Connect with us

कोरबा

छठ महापर्व संपन्न: उगते सूर्य को अघ्र्य देकर सबकी मंगल कामना के साथ 36 घंटे का कठिन व्रत संपन्न

Published

on

जिले की नदी एवं तालाबों में श्रद्धालुओं की रही भीड़

कोरबा। छठ का आज चौथा और आखिरी दिन है। अल सुबह से ही घाटों और पानी में व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अघ्र्य देने के लिए खड़ी रहीं। जिले के घाटों पर उगते सूर्य को अघ्र्य देने के लिए श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ा था। जैसे ही भगवान सूर्य का उदय हुआ, उन्हें अघ्र्य देने का सिलसिला शुरू हुआ। जिले की हसदेव नदी समेत गेरवाघाट, मानिकपुर पोखरी,तुलसी नगर, रानी रोड, ढेंगुरनाला एवं तालाबों के घाटों पर व्रती महिलाओं ने संतान और परिवार की सुख की कामना के लिए उगते सूर्य को अघ्र्य दिया। व्रती फल और प्रसाद से भरा दउरा-सूप लेकर भगवान भास्कर की उपासना करती दिखीं। अघ्र्य देने और पूजा करने के बाद पारण का सिलसिला चलता रहा । 36 घंटे का निर्जला व्रत ठेकुआ, फल आदि ग्रहण कर पूरा हुआ। इसी के साथ महापर्व छठ का समापन हो गया। भोर से व्रती महिलाएं सूर्य के उगने का इंतजार करती रहीं। उगा हे सूरज देव… जैसे गाने हर ओर गूंजते रहे। उगते सूरज को अध्र्य देने के साथ यह महान पर्व विश्वकल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ और सभी व्रतियों ने अपना उपवास तोड़ा। आज सुबह नदी, तालाबों में सुबह 8.00 बजे तक रौनक बनी रही और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण करने के साथ सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। सप्तमी सूर्य उपासना के समय भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज घाटों पर पहुंचे और सभी को शुभकामनाएं देते नजर आये। व्रती महिलाओं ने माथे पर एक दूसरे को सिंदूर लगाया और सबकी मनोकामना पूर्ण हो, इसके लिए भगवान भुवन भास्कर से आशीर्वाद मांगा। घाटों पर सुबह छठी मैय्या का जसगीत गूंजता रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

Published

on

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।  श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्‍टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्‍नति, वैभव, ऐश्‍वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्‍यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्‍सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्‍तों की समस्‍त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।  

Continue Reading

कोरबा

दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम से मनाया जावेगा

Published

on

कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्‍थापित दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्‍पश्‍चात दोपहर 1 बजे से भण्‍डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्‍तों को आमंत्रित किया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677