Connect with us

कोरबा

Celebrating the Multifaceted Men of BALCO on International Men’s Day

Published

on

From the men at work to the men at home

Balco Nagar. Men are often seen as symbols of strength and resilience, yet their lives encompass far more than traditional perceptions. Beyond being providers, they are caregivers, mentors, artists, and nurturers. On International Men’s Day, BALCO proudly celebrates the diverse identities of the men within its fold—individuals whose compassion, creativity, and dedication not only shatter stereotypes but also inspire a balanced and equitable world.

Take, for instance, Vikas Mahant, a patient attendant at BALCO Hospital. For Vikas, purpose lies in the small yet significant acts of care. “Every day I walk these halls, I feel happy to serve. Helping patients, easing their burdens, and seeing them smile remind me that even the smallest acts of care can bring hope and healing. This keeps me going in life,” he shares.

R. Pradeep Panicker, Supervisor, Plant Canteen, views his role as more than just hospitality. “It’s not just about serving food or managing accommodations—it’s about building relationships. I ensure visitors at BALCO have a seamless experience, and seeing smiles on our team’s faces is my greatest satisfaction,” he says.

At home, Ankur Sarkar, Assistant Manager, Operations and Maintenance, finds solace in his connection with his pets. “My parents taught me to respect all life forms. Today, my fish, dog, and birds offer me unconditional love after a long day at work. They remind me of the beauty of pure connections,” he reflects.

For Harish Dewangan, Senior Process Technician, art has been a lifelong companion. “Since childhood, I’ve found solace in painting. My creations teach me patience and help me excel in life. This passion has also brought me recognition, for which I’m deeply grateful,” he recalls.

In the bustling kitchen of the BALCO GET Hostel, Mr. Jeet Singh Negi, Chief Chef, takes pride in his craft. “As the aroma of my spices spreads, so does my happiness. Serving over 200 people daily with food that reminds them of home fills me with immense joy,” he shares with pride.

Meanwhile, Hiramani Vaishnav from Potline channels his creativity into poetry. “Some of my poems are inspired by my work at BALCO. Initially, poetry was a personal pursuit, but the encouragement I received from my colleagues transformed it into something I now share with the world. It has added a unique dimension to how people perceive me,” he expresses.

To honour these multifaceted individuals, BALCO organized a series of engaging activities across its operations on International Men’s Day, celebrating men from all walks of life. This celebration highlighted the varied roles men play, both at work and beyond, breaking stereotypes and redefining strength.

As the world observes International Men’s Day, BALCO reaffirms its commitment to fostering an inclusive workplace where every individual, regardless of gender, can thrive. By embracing and celebrating the diverse identities of men, BALCO nurtures a culture of mutual respect, balance, and equality.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ग्राम भंवरखोल में नई उचित मूल्य दुकान स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Published

on

अब 14 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ता राशन के लिए

कोरबा। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत साजापानी का आश्रित ग्राम भंवरखोल लंबे समय से खाद्यान्न प्राप्ति की गंभीर समस्या का सामना कर रहा था। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के लिए ग्रामीणों को लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। बरसात के दिनों में मार्ग बाधित होने से स्थितियाँ और अधिक कठिन हो जाती थीं, जिससे विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएँ एवं दिव्यांग हितग्राहियों को भारी परेशानी होती थी।

साजापानी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में सितंबर 2025 तक कुल 670 राशनकार्ड संबद्ध थे, जिनमें अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्त तथा सामान्य श्रेणी के परिवार शामिल थे। इनमें से भंवरखोल के 276 कार्डधारी परिवारों द्वारा लगातार दूरी एवं असुविधा संबंधी समस्या की जानकारी स्थानीय पंचायत द्वारा जिला प्रशासन तक पहुंचाई गई।

ग्रामीणों की आवश्यकता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित निर्णय लिया और ग्राम भंवरखोल में ही नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान की स्थापना स्वीकृत की। अक्टूबर 2025 से इस दुकान में खाद्यान्न आबंटन एवं वितरण का कार्य विधिवत प्रारंभ करा दिया गया। इससे ग्रामीणों को तत्काल बड़ी राहत मिली और अब वे अपने ही गाँव में समय पर और नियमित रूप से राशन प्राप्त कर पा रहे हैं। दुकान का संचालन जय भैरवी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा पारदर्शी एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है, जिससे वितरण व्यवस्था में सहजता बनी हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा दुकान के लिए नवीन पीडीएस भवन की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। यह भवन डीएमएफ मद से निर्माणाधीन है और आगामी बरसात से पूर्व पूर्ण हो जाएगा। भवन तैयार होने के पश्चात खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो जाएगी।
ग्राम भंवरखोल के ग्रामीण किशन पिता जीवन, नन्द कुमार पिता प्यारे लाल, योगेश कुमार पिता शहादुर सिंह, राहुल कुमार पिता रामरतन तथा जीवन लाल पिता रामसिंह ने बताया कि पहले उन्हें राशन प्राप्ति हेतु लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और बरसात में स्थिति अत्यंत जटिल हो जाती थी। अब गांव में ही उचित मूल्य दुकान संचालित होने से न केवल समय और दूरी की समस्या समाप्त हो गई है बल्कि नियमित और समय पर राशन उपलब्ध होने से सभी हितग्राही संतुष्ट हैं।

भंवरखोल में उचित मूल्य दुकान की स्थापना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि ग्रामीणों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए किए गए संवेदनशील निर्णय का स्पष्ट उदाहरण है। यह सफलता कहानी दर्शाती है कि योजनाओं का प्रभाव तब ही सार्थक होता है, जब वे जन-हित में समय पर और सही स्थान पर लागू की जाती हैं। खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम कँवर ने बताया कि आज भंवरखोल के ग्रामीण महसूस कर रहे हैं कि सुविधाएँ उनके द्वार तक पहुँच रही हैं और उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल एवं सहज हो गया है।

Continue Reading

कोरबा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम का शक्ति प्रदर्शन — पदाधिकारियों का उमड़ा सैलाब, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति जताया आभार

Published

on

कोरबा। कोरबा में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा जिला कार्यालय में भव्य आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिससे संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है और पिछड़ा वर्ग मोर्चा हमेशा से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन का विस्तार और मजबूती संभव है।
रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार होता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेगा।

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामेश्वर सोनी द्वारा किया गया तथा अंत में जिला महामंत्री अजय कुमार चंद्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा भी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

होटल पिक डोर में श्री हित सहचारी सेवा समिति का रंग पंचमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न : रंग, मस्ती और उमंग से सराबोर रहा भव्य आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री हित सहचारी सेवा समिति द्वारा होटल पिक डोर में आयोजित रंग पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी मेल-मिलाप का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया। रंगों के इस विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर रंग पंचमी का पर्व पूरे उल्लास और आनंद के साथ मनाया। पूरे आयोजन के दौरान हॉल में खुशियों, हंसी और तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांस, मस्ती और कई रोचक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। जैसे ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा हुई, पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और खुशियों का माहौल चरम पर पहुंच गया।
महिला समूह की संरक्षिका नीलू राय के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति की सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू गुप्ता, श्वेता दुबे, अंजना सिंह, नेहा सिंह, मीनाक्षी शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, किरण सिंह, भावना स्वर्णकार, रूप माना, राजू पांडे, डब्ल्यू. राजेश्वरी, मीरा बनाफर, शशिकला बघेल, शोभा असाटी, कुंती पटेल, कुमुद तिवारी, मीनाक्षी हल्दर, सरिता राय, अंशु सिंह, मंजू साहू, मीना ठाकुर, श्रद्धा कर्मी, उषा सिंह, अनीता राव, गुड़िया, प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, विनीता सिंह, सारिका और मोना का विशेष सहयोग और योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ढेर सारी मस्ती, डांस और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। रंग पंचमी के इस खास अवसर पर रंगों के साथ-साथ संगीत और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रंग-बिरंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए इस यादगार आयोजन का समापन किया।
श्री हित सहचारी सेवा समिति द्वारा आयोजित यह रंग पंचमी महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के आपसी स्नेह, मेल-जोल, ऊर्जा और उत्साह का अनोखा संगम बनकर सभी के दिलों में एक यादगार छाप छोड़ गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677