कोरबा
टोल बैरियर तोड़कर पोल से भिड़ी बाइक,1 की मौत:सिर-चेहरे पर आई गंभीर चोटें, 2 घायल, कटघोरा से पाली लौट रहे थे तीन दोस्त
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार शाम को बाइक सवार 3 युवक टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के खंभे टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम अमन जांगड़े (24) है, जो पाली का रहने वाला था। वहीं घायल जोहार सिंह का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में इलाज जारी है। जबकि दूसरे घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।

बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में बैरियर तोड़ते हुए निकले।
कब और कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, 28 सितंबर को अमन जांगड़े अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से कटघोरा गया था। शनिवार शाम करीब 5 बजे सभी घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में बाइक सवार रजकम्मा टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़े।
सिर और अन्य हिस्सों में आई चोटें
हादसे में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना 112 और एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

खंभे से टकराते ही बाइक सवार सड़क पर गिरे।
एक घायल बिलासपुर रेफर
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोहार सिंह का इलाज जारी है। वहीं दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों से प्राथमिक इलाज देकर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है।
तेज रफ्तार में थे बाइक सवार युवक
टोल नाके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बाइक सवारों ने अपनी रफ्तार कम नहीं की। वे सीधे बैरियर से टकराते हुए सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गए। नाके पर बाइक के लिए अलग से बूम बैरियर लगा था, जहां अन्य लोग भी आ-जा रहे थे।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। कटघोरा थाना धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

कोरबा
राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा प्रवास पर
सामूहिक विवाह व हनुमंत कथा में होंगे शामिल
कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री डेका रायपुर लोकभवन से सवेरे 7.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। ततपश्चात राज्यपाल सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल श्री डेका दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
