Connect with us

छत्तीसगढ़

BSF जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को किया शूट:नारायणपुर में पदस्थ था UP का रहने वाला आरक्षक, पार्थिव शरीर गृहग्राम के लिए रवाना

Published

on

जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में BSF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम सचिन कुमार है। ये उत्तर प्रदेश के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से नारायणपुर के होरादी कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था। कैंप में ही ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जवान का नाम सचिन कुमार है। ये उत्तर प्रदेश के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

जवान का नाम सचिन कुमार है। ये उत्तर प्रदेश के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

जवान का शव गृहग्राम रवाना

गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप के बाकी जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सोनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम कर गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दंतेवाड़ा में यूपी के जवान ने की थी आत्महत्या

इससे 2 महीने पहले, दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई थी। जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था।

यूपी के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

यूपी के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

बिहार के जवान ने खुद को मारी थी गोली

वहीं, 4 महीने पहले सुकमा में बिहार के रहने वाले CRPF के जवान ने ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल खुद को शूट कर लिया था। वह छुट्टी से कैंप लौटा था। आरक्षक शशि भूषण कुमार (31) ने शिविर में संतरी की ड्यूटी के दौरान लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मारी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677