छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में ‘बुकिंग-सोनी’ ने लूटे थे 5 करोड़ के गहने:झारखंड के इनामी भाइयों ने मामा-गर्लफ्रेंड संग मिलकर रची साजिश; दिल्ली से पकड़े गए
बलरामपुर,एजेंसी। बलरामपुर जिले में 5 करोड़ के जेवरात और 7 लाख कैश लूट मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तार हुई है। झारखंड के ‘बुकिंग सोनी’ गिरोह ने लूट के कुछ गहने एक ज्वेलर्स को बेचे और बाकी गला दिए थे। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1.50 बजे हथियारबंद 3 बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।
फिर करीब 15 मिनट में 5 किलो सोना और कैश लेकर बाइक से झारखंड की ओर भाग निकले थे। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था।

राजेश ज्वेलर्स से दिनदहाड़े हुई थी सोने और नगदी की लूट।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के गहने, रुपए और हथियार बरामद किए हैं।
इनामी बदमाश थे लूट में शामिल
पुलिस ने CCTV जांच में 2 इनामी बदमाशों की पहचान की। इनमें झारखंड के चैनपुर निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल थे। इसके बाद 8 टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी गई।
पुलिस गिरफ्त में आए सोनू और मोनू दोनों भाइयों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। इनके अलावा दोनों के मामा और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि को भी पकड़ा गया है। हालांकि ज्वैलरी खरीदने वाला आरोपी अभी पकड़ से बाहर है।
पुलिस ने अंजलि के घर में दबिश देकर 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की है। वहीं बाकी आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल जब्त की है। वहीं दो अकाउंट में जमा 5.80 लाख रुपयों को सीज किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड भी शामिल है। लूट के गहने उसी के घर में छिपाकर रखे गए थे।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी
- मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग (24) चैनपुर, झारखंड
- सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (30) चैनपुर, झारखंड
- राहुल मेहता (22) महावीरगंज, औरंगाबाद
- विक्की सिंह (24) अम्बा, जिला औरंगाबाद
- अरविंद सोनी, ग्राम चैनपुर (सोनू का मामा)
- अंजली एक्का (सोनू की गर्लफ्रेंड), मोहाली चंडीगढ़

लूट के बाद बाइक से भाग निकले थे युवक।
दिल्ली से पकड़े गए मुख्य आरोपी
लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकिंग, उसके भाई और मास्टरमाइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविंद सोनी को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा है। तीनों वारदात के बाद दिल्ली में छिपे थे। आरोपियों ने लूट का सोना सोनू की गर्लफ्रेंड अंजनी के पास मोहाली में छिपाकर रखा था।
लूट के बाद बरवाडीह में किया बंटवारा
वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों ने राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी। वारदात के बाद बाइक से रंकाकलान और उसके बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां अन्य आरोपियों से लूट की रकम और ज्वेलरी का बंटवारा किया। सोनू और मोनू ने मामा अरविंद के सहयोग से सोने को चैनपुर में गला दिया और दिल्ली भाग निकले।
कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम
आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के केस दर्ज हैं।
कोरबा
कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
कोरबा। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी नजर मार्ग पर बने बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत अपने वाहन चालक को रुकने का निर्देश दिया और स्वयं नीचे उतरकर सड़क की स्थिति का मुआयना किया।

पहाड़ी और दूरस्थ ग्रामों को जोड़ने वाला यह मार्ग ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क पर बने गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बारिश और पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं, ऐसे में नियमित निगरानी और त्वरित सुधार कार्य अनिवार्य हैं। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में देरी न की जाए।
कोरबा
उपभोक्ताओं की जागरूकता से ही उपभोक्ता संरक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी
केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौघोगिकी संस्थान (सिपेट) में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का हुआ आयेजन
कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग ने छात्र – छात्राओ को उपभोक्ता कानूनो की दी जानकारी
कोरबा। कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग ने सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन जहां छात्र – छात्राओ´ को उपभोक्ता जागरूकता कानून के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर के माध्यम से ग्रामीणो को उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हुए उन्हे उनके अधिकारो से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में दस मार्च को कटघोरा विकासखंड अंतर्गत केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौघोगिकी संस्थान (सिपेट) में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने छात्र-छात्राओ को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी।
सिपेट के सभागृह में छात्र कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ मे अतिथियो के औपचारिक परिचय उपरांत सिपेट के प्रबंधक राजीव कुमार लिल्हारे, ने उपस्थित अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात छात्र -छात्राओ ने नाटक के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं, छात्र – छात्राओ को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना है। उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

शिविर का उद्देश्य त्रुटिपूर्ण वस्तुओं, सेवाओं में कमी ,अनुचित व्यापार प्रचलनों जैसे विभिन्न प्रकार के शोषण के विरुद्ध उपभोक्ताओं को प्रभावी सुरक्षा उपलब्ध कराना है। जो लोग धोखाधड़ी, कालाबाजारी आदि के शिकार होते हैं वे इसके माध्यम से जागरूक होते हैं। उपभोक्ताओ की जागरूकता से ही उपभोक्ता संरक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा ई-हियरिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। ई जागृति एवं ई हियरिंग से अब उपभोक्ता घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं तथा सुनवाई में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।
शिविर में छात्रो को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी वस्तु को क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट, एमआरपी, गुणवत्ता चिन्ह (आईएसआई, एगमार्क आदि) का अवलोकन अवश्य करें। क्रय की गई प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल लेना अनिवार्य बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके। जिला आयोग में शिकायत दायर करने के लिए वाद मूल्य के आधार पर पंजीयन शुल्क 5 लाख तक शून्य, 5 लाख से अधिक और 10 लाख से कम पर 200 रूपये फीस, 10 लाख से अधिक 20 लाख से कम की फीस 400 रूपये, 20 लाख से अधिक और 50 लाख से कम की फीस 1000 रूपये होगी। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना होगा एवं स्वयं जागरूक होना होगा, तभी जागो ग्राहक जागो की सार्थकता सिद्ध होगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षिकाओ एवं अन्य छात्र – छात्राओ के प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री श्वेता जांगड़े ने किया। उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण रामायण पटेल, मनीराम श्रीवास, राजेश्वर इंग्ले, राजीव कुमार लिल्हारे, प्रबंधक (तकनीकी) वरूण कुमार गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, अनिल साहू, श्रीमती बुध्देश्वरी पटेल एवं अन्य सिपेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नाटक के जरिए छात्र-छात्राओ ने उपभोक्ता जागरूकता का दिया संदेश
सिपेट के छात्र-छात्रओ ने नाटक और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपभोक्त जागरूकता का संदेश देते हुए अत्यंत सराहनी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से सोशल मिडिया एवं बैंक उपभोक्ताओ को झांसे में लेकर हो रही ठगी से जागरूक किया गया। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, जैसे- रसीद मांगना, एमआरपी की जांच करना, मिलावटी सामान के खिलाफ आवाज़ उठाना और शोषण से बचने के लिए जागरूक किया गया है। इन नाटकों के द्वारा ’जागो ग्राहक जागो’ का संदेश दिया गया हैं। हम कोई सामान दुकानदार से खरीदें तो दुकानदार से खरीदी गई वस्तु की रसीद अवश्य लें, अन्यथा दुकानदार आपके साथ धोखा भी कर सकता है। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने उपभोक्ता को जागरूक करने का संदेश दिया।
कोरबा
नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को
कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मंशानुरूप आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जिला एवं समस्त तालुका स्थित न्यायालयों में किया जा रहा है।
नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील स्तर पर न्यायालय में लंबित राजीनामा, दीवानी, फौजदारी, क्लेम (मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण) परिवार न्यायालय में मामले, श्रम विवाद, भू-अर्जन से संबंधित प्रकरण राजस्व मामलें, पराक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के मामले, बैंक वसूली, विद्युत चोरी के मामले व अन्य उपयुक्त मामलों का निराकरण सुलह-समझौता व राजीनामा के माध्यम से किया जायेगा।
आम नागरिकों से अपील है कि वे नेशनल लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण कराएं और इस व्यवस्था का लाभ उठाए ।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
