कोरबा
छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल को मिली नई ऊर्जा, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी गठितकोरबा में हुआ सम्मान समारोह, संजू देवी राजपूत बनीं प्रदेश अध्यक्ष

कोरबा। छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा एवं सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को कोरबा के होटल कावेरी, पावर रोड में किया गया। इस अवसर पर महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने तथा संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से विचार-विमर्श और योजनाओं की चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद ने की।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संजू देवी राजपूत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए हुई। उन्होंने अपने संबोधन में महिला फुटबॉल के क्षेत्र में एसोसिएशन की सक्रियता की सराहना की और कहा कि इस संगठन की भूमिका राज्य में महिला खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष संजू देवी राजपूत ने इस अवसर पर नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में वे एक सामान्य सदस्य के रूप में इस संघ से जुड़ी थीं और अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगी।
घोषित नवीन प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है:
प्रदेश अध्यक्ष – संजू देवी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष – गुलशन अरोरा, दीपक यादव, जगदीश श्रीवास, सुधा झा, डॉ. अंजना सिंह, दिलीप डोमने, कामायनी दुबे, भागवत सिंह ,महासचिव – साजी टी. जान ,सहसचिव – रवीन्द्र साहू, जानकी साहू, स्मिता बेग, सरोज राठौर, मनोज मिश्रा, राजेश मिश्रा, पवन सिन्हा, मीना सिंह ,कोषाध्यक्ष – अंजू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता – दिब्येन्दु मृधा, सुशील दास , कार्यकारिणी सदस्य – डॉ. चंचल, रितु मिश्रा, सुनीता देवांगन, स्मिता सिंह, राकेश सोनी, शहनाज शेख, मनोज सिंह राजपूत
कोरबा जिला महिला फुटबॉल संघ की कार्यकारिणी भी घोषित:
जिला अध्यक्ष – आभा दुबे ,उपाध्यक्ष – सिकन्दर टोप्पो, रश्मि श्रीवास, अमीश केलब ,सचिव – सुरेन्द्र दास ,सहसचिव – पद्मिनी साहू, समीउल्ला खान, अविनाश कुमार, एन. मुर्ती, सुनील नर्मदा ,कोषाध्यक्ष – कविता सोनी ,कार्यकारिणी सदस्य – मो. दानीश, सुनील कुमार बहरीया, हेमंत साहू, गीता
इस भव्य समारोह में अनेक समाजसेवी, खेलप्रेमी, पदाधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला फुटबॉल के विकास के लिए योजनाएं प्रस्तुत की गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि छत्तीसगढ़ में महिला खेलों को बढ़ावा देने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि महिला खिलाड़ियों को समान अवसर देने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।


कोरबा
तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा
कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।
कोरबा
कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली




कोरबा
गोड़ समाज जाग उठा- फिजूल खर्च के खिलाफ बड़ा फैसला: सामूहिक विवाह को मिला बड़ा समर्थन
ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 को
कोरबा। कोरबा-जांजगीर ध्रूव गोड़ समाज पुटा, पाली महासभा मावली गोड़ समाज के द्वारा बैठक ग्राम पुटा मे´ रखा गया, जिसमे´ ग्राम पुटा मे ध्रूव गोड़ समाज का सामूहिक विवाह करने का बहुत बड़ा निर्णय समाज के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको´ द्वारा लिया गया।
बैठक मे´ गाँव-गाँव मे´ शादी विवाह के खर्च के बारे मे´ खुल कर चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठ- जनों एवं युवाओ´ ने साफ कहा – आज शादी मे´ बहुत खर्च हो रहा है। लोगो´ को अपना खेत बेचना पड़ रहा है, जमीन गिरवी रखनी पड़ रही है, कर्ज लेकर शादी करना अब आम बात हो गई है। इससे परिवार वर्षो तक परेशान रहता है। इसी बात को ध्यान मे´ रखते हुए गोड़ समाज ने 13 फरवरी 2026 एवं 28 फरवरी 2026 को लगातार बैठक कर यह फैसला लिया, उत्साह पूर्वक समाज का समर्थन प्राप्त हुआ।
अब फिजूल खर्च पर रोक लगाते हुए सामूहिक विवाह को बढ़ावा दिया जाएगा। कम खर्च मे´ अपनी परम्परा और रीति रिवाज के साथ शादी कर समाज मे एक नई दिशा दी जाएगी।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह मे´ सहयोग के लिए प्रत्येक घर से एक किलो चावल एवं 50 रुपए नगद दिया जाएगा। यह समाज की एक जुटता और भाईचारे की पहचान बनेगा।
समाज के पदाधिकारीयो ने कहा कि अब गोड़ समाज जाग चुका है हम दिखावे एवं आडंबर से दूर रहकर सादगी से विवाह करेंगे और समाज को मजबूत बनाएंगे।
साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र मे´ प्रतिभावान बच्चो´ को समाज की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, इससे समाज आगे बढ़ेगा।
बैठक मे यह भी संदेश दिया गया कि समाज का पैसा समाज के काम आएगा, फिजूल खर्च मे नही´ जाएगा। ध्रूव गोड़ समाज का यह निर्णय गाँव गाँव मे मिसाल बनेगा। एकता जागरुकता और संगठन की ताकत से समाज अब नई पहचान बनाने की ओर बढ़ चला है। अब समय है, बदलाव का, गोड़ समाज संगठित है जागरूक है और आगे बढ़ने को तैयार है।
ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 दिन को रविवार को संम्पन होगा। समाज के लोगो´ मे भारी उत्साह अभी से है। समाज के लोगो´ द्वारा अतिरिक्त रूप से आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
