रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोशल मीडिया अब सबसे बड़ा अखाड़ा बन गया है। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार वीडियो और पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया है।
इन पोस्ट में दोनों नेताओं के कार्यकाल और बयानों को लेकर व्यंग्य किया गया है। बीजेपी का दावा है कि जनता अब कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क साफ देख रही है। बीजेपी आईटी सेल की ओर से जारी एक वीडियो में भूपेश बघेल को किसानों और युवाओं से किए वादों पर घेरा गया है।
बीजेपी आईटी सेल ने पूर्व सीएम को टारगेट करते पोस्ट किया है।
बीजेपी आईटी सेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को टारगेट करके ये पोस्ट किया है।
दीपक बैज का कार्टून
वहीं, दीपक बैज के बयानों पर कार्टून बनाकर उन पर टिप्पणी की गई। दीपक बैज का कार्टून बीजेपी की आईटी सेल ने जारी किया है। उसमें कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं के अलावा राष्ट्रीय नेताओं का नाम भी लिखा है।
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर।
कांग्रेस-बीजेपी नेताओं ने क्या कहा ?
बीजेपी आईटी सेल के पोस्ट पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ने पलटवार कर कहा कि, भाजपा जो राजनीति में शुचिता का पाठ पढ़ाती है, उसकी पोल खुल गई है। भाजपा की आईटी सेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के परिजनों के खिलाफ अपमानित जनक पोस्ट और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही है।
इस मामले में कांग्रेस जल्द एफआईआर कराएगी। अब देखना यह है, कि भाजपा शासन में कानून सहयोग करता है, कि नहीं। जिस तरह से बीजेपी के नेताओं की शिकायत पर एफआईआर हुई, उसी तरह से कांग्रेस की शिकायत पर एफआईआर होनी चाहिए।
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब- सुशील
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष कांग्रेस सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। सरकार पूरी तरीके से लचर है। यही वजह है कि अपराधों की संख्या बढ़ रही है नशे की पार्टी हो यूथ पार्टी हो हत्या हो इन सबके पीछे सरकार की विफलताएं है। गृहमंत्री लाचार साबित हो रहे हैं। इसलिए इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराधियों को सत्ता पक्ष का संरक्षण भी है।
कांग्रेस बेरोजगार, उनके पास कोई मुद्दा नहीं- चंद्राकर
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस बेरोजगार है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस और क्षेत्रिय पार्टियों के कारण देश खतरे में है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।