किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 11 नवम्बर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य राजकुमार पटेल या कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष  11 नवम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर सप्रमाण प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 12 नवम्बर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव में स्वामित्व योजना के 200 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित

Published

on

कोरबा 03 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव समारोह का आयोजन घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर में किया गया। समारोह में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले के 200 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए। इन अभिलेखों से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का प्रमाण मिलेगा और संपत्ति संबंधी अधिकारों को स्पष्टता मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन उपस्थित रहे। डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज एवं भू-अभिलेख अधीक्षक अमित झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677