छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी-नरेन्द्र मोदी
सरगुजा के दतिमा में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री, कहा- इस सरकार को हटाना जरूरी
सरगुजा (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दतिमा में भाजपा की संभाग स्तरीय सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के दशकों तक कांग्रेस के लिए आदिवासियों का कोई वजूद नहीं था। कांग्रेस ने कभी आपकी चिंता नहीं की, आपके बच्चों के बारे में नहीं सोचा। जबकि भाजपा ने हमेशा आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी। एक ही गूंज है- भाजपा आवत है। उन्होंने कहा- आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है। बड़े उत्साह और उमंग के साथ मतदान हो रहा है। पीएम मोदी ने मतदाताओं से बिना डरे, बिना हिचके मतदान जरूर करें। ये लोकतंत्र का उत्सव है, हर नागरिक का उत्सव है। ये छत्तीसगढ़ के नए भविष्य के निर्माण का उत्सव है। ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर छत्तीसगढ़ में मजबूत सरकार बनानी है।
8 पॉइंट में पीएम मोदी का पूरा भाषण
भाजपा ने आदिवासी की बेटी को राष्ट्रपति बनाया
आपने कभी सोचा था कि आपके बीच से निकली एक आदिवासी बेटी देश की राष्ट्रपति बनेगी। कांग्रेस ने उन्हें रोकने की, उनके अपमान की इतनी कोशिश की जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन आदिवासी समाज की बहनों को ये सम्मान भाजपा ने ही दिया है।
आदिवासियों के लिए सरकार का खजाना खोला
जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उसे लगता था कि आदिवासियों के लिए पैसे खर्च करना मतलब गड्ढे में पैसे डालना है। लेकिन भाजपा ने जब भी आदिवासी हितों की बात आई सरकार का खजाना खोल दिया। आदिवासी समाज के लिए केंद्र का बजट पांच गुना बढ़ा दिया। आपके बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो इसलिए आदिवासी क्षेत्रों में 501 आदिवासी मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं।
आपकी भाषा में होगी डॉक्टर-इंजीनियर की पढ़ाई
उन्होंने कहा कि देश आजाद हो गया लेकिन कांग्रेस के दिमाग से अंग्रेजी का भूत नहीं गया। क्या डॉक्टर आपसे मर्ज अंग्रेजी में पूछता है क्या। मुझे आपकी तकलीफ पता है, इसलिए मैंने तय किया कि गरीब का बच्चा भी जिस भाषा में पढ़ता है उसी भाषा में डॉक्टर और इंजीनियर बनेगा।
कांग्रेस की सरकार में आतंकियों-नक्सलियों के हौसले बढ़े
कांग्रेस की एक और बड़ी नाकामी रही है। जब भी कांग्रेस सरकार में आती है तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बढ़ते हैं। जिस-जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध का लूटपाट का राज चलता है। कांग्रेस नक्सलवाद का सामना करने में नाकाम रही है। हाल ही में हमारे एक कार्यकर्ता को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया।
सरगुजा में मानव तस्करी और नशे का कारोबार बढ़ा
हर किसी की सुरक्षा बहुत जरूरी है, इसलिए कांग्रेस को हटाना उतना ही जरूरी है। यहां सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की क्या हालत है, ये आप अच्छी तरह से जानते हैं। सरगुजा में मानव तस्करी और नशे का कारोबार बेतहाशा बढ़ गया है। यहां बहनों-बेटियों को अपराधी निशाना बना रहे हैं। गरीब और आदिवासी परिवारों की कई बेटियां गायब हुई हैं, जिसका कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है।
वोट के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दिया
यहां वोट के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। लोगों का तीज-त्योहार मनाना तक मुश्किल हो गया है।
गरीबी जानता हूं, क्योंकि मैंने गरीबी झेली है
मैं गरीबी जानता हूं, क्योंकि मैंने गरीबी झेली है। कोरोना काल में सारी दुनिया का जीवन ठप हो गया था। तब मैंने तय किया कि मुसीबत बड़ी है, दिन रात जागूंगा और अपने देश को बचाऊंगा। याद कीजिए जब रिश्तेदार भी घर आने से डरते थे तब आपका ये सेवक काम करता था।
अगले 5 साल तक मिलेगा मुफ्त राशन
मैंने तभी तय किया कि सरकार का भंडार खोल दूंगा लेकिन गरीब का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। आज भी 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। जब गरीब के पेट में अन्न जाता है तो उसका आशीर्वाद हमारी जमीन और फसल पर भी नजर आता है। मैंने निश्चय कर लिया है, दिसंबर में पूरी होने वाली इस योजना में अब अगले 5 साल तक यानी 2028 तक सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए आमसभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका समर्थन मांगा।
पांच साल बाद सरगुजा संभाग के दौरे पर पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच साल बाद सरगुजा संभाग का दौरा किया है। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके पहले साल 2013 और 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले अंबिकापुर में जनसभाओं को संबोधित किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव के पूर्व नरेंद्र मोदी की जनसभा विश्रामपुर में आयोजित की गई थी।
2013 में अंबिकापुर के लाल किले से किया था संबोधित
सितंबर वर्ष 2013 में नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आमसभा को संबोधित किया था। इस जनसभा में मंच को लालकिले के स्वरूप में तैयार किया गया था। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे। वर्ष 2018 में नरेंद्र मोदी पीएम के रूप में पीजी कॉलेज में आयोजित आमसभा में पहुंचे थे तो उन्होंने खुद पांच साल पहले बने लाल किले की चर्चा की थी। प्रधानमंत्री का संभागीय आमसभा इस वर्ष अंबिकापुर के बजाए सूरजपुर जिले में आयोजित किया गया है।

कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
