Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस…ढेबर-अरविंद 12 तक रिमांड में:EOW ने कहा- पूछताछ में नहीं मिले सवालों के जवाब; 4 अप्रैल को हुए थे अरेस्ट

Published

on

रायपुर, एजेंसी।

छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाला मामले में रायपुर मेयर के भाई व कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने EOW को 4 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। EOW का कहना था कि पूछताछ में अभी तक उनके सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

EOW ने दोनों की रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान एजेंसी के वकील की ओर से 16 अप्रैल तक की रिमांड मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने 12 अप्रैल तक के लिए ही मंजूर की है। EOW ने दोनों को गुरुवार को ही गिरफ्तार किया था। दोनों जमानत पर थे।

पूछताछ में EOW के अधिकारियों के छूट रहे पसीने

3 दिनों की पूछताछ में EOW को कोई जानकारी नहीं मिली है। ढेबर और अरविंद से पूछताछ में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। दोनों आरोपी सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उनका एक ही जवाब होता है कि उन्हें जानकारी नहीं है या वे ED को पहले ही सब कुछ बता चुके हैं।

दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने अरविंद सिंह और ढेबर को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की है, लेकिन कोई नई जानकारी हाथ नहीं लगी। 3 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया था।

आबकारी उपायुक्त और जिला अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया

शराब घोटाले मामले में EOW ने कई आबकारी उपायुक्त और जिला अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इन सभी के नाम FIR में है। अभी तक 6 जिला अधिकारी और उपायुक्त के बयान हो चुके हैं। इन सभी से पिछली सरकार में सक्रिय सिंडिकेट के बारे में जानकारी ली गई।

अधिकारियों से किए ये सवाल

EOW ने अधिकारियों से पूछा कि किस तरह से शराब का ट्रांसपोर्टेशन होता है ? होलोग्राम कैसे बनाया ? उसे बोतल में कैसे लगाया जाता था ? ओवररेट का पैसा कैसे ऊपर वालों तक गया ? कौन-कौन सिंडिकेट में शामिल था?

किसकी क्या भूमिका थी? पैसों का कलेक्शन कैसे होता था? इस तरह के दो दर्जन सवाल किए गए। बयान देने पहुंचने वाले अफसरों में महिला अधिकारी भी शामिल थी।

पूर्व आबकारी मंत्री लखमा से भी होगी पूछताछ

EOW में जिन लोगों के नाम FIR में हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। पहले चरण में अधिकारियों को बुलाया जा रहा है। इसके बाद शराब कारोबारी और आखिर में नेताओं को बुलाया जाएगा। पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है।

शराब घोटाला मामला, 70 पर FIR दर्ज

01. IAS, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)

02. अनवर ढेबर

03. अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड)

04. मेसर्स रतनप्रिया मिडिया प्राइवेट लिमिटेड

05. कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)

06. निरंजनदास (आई.ए.एस. तत्कालीन आबकारी आयुक्त)

07. जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)

08. अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)

09. विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)

10. अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

11. प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिशनर आबकारी)

12. रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

13. विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

14. इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

15. नीतिन खंडुजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)

16. नवीन प्रताप सिंग तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

17. मंजु कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

18. सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)

19. दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

20. आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)

21. अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)

22. मोहित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)

23. नीतू नोतानी (उपायुक्त)

24. रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)

25. गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)

26. नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)

27. सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)

28. अरविंद सिंह

29. अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)

30. अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड)

31. नवनीत गुप्ता

32. पिंकी सिंह (प्रोप्राइटर अदिप एम्पायर्स)

33 विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू

34. त्रिलोक सिंह, ढिल्लन (मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राइवेट लिमिटेड)

35. यश टुटेजा (निवासी कटोरा तालाब रायपुर)

36. नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर

37. यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर

38. अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड

39. मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड

40. संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड

41. अतुल कुमार सिंह श्री ओम साईं, बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड

42. मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड

43. विजय भाटिया, भिलाई

44. अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड

45. मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राइवेट लिमिटेड

46. मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राइवेट लिमिटेड

47. मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस

48. सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फैसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फैसिलिटी मैनेजमेंट

49. बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर

50. मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राइवेट लिमिटेड और पार्टनर

51. अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राइवेट लिमिटेड

52. उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर

53 मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स

54. लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई

55. विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.

56. दीपक दुआरी

57. दिपेन चावडा

58. मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स

59. मेसर्स ए ढेबर बिल्डकॉन

60. मेसर्स ए. जे. एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड

61. सफायर इस्पात के मालिक उमेर ढेबर और जुनैद ढेबर

62. अख्तर ढेबर

64. अशोक सिंह

65. सुमीत मलो

66. रवि बजाज

67. विवेक ढांढ, निवासी जी. ई. रोड रायपुर

68. अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारी

69. अन्य आबकारी अधिकारी

70. विकास अग्रवाल के साथीगण के अज्ञात का नाम भी शामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

Continue Reading

कोरबा

एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ

Published

on

कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में गत दिवस एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा किया गया।
महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाने में महत्वपूण भूमिका निभाता है तथा शिशु संरक्षण माह के महत्व पर प्रकाश डॉलते हुए कहा इस दौरान बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण , विटामिन ए खुराक एवं आयरन फोलिक एसिड एवं पोषण संबंधी सेवाये सुनिश्चित किये जाने से बच्चों का सर्वार्गीण विकास संभव हो पाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीनेशन तथा शिशु संरक्षण माह के बारे में विस्तार से बताया गया।शिशु संरक्षरण माह के संबंध में उन्होने बताया कि शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविघियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

  जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि अपने क्षेत्र के पात्र किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन तथा  0 से 59 माह तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें।

Continue Reading

कोरबा

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/  मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677