कोरबा
भाजपा के पास विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व, ऐतिहासिक उपलब्धियां-इन्हीं मुद्दों से हम जीतेंगे सभी 11 सीटें
भाजपा कोरबा लोकसभा प्रबंधन एवं कोर कमेटी की बैठक प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में संपन्न,कोरबा जीतने बनी रणनीति
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रत्याशी सरोज पांडेय सहित कई दिग्गज कोरबा में

कोरबा। भाजपा कोरबा लोकसभा प्रबंधन एवं कोर कमेटी की बैठक छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी नितिन नबीन,उप मुख्यमंत्री अरूण साव, पूर्व विधानसभाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए कृत संकल्पित है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 370 प्लस एवं एनडीए 400 पार का नारा दिया है । हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर उनके संकल्प को पूरा कर दिखाना है । मैं कोरबा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तो प्रतीक मात्र हूं वास्तविकता में तो यहां का प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है । बैठक में उपस्थित अपेक्षित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा की विधानसभा चुनाव के पहले देश के अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में सरकार बनाना अधिक मुश्किल जान पड़ता था, लेकिन छत्तीसगढ़ के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम की और इसी का परिणाम था कि भूपेश बघेल के कुशासन से छत्तीसगढ़ की जनता को मुक्ति मिली है और इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत के भरोसे मैं यह कह सकता हूं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से हम 11 की 11 सीट जीतकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे । प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन ने लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी के अन्य विषयों में भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया । लोकसभा प्रबंधन एवं कोर कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव में हम कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए आत्मविश्वास की बदौलत लोकसभा की सभी सीटे जीतने का दावा कर रहे हैं । आज हमारे पास विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व है, ऐतिहासिक उपलब्धियां है । अब हम कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हम लोकसभा चुनाव के लिए वोटर के पास जाए एवं उनसे समर्थन प्राप्त करें । आज के बैठक में उपरोक्त अतिथियों के अलावा मुख्य रूप से बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, कोरबा लोकसभा प्रभारी धरम लाल कौशिक, लोकसभा संयोजक एवं बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े, लोकसभा सहसंयोजक मनोज शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, ननकी राम कंवर, रामदयाल उईके, गोपाल साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, एमसीबी जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी,जीपीएम जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर सहित सभी विधानसभाओ के संयोजक, विधानसभाओं के प्रभारी, लोकसभा में निवासरत प्रदेश के कार्य समिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा प्रबंधकारिणी व कोर कमेटी के सदस्य सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
