Connect with us

छत्तीसगढ़

कार-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, 5 दोस्तों की मौत:मेला देखकर लौट रहे थे, गाड़ी में फंसे शव, जशपुर पुलिस और ग्रामीणों ने मुश्किल से निकाला

Published

on

जशपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा 6 दिसंबर शनिवार की रात NH-43 पतराटोली के पास हुआ। मनोरा थाना क्षेत्र के मेले से लौट रही i-20 कार और सामने से आ रहे ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार सवार सभी 5 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लोहे के ढेर में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे। कार्यक्रम से घर पहुंचने की जल्दी में कार की रफ्तार काफी तेज थी। पतराटोली के पास अचानक सामने ट्रेलर को देखकर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधी भिड़ंत हो गई।

ट्रेलर से टक्कर के बाद कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह चपट गया।

ट्रेलर से टक्कर के बाद कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह चपट गया।

ट्रेलर सड़क किनारे खड़े था, तेज रफ्तार में होने की वजह से ड्राइवर कंट्रोल नहीं रख पाया।

ट्रेलर सड़क किनारे खड़े था, तेज रफ्तार में होने की वजह से ड्राइवर कंट्रोल नहीं रख पाया।

कार में सवार 5 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार में सवार 5 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

टक्कर होते ही हुआ धमाका

टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और कार सड़क किनारे घिसटती चली गई। आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे, लेकिन वाहन के अंदर फंसे सभी युवक मृत पाए गए। सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

कार के अंदर फंसी हुई थी लाशें

पुलिस जब पहुंची तो सभी की लाशें कार के अंदर फंसी हुई थी। शवों को वाहन से बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भिजवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और कार सड़क किनारे घिसटती चली गई।

टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और कार सड़क किनारे घिसटती चली गई।

ट्रेलर ड्राइवर फरार, तलाश जारी

दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के रहने वाले हैं। पहचान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि “कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हुई है। ट्रेलर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की जांच जारी है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाटकेश्वर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि हाटकेश्वर जयंती आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है, जो हमें धर्म, संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ता है। यह दिवस समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने भगवान हाटकेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति और प्रगति  लेकर आए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677