Connect with us

कोरबा

छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 18 कोरबा में जिला आयोगों का गठन एवं सदस्य सम्मान समारोह सम्पन्न

Published

on

कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में 23 जून 2025, सोमवार को श्री अग्रसेन भवन, कोरबा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान श्री अग्रसेन जी के 18 गोत्रों के आधार पर 18 जिला आयोगों का गठन किया गया एवं संगठन के आजीवन एवं त्रैवार्षिक सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री अग्रसेन जी की आरती के साथ हुआ, जिसमें संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी, मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा कोरबा), विशिष्ट अतिथि श्रीकांत बुधिया, बजरंग अग्रवाल, श्रीमती उमा बंसल, प्रेमा अग्रवाल, किरण मोदी, शिव अग्रवाल, मनीषा गोयल, मनोज अग्रवाल, राजा मोदी, गौरव मोदी, भगवती प्रसाद गोयनका, ओमप्रकाश गोयनका, अंकित गोयनका, विजय गोयनका, राधिका मोदी आदि पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत में अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती उमा बंसल, श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, श्रीमती सरला मित्तल एवं श्रीमती मनीषा गोयल ने अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी ने पिछले 7 माह में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं 18 आयोगों के गठन की रूपरेखा साझा की।

जिला आयोगों में नियुक्त संयोजक/सह-संयोजक इस प्रकार हैं:

  1. अग्र अलंकरण एवं सम्मान आयोग: संयोजिका – श्रीमती उमा बंसल
  2. मंगल परिणय एवं परिचय आयोग: संयोजिका – श्रीमती रजनी डालमिया, सह संयोजिका – श्रीमती ज्योति अग्रवाल
  3. अग्र पंचायत पारिवारिक आयोग: संयोजक – राजेन्द्र अग्रवाल
  4. गौशाला एवं गौ सेवा आयोग: संयोजक – जयंत अग्रवाल, सह संयोजक – शंकर अग्रवाल
  5. राजनीति आयोग: संयोजक – हितानंद अग्रवाल
  6. चार्टर्ड अकाउंटेंट आयोग: संयोजक – अमर अग्रवाल, सह संयोजक – अंकित गोयनका
  7. डॉक्टर मेडिकल आयोग: संयोजक – डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. राखी अग्रवाल
  8. सदस्यता विस्तार आयोग: संयोजक – बजरंग अग्रवाल
  9. विधिक (अधिवक्ता) आयोग: संयोजक – गौरव मोदी
  10. व्यापार एवं उद्योग आयोग: संयोजक – अखिल अग्रवाल
  11. अनाथाश्रम/बेसहारा आयोग: संयोजक – मनोज अग्रवाल
  12. वरिष्ठ नागरिक एवं बुद्धिजीवी आयोग: संयोजक – श्रीमती सरला मित्तल
  13. शिक्षा, स्कूल-कॉलेज एवं खेल आयोग: संयोजक – मुकेश गोयल
  14. प्रशासनिक आयोग: संयोजक – श्रीकांत बुधिया
  15. आईटी, IAS IPS,IFS,IRS आयोग: संयोजक – सुभाष अग्रवाल, सह संयोजक – अनिल मोदी, डॉ. राकेश अग्रवाल
  16. मठ मंदिर, धर्म प्रचार आयोग: विजय गोयनका
  17. अग्र सेना एवं श्रम आयोग: संयोजक – राजेश अग्रवाल, सह संयोजक – दीपक एवं मनीषा गोयल
  18. मीडिया एवं प्रचार-प्रसार आयोग: संयोजक – अजय अग्रवाल

सभी नवमनोनीत संयोजकों एवं सह संयोजकों ने अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

समारोह में कोरबा जिले के सभी आजीवन एवं त्रैवार्षिक सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश गोयल द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन बजरंग अग्रवाल ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव (02 अप्रैल):गेवरा बस्ती चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

अजय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
कोरबा/कुसमुण्डा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं श्रीमती रीना अजय जायसवाल के आतिथ्य में हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा 02 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री रमाकांत महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ होगा। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 5.30 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 8.00 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता, समाजसेवी अजय जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है और पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने हनुमान जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

Published

on

प्रदेश कार्यालय की सौगात दे कर अखबार वितरकों को दिया आपने नया हौसला-रामरक्षा सिंह

कोरबा। 29 मार्च को अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन प्रदेश कार्यालय वार्ड क्र. 15, न्यु पानी टंकी टी पी नगर कोरबा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरी पाली में समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बाहर प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में यह कार्यालय बना। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल कोरबा के विकास को नया आयाम दिया और इसका कोई विकल्प नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पार्षद सुखसागर निमर्लकर, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे, अखबार वितरक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल मंचस्थ थे और सभी ने अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। समापन समारोह के बाद उपस्थित संघ के सदस्यों ने एकता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला इकाई एवं राष्ट्रीय स्तर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताने उनके निवास स्थान पहुंचे और कार्यालय की सौगात देने पर श्री अग्रवाल का आभार जताया। रामरक्षा सिंह ने कहा -छोटी इकाई को बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति की समृद्धि हो, ऐसी आपकी सोच अद्भूत है। हम आपके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे। महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुनील पाटनकर ने कहा कि आप भी प्रदेश में अखबार कल्याण मंडल का गठन करने का प्रयास अपने स्तर पर करेंगे, क्योंकि सत्ता पक्ष अपना काम करता है, जो नहीं होता, उसके लिए विपक्ष दबाव बनाता है और समन्वित प्रयास से कार्य सफल होता है। इस अवसर पर अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

Continue Reading

कोरबा

चलो बचपन की ओर: 12 अप्रैल को महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम- बचपन की टिकिट

Published

on

जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए फूर्सत के पल नहीं, इसलिए महिलाओं के लिए खुशी के चार-पांच घंटे खास कार्यक्रम-सरोज पाण्डेय
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी-सहेली महिला समूह द्वारा 12 अप्रैल को अशोक वाटिका के सुरम्य वादियों में महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम होने जा रहा है। अपराह्न 4.00 बजे से अशोक वाटिका में जिले की महिलाओं के लिए बचपन की टिकिट-एक अनोखा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक और पूर्णत: सामाजिक कार्यक्रम है और मुख्य रूप से बचपन में खेले जाने वाले खेल होगा और 18 से 25 एवं 25 से ऊपर उम्र की महिलाओं के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जो हम बचपन में खेलते थे।

प्रेस से खास संवाद कार्यक्रम में सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए समय नहीं बचता और इस कार्यक्रम के जरिए हम महिलाओं को बचपन की यादों में ले जाने के लिए यह खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, ताकि मोबाईल से दूर कुछ घंटे सामूहिक रूप से महिलाएं अपने लिए जी सकें। यह विशुद्ध रूप से रचनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम है और सभी महिलाएं इसमें सादर आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता में ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसे हम बचपन में खेलते थे।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं या टीम को सरप्राईज गिफ्ट दिया जाएगा और हमें आशा है कि यह महिलाओं को पसंद भी आएगा। 5 सांत्वना पुरूस्कार भी रखे गए हैं। महिलाओं का पंजीयन कल से प्रारंभ हो जाएगा।

शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने का अवसर देने के उद्देश्य से एक अनोखे कार्यक्रम “बचपन की टिकट” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं।

भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका – सरोज पांडेय

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि सखी सहेली महिला समूह द्वारा आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या में खुद को और अपने बचपन की खुशियों को कहीं पीछे छोड़ चुकी हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं और अधिकांश समय मोबाइल व जिम्मेदारियों में व्यतीत हो जाता है। ऐसे में “बचपन का टिकट” एक ऐसा मंच बनेगा, जहां महिलाएं अपने बचपन के खेल, मस्ती और यादों को फिर से जी सकेंगी।

यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मंच केवल पुरस्कार वितरण के लिए रहेगा और सभी खेलों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ पांच प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
बताया गया कि इस तरह का आयोजन इससे पहले दुर्ग में किया जा चुका है, जहां करीब 5000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसी सफलता को देखते हुए अब कोरबा की महिलाओं को भी इस अनोखे अनुभव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य शहर की अधिक से अधिक महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना रहा। “बचपन का टिकट” — सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुद से फिर से जुड़ने का अवसर हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

कोरबा

छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

Published

on

कोरबा।छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन की द्वितीय कार्यकारिणी 2025 की एक बैठक भिलाई, खुर्सीपार के अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुई जिसमे प्रदेश भर के लगभग 200 से अधिक की संख्या में समस्त जिलों के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक महेन्द्र सक्सेंरिया, जयदवे सिंघल, प्रांतीय चेयरमेन अशोक मोदी कोरबा, प्रांतीय अण्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू अग्रवाल बिलासपुर, सुनील रामदास रायगढ़, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पंकज कीर्तुका दुर्ग, संगठन की महिला अध्यक्ष गंगा अग्रवाल, संगठन के युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेरिया की गरिमामय उपस्थिति थी।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा हुई एवं अनेको योजनाओं को समाजहित में किये जाने हेतु निर्णय लिये गये। सर्वप्रथम समाज के विभिन्न 18 क्षेत्रों में कार्य किये जाने हेतु 18 आयोगों की स्थापना की गई जिसमें से 10 आयोगों के संयोजक बैठक में घोषित कर दिये गये है जो अपने अपने जिलो एवं ग्राम में अपनी अपनी समितिसॉ गठित कर संगठन का कार्य करेगें।

संगठन के द्वारा 21 सदस्यो की एक कमेटी ’’ अग्र पंचायत ’’ की स्थापना की गई एवं इस पंचायत का प्रमुख कार्य समाज में होने वाले परिवारिक समस्याओं को अदालत एवं कोर्ट पहुॅचने के पूर्व आपसी समझ के साथ समाज में ही सुलझाने का है ताकि परिवारिक कलह को अधिक बढ़ने के पूर्व समाप्त किया जा सके एवं परिवार के नाम को भी बदनाम होने से रोका जा सकें। किसी भी समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को जो निर्धन है किन्तु उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है उन्हे शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत संगठन की ओर से 2 लाख रूप्ये तक ऋण देकर उच्च शिक्षित करने की योजना है एवं इसऋण की विशेषता यह है कि इस पर किसी प्रकार का ब्याज नही लिया जायेगा।

संगठन ने अग्रवाल समाज की राजनीति में होने वाली उपेक्षा से अपनी नाराजगी व्यक्त की है तथा राजनीति में समाज की भूमिका अहम हो इस पर जोर दिया है। संगठन के द्वारा इस बैठक में विवाह पूर्व होने वाले प्री वेडिंग शूट को बंद किये जानेे तथा प्री वेडिंग शूट एवं विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चो को रोके जानेे हेतु निर्णय लिया।
भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज कि निःषुल्क मूर्ति प्रदान करने कि योजना बताई गई 50 प्रतिशत अनुदान पर एमुलेन्स कि योजना भी बताई गई

संगठन ने बुजुर्गो हेतु चौपाल की योजना बनाई है ताकि इस चौपाल के माध्यम से बुजुर्ग एक स्थान पर एकत्रित होकर धार्मिक कार्य व अन्य सामाजिक कार्य कर अपना समय व्यतीत कर सके। मंगल परिणय योजना के अंतर्गत संयोजिका शोभा केडिया ने बताया कि उनके द्वारा समाज के तलाकशुदा लोगो के लिये पुनर्विवाह योजना से अब तक लगभग 800 लोगो का विवाह कर उनको एक नई जिंदगी प्रारम्भ करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसी प्रकार संगठन की महिला अध्यक्षा गंगा अग्रवाल ने अपने प्रतिवेदन मे महिला विंग द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की एवं संगठन के सुवा अध्यक्ष आशीष सक्सेरिया ने युवा इकाई द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत मे ंचेयरमेन अशोक मोदी ने पूरे प्रदेश भर से प्रधारे समस्त सदस्यों, अतिथियो का, कार्यक्रम के प्रयोजक अग्रसेन सेवा समिति खुर्सीपार भिलाई के पदाधिकारियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव (02 अप्रैल):गेवरा बस्ती चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

अजय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
कोरबा/कुसमुण्डा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं श्रीमती रीना अजय जायसवाल के आतिथ्य में हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा 02 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री रमाकांत महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ होगा। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 5.30 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 8.00 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता, समाजसेवी अजय जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है और पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने हनुमान जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

Published

on

प्रदेश कार्यालय की सौगात दे कर अखबार वितरकों को दिया आपने नया हौसला-रामरक्षा सिंह

कोरबा। 29 मार्च को अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन प्रदेश कार्यालय वार्ड क्र. 15, न्यु पानी टंकी टी पी नगर कोरबा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरी पाली में समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बाहर प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में यह कार्यालय बना। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल कोरबा के विकास को नया आयाम दिया और इसका कोई विकल्प नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पार्षद सुखसागर निमर्लकर, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे, अखबार वितरक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल मंचस्थ थे और सभी ने अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। समापन समारोह के बाद उपस्थित संघ के सदस्यों ने एकता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला इकाई एवं राष्ट्रीय स्तर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताने उनके निवास स्थान पहुंचे और कार्यालय की सौगात देने पर श्री अग्रवाल का आभार जताया। रामरक्षा सिंह ने कहा -छोटी इकाई को बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति की समृद्धि हो, ऐसी आपकी सोच अद्भूत है। हम आपके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे। महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुनील पाटनकर ने कहा कि आप भी प्रदेश में अखबार कल्याण मंडल का गठन करने का प्रयास अपने स्तर पर करेंगे, क्योंकि सत्ता पक्ष अपना काम करता है, जो नहीं होता, उसके लिए विपक्ष दबाव बनाता है और समन्वित प्रयास से कार्य सफल होता है। इस अवसर पर अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

Continue Reading

कोरबा

चलो बचपन की ओर: 12 अप्रैल को महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम- बचपन की टिकिट

Published

on

जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए फूर्सत के पल नहीं, इसलिए महिलाओं के लिए खुशी के चार-पांच घंटे खास कार्यक्रम-सरोज पाण्डेय
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी-सहेली महिला समूह द्वारा 12 अप्रैल को अशोक वाटिका के सुरम्य वादियों में महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम होने जा रहा है। अपराह्न 4.00 बजे से अशोक वाटिका में जिले की महिलाओं के लिए बचपन की टिकिट-एक अनोखा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक और पूर्णत: सामाजिक कार्यक्रम है और मुख्य रूप से बचपन में खेले जाने वाले खेल होगा और 18 से 25 एवं 25 से ऊपर उम्र की महिलाओं के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जो हम बचपन में खेलते थे।

प्रेस से खास संवाद कार्यक्रम में सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए समय नहीं बचता और इस कार्यक्रम के जरिए हम महिलाओं को बचपन की यादों में ले जाने के लिए यह खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, ताकि मोबाईल से दूर कुछ घंटे सामूहिक रूप से महिलाएं अपने लिए जी सकें। यह विशुद्ध रूप से रचनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम है और सभी महिलाएं इसमें सादर आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता में ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसे हम बचपन में खेलते थे।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं या टीम को सरप्राईज गिफ्ट दिया जाएगा और हमें आशा है कि यह महिलाओं को पसंद भी आएगा। 5 सांत्वना पुरूस्कार भी रखे गए हैं। महिलाओं का पंजीयन कल से प्रारंभ हो जाएगा।

शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने का अवसर देने के उद्देश्य से एक अनोखे कार्यक्रम “बचपन की टिकट” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं।

भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका – सरोज पांडेय

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि सखी सहेली महिला समूह द्वारा आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या में खुद को और अपने बचपन की खुशियों को कहीं पीछे छोड़ चुकी हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं और अधिकांश समय मोबाइल व जिम्मेदारियों में व्यतीत हो जाता है। ऐसे में “बचपन का टिकट” एक ऐसा मंच बनेगा, जहां महिलाएं अपने बचपन के खेल, मस्ती और यादों को फिर से जी सकेंगी।

यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मंच केवल पुरस्कार वितरण के लिए रहेगा और सभी खेलों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ पांच प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
बताया गया कि इस तरह का आयोजन इससे पहले दुर्ग में किया जा चुका है, जहां करीब 5000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसी सफलता को देखते हुए अब कोरबा की महिलाओं को भी इस अनोखे अनुभव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य शहर की अधिक से अधिक महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना रहा। “बचपन का टिकट” — सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुद से फिर से जुड़ने का अवसर हैं।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677