कुसमुंडा
CAF जवान ने अपने ससुराल पक्ष के दो लोगों को सर्विस रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी, वजह पारिवारिक विवाद,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
आरोपी जवान ने अपने चाचा ससुर और उनकी पुत्री को गोली मारी दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हरदी बाजार:– छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान टेशराम बिंझवार ने अपने सर्विस राइफल से ससुराल ग्राम पहुंच अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मार कर डबल मर्डर कांड की घटना को दिया अंजाम।
मिली जानकारी अनुसार जवान के ससुराल पक्ष से एक व्यक्ति और भी घायल है।
जवान के सर पर था खून सवार, ससुराल पक्ष से जो भी सामने दिखा दाग दी गोली, बाकी के घर वालो ने छुप कर बचाई अपनी जान।
आरोपी टेश राम बिंझवार👇👇

मृतक राजेश बिंझवार (चाचा ससुर) 35 वर्ष और मृतिका मदालसा 17 वर्ष (साली), आरोपी टेशराम बिंझवार एक के बाद एक दोनों पर अपने सर्विस रायफल से फायर किया जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद जवान वहां से भागने का कोशिश करने लगा मगर कुछ ग्रामीणों ने उसको पकड़ कर हरदी बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।
पारिवारिक विवाद के वजह से यह घटना को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है, पुलिस द्वारा आरोपी की सर्विस राइफल जब्त कर लीया गया है। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।
मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार (बंदूक की सफाई) पद पर पदस्थ है। शासन द्वारा बुधवार को इनका रिजर्व बल में ड्यूटी लगाई गई थी जहां से सुबह हाजरी लगाई और ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंचा और अपना सर्विस राइफल उठाकर सीधे उमेंदी भांठा गांव पहुंचा जहां इसका ससुराल है। गांव के मंदिर के पास उसने अपनी साली और चाचा ससुर को देखते ही गुस्से से लाल होते हुए दोनों पर दो-दो गोलियां दाग दी। दोनों की मृत्यु मौके पर ही हो चुकी थी जिनको अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हरदी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी है और टेंशराम बिंझवार से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीएएफ कैंप के अधिकारियों को घटना की सूचना भी दे दी गई है।
मामले में जिला कोरबा के पुलिस अधीक्षक एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि, शुरुआती जांच में घटना का कारण घरेलू विवाद की वजह सामने आई है। लेकिन मामले की विस्तार से जांच की जाएगी, उसके बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
कुसमुंडा
पार्षद की पहल रंग लाई,,, नेहरू नगर वार्ड क्षेत्र के चौक चौराहों पर लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कुसमुंडा – नेहरू नगर :– जिला कोरबा के नगर पालिका परिषद बांकि मोगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 नेहरू नगर के पार्षद नवीन कुकरेजा (निक्कू) ने अपने क्षेत्र विकास के लिए एस.ई.सी.एल कुसमुंडा क्षेत्र के महा प्रबंधक को ज्ञापन देते हुए उद्यान की सौंदर्यीकरण, नेहरू नगर रेस्क्यू मैदान में एक्यू प्रेसर टाइल्स, दुर्गा पूजा मैदान का सौंदर्यीकरण और प्रमुख दृष्टि से कॉलोनी क्षेत्रों में बढ़ती चोरियों और बढ़ते अपराध को ध्यान में रख हर चौक चौराहों पे सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निवेदन किया था।

पार्षद नवीन कुकरेजा के ज्ञापन में समस्याओं के बताए अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक द्वारा क्षेत्र के सेफ्टी के लिए चौक चौराहों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है जिसमें डी.ए.वी स्कूल, गायत्री मंदिर चौक, आदर्श नगर कॉलोनी इसी तरह कुल 75 कैमरा लगवाए जा रहे है।

सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर नजर रखी जा सकेगी साथ ही कॉलोनी क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगेगी।
कुसमुंडा
भाजपा पार्षद दिलीप दास का तस्वीर वायरल, पुष्टि के बाद पुराने मामले से जुड़ सकती है कड़ी….,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कुसमुंडा :– बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23 आदर्शनगर के भाजपा पार्षद दिलीप दास का एक महिला मित्र के साथ तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होते ही एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है।
तस्वीर वाली महिला मित्र जो उनकी धर्मपत्नी नहीं हैं, पर किसी अन्य महिला मित्र के साथ वाले इस तस्वीर को देख कर स्पष्ट अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पल उनका यादगार पलो में से एक पल है। तस्वीर वायरल होने के बाद पश्चिमांचल कोयलांचल और आम जनों में इस बात को लेकर खलबली मची है और दिलीप दास के इस तस्वीर के चर्चे हर जुबा पर सुर्खियों की तरह छाया हुआ है।
खास बात तो यह है कि पार्षद दिलीप दास के साथ जो महिला नजर आ रही है, यह वही महिला है जिसके खिलाफ उस महिला के ससुराल पक्ष परिजन द्वारा थाना में शिकायत की गई थी कि उसने दिलीप दास के बहकावे में आकर अपने घर केपैसे और जेवरात उसके हवाले कर दिया है। जिसके बाद दिलीप दास ने इस आरोप को निराधार बताते हुए छवि धूमिल करने की बात बताई थी।

वहीं उस शिकायत के बाद महिला सामने आकर उसने दिलीप दास को पूरी तरह से बेकसूर बताया था और उसको झूठे केस में उलझाने, फसाने और छवि खराब करने की बात कही थी, उससे किसी भी तरह के संबंधों से भी साफ साफ इंकार किया था। पर अब वायरल हुए इस तस्वीर से उनकी कहानी पूरी गलत नजर आ रही है और इनकी यह तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
इस तस्वीर वाली खबर समाचार को देखने के बाद उस महिला के पति द्वारा एक ऑडियो भी जारी किया गया है जिसमें उसके पति विनय अग्रवाल ने अपने नाम पता के बताते हुए कह रहे है कि इसमें जो लड़की है वो मेरी बीवी है, और अभी तो ये मेरे साथ नहीं रह रही है, मैं कुसमुंडा थाना या एस पी ऑफिस जाता हु तो मेरा कोई सुनवाई नहीं होता है, मेरे पत्नी और पार्षद दिलीप दास ने मुझे धमकी देकर मेरे घर का सारा सोना चांदी को मेरी पत्नी ले गई है, जिसका शिकायत भी दर्ज कर चुका हूं। पर उसने मेरे और मेरे माताजी पर ही बिलासपुर में झूठा आरोप लगाकर F.I.R दर्ज करा दी है। विनय ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का समर्थक हूं इसलिए मुझे कही से किसी तरह का समर्थन नहीं भी नहीं मिल रहा है।
👇👇ऑडियो
इनकी तस्वीर को देखने के बाद क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपाई भी अंदर हीं अंदर ये कहते नजर आ रहे है कि यह दिलीप दास का निजी मामला हो सकता है पर सार्वजनिक जीवन में यह सब उजागर होना पार्टी की छवि को धूमिल करने जैसा है इसलिए संगठन को इस पर जांच करते हुए कार्रवाई तो जरूर करनी चाहिए।
पार्षद दिलीप दास ने इस वायरल तस्वीर को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर किसी ने मेरी फेक आईडी बनाकर इस तस्वीर को वायरल किया है, इस संबंध मे मेरे द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की जा रही है। फेक आईडी बनाने वाले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। दिलीप दास ने एक बार फिर से कहा कि यह सब एक साजिश है जो मेरी छवि को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है।

अब देखना ये है कि क्या इनकी पार्टी का संगठन इस विषय को कितनी गंभीरता से लेती है और इनपर क्या कार्रवाई करती है। इस वायरल तस्वीर के स्पष्टीकरण के बाद इससे पहले वाले मामले में हुए शिकायतों पर सोच विचार किया जाता है या इसके आधार पर उसमें क्या फेरबदल होगी। या फिर फेक आईडी बनाने वाली बात सही होती है, या कहानी कौन सी मोड लेगी वो तो अब शिकायत के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
कुसमुंडा
सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा में रामानुजन जयंती पर गणित मेले का हुआ भव्य आयोजन
विद्यार्थियों ने चार्ट, मॉडल और प्रदर्शनी के माध्यम से गणित को बनाया रोचक
कोरबा/कुसमुण्डा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा में 20 दिसंबर, शनिवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य चिंतामणि कौशिक, गणिताचार्य रामशरण कश्यप, अनूप सावलकर तथा विज्ञान प्रमुख श्रीमती अंजना पाराशर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

गणित मेले में भैया-बहनों ने गणित विषय को रोचक एवं सरल बनाने के उद्देश्य से गणितीय चार्ट, मॉडल, मापन गतिविधियां एवं विविध प्रदर्शनी प्रस्तुत की। इसके साथ ही प्रश्न मंच के माध्यम से प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर प्राचार्य चिंतामणि कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने अल्प आयु में ही गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त कीं। उन्होंने पाई के अंकों की गणना के लिए अनेक नवीन सूत्र दिए, जो परंपरागत तरीकों से भिन्न थे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान जीवन में गणित का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
