Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने महापौर के जन्मदिन पर किया समारोह आयोजित:महापौर ने कहा-जनता के प्यार-दुलार से अभिभूत हूं

Published

on

कोरबा। 02 फरवरी को कोरबा के लिए दोगुनी खुशी देने वाला साबित हुआ। एक ओर नवीन भव्य भाजपा कार्यालय के लिए भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री सहित कई हस्तियां मौजूद थीं, तो दूसरी ओर कोरबा महापौर के जन्मदिन पर जगह-जगह खुशियों का समारोह आयोजित था।


इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के जन्मदिन पर संयुक्त खुशियां बांटने के लिए टीपी नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया। संघ के सदस्यों ने महापौर का भव्य आत्मिक स्वागत किया, जिससे महापौर अभिभूत हो गईं। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि अखबार वितरक संघ के सदस्यों का जीवन चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उनके हौसलों को नमन करने का दिल करता है। मैं जनता से मिले प्यार-दुलार से अभिभूत हूं। जनता का ही यह स्नेह है कि मुझे ऐतिहासिक 45 हजार वोटों से जीता कर इस मुकाम तक पहुंचाया और आज मेरे जन्मदिन पर असीम खुशियां लुटाईं, यही मेरी असली पूंजी है और जगह-जगह अपनी इस बेटी के लिए समारोह आयोजित किया।
अंतिम व्यक्ति की समृद्धि हमारे विकास की आधारशीला

महापौर ने कहा कि कोरबा को सुव्यवस्थित और विकसित करना हमारा लक्ष्य है, लेकिन इस विकास में किसी गरीब की रोजी-रोटी न छीने, इसका भी हमें ध्यान है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे ठेला लगाने वाले, सब्जी बेचने वाले जैसे अंतिम व्यक्ति के जीवन सुलभ सोच के कारण ही हम इनके लिए वेंडिंग जोन बना रहे हैं। कोसाबाड़ी सब्जी मार्केट को हमने व्यवस्थित किया, बुधवारी में भी ऐसे लोगों के लिए छोटी-छोटी दुकानें बना रहे हैं, जो शीघ्र निर्मित हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि मल्टीलेबल पार्किंग जो यातायात समस्या का समाधान बनेगा, उसे त्वरित गति से पूर्ण करा रहे हैं, ताकि सुनालिया पुल पर जाम न लगे। आमलोगों के लिए इसके बगल में चौपाटी का निर्माण होगा।
स्वच्छ, सुंदर और विकसित कोरबा की संकल्पना को पूरा करने का प्रयास


महापौर ने कहा कि भाजपा का शासन और निगम में भाजपा का शासन आते ही सबके सहयोग से कोरबा को स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अवार्ड मिला, स्वच्छ कोरबा के साथ विकसित कोरबा की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित विकास को गति दी जा रही है। सबके सहयोग से ही स्वच्छ कोरबा, विकसित कोरबा बनेगा।
विशाल केक काटा गया

अखबार वितरक संघ भले ही छोटी इकाई है, लेकिन जज्बा विशाल है। महापौर के जन्मदिन पर विशाल केक काटा गया और उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने महापौर का मुंह मीठा कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व संघ ने महापौर सहित अतिथियों को आदरपूर्वक मंचस्थ कराया और महापौर सहित उपस्थित अतिथियों 15 ब्लाक के पार्षद रामकुमार साहू, अधिवक्ता हेमंत गौतम, शमीम ज्वेलर्स के संचालक मो. शमीम, भाजपा नेता राकेश नागरमल अग्रवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल-प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ एवं समासेवी, संस्कारम् संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा चंदेल का पुष्पगुच्छ से आत्मी स्वागत किया।
कार्यक्रम में संघ के सदस्यों में जिला इकाई के संरक्षक रेशमलाल साहू, अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, बालको इकाई कोषाध्यक्ष राकेश साहू, रामा, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल सरोज, हर्ष नेताम, विल्सन, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार, दीपक, अज्जू सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

स्मृति चिन्ह से महापौर का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में संघ के सदस्यों ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बच्चों में बचपन से ही डालें संस्कार- आकांक्षा चंदेल

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संस्कारम् की अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल भी उपस्थित थीं और उन्होंने संस्कारम् टीम बनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि संस्कारम् टीम रविवार को मंदिर में सुबह दो घंटे बच्चों को संस्कार की शिक्षा देती है। आज धर्मांतरण कैंसर का रूप ले रहा है और इससे बचने के लिए बच्चों को बचपन से ही संस्कारयुक्त करना होगा, इसके लिए हमारी टीम आनेवाले दिनों में सभी वार्डों में काम करेगी। उन्होंने कहा बच्चों को मोबाईल से दूर रखें और पुस्तक-कापियों से मित्रता कराएं। मोबाईल का सदुपयोग समझाएं और जरूरत पड़ने पर ही बच्चों को मोबाईल दें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा

Published

on

कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677