Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस को लुटेरों ने ट्रेन में मारा मुक्का:ज्योत्सना बोलीं-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में गेट लॉककर 20 यात्रियों से लूटपाट, RPF-GRP से भी नहीं मिली मदद

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। मध्यप्रदेश के रीवा से होकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक चलने वाली रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में कटनी स्टेशन के आस-पास 20 जून की रात लुटेरों ने खूब आतंक मचाया। रीवा से दुर्ग आ रही छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस से लूट की कोशिश की गई। विरोध करने पर लुटेरों ने एक्ट्रेस के चेहरे पर मुक्का मार दिया।

ज्योत्सना ताम्रकार ने बताया कि आउटर में ट्रेन के रुकते ही 12 से ज्यादा बदमाश अंदर घुसे। गेट बंदकर 20 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने इस घटना की शिकायत भी की, लेकिन RPF और GRP से कोई मदद नहीं मिली।

रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 20 से ज्यादा लोगों से लूटपाट हुई है। 12 से ज्यादा की संख्या में पहुंचे थे लुटेरे।

रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 20 से ज्यादा लोगों से लूटपाट हुई है। 12 से ज्यादा की संख्या में पहुंचे थे लुटेरे।

बचाव में बदमाश का हाथ पकड़ा तो मुक्का मारा

दरअसल, दुर्ग की रहने वाली ज्योत्सना छत्तीसगढ़ी फिल्म की एक्ट्रेस हैं। वो रायपुर में रहती हैं। बीते 17 जून को वो पारिवारिक काम से अपनी मौसी के घर रीवा गई थी, जहां से 19 जून की रात करीब 10 बजे रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में सवार हुईं। ट्रेन में स्लीपर कोच में साइड लोअर बर्थ मिला था।

रात करीब 2 बजे ट्रेन कटनी स्टेशन पहुंची, तभी ज्योत्सना अपनी सीट पर मोबाइल देख रहीं थी। बैग सिरहाने पर था। इसी दौरान खिड़की से लुटेरे आए। मोबाइल और बैग लूटने की कोशिश की, जिसका ज्योत्सना ने विरोध किया।

इस दौरान एक बदमाश के हाथ को कसकर पकड़ लिया। नहीं छोड़ने पर बदमाश ने मुक्का मार दिया। मारपीट में आंख के नीचे चोंटें आई। लुटेरे के हमला करने के बाद 139 पर शिकायत भी की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

बिलासपुर पहुंचते ही ज्योत्सना ने वीडियो जारी कर आपबीती बताई। कहा कि उनसे लूट की कोशिश हुई। उन्हें मुक्का मारा गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मदद नहीं की।

बिलासपुर पहुंचते ही ज्योत्सना ने वीडियो जारी कर आपबीती बताई। कहा कि उनसे लूट की कोशिश हुई। उन्हें मुक्का मारा गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मदद नहीं की।

20 से ज्यादा यात्रियों से वारदात

ज्योत्सना ने बताया कि कटनी स्टेशन में 20 से अधिक यात्रियों से लूटपाट और चोरी की गई। रात में ज्यादातर यात्री नींद में थे। उसी समय मौका पाकर गैंग के सदस्यों ने अलग-अलग बोगी में वारदात को अंजाम दिया। एसी कोच से लेकर स्लीपर कोच में 20 से अधिक यात्रियों का सामान पार कर दिया।

ट्रेन में की रेकी, गेट बंदकर वारदात को दिया अंजाम

ज्योत्सना ने बताया कि लुटेरों ने स्टेशन पहुंचने से पहले ही गेट को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि यात्री हंगामा न मचा सके। पहले से उन्होंने यात्रियों के सामानों को टारगेट कर लिया था। यही वजह है कि स्टेशन पहुंचते ही उन्होंने यात्रियों का सामान पार करना शुरू कर दिया।

ट्रेन में गायब रहे RPF और GRP के जवान

ज्योत्सना ने बताया कि ट्रेन में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। न तो RPF के जवान थे और न ही GRP, जब उन्हें पता चला कि कई यात्रियों से इस तरह की वारदात हुई है, जिसके बाद 139 में कॉल कर शिकायत की।

उन्हें बताया गया कि अगले स्टेशन पर सुरक्षा बल आएगा, लेकिन वहां भी कोई नहीं आया। बार-बार कॉल करने के बाद नरसिंहपुर स्टेशन में जवान आए और उनका बयान दर्ज किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और ज्योत्सना से पूछताछ की।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और ज्योत्सना से पूछताछ की।

VIDEO बनाकर एक्स पर शेयर की, तब पहुंचे अधिकारी

ज्योत्सना ने बताया कि वह बिलासपुर स्टेशन पहुंची। यहां करीब एक घंटे तक वो रेलवे के जिम्मेदार अफसरों के आने का इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई नहीं पहुंचा, तब उन्होंने स्टेशन पर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो को पीएम, रेलमंत्री से लेकर रेलवे के अधिकारियों को भी टैग किया। तब जाकर जीआरपी प्रभारी पहुंचे।

जीआरपी प्रभारी ने भी किया गुमराह- ज्योत्सना

ज्योत्सना ने बताया कि जीआरपी प्रभारी ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि घटना कटनी जीआरपी क्षेत्र में हुई है। उन्हें वहां जाकर शिकायत करनी पड़ेगी। यहां उनकी शिकायत ले लिया जाएगा, लेकिन बयान दर्ज कराने और कोर्ट की पेशी में जाने के लिए उन्हें चक्कर लगाना पड़ेगा। यह सुनकर ज्योत्सना हैरान रह गई।

उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकारी उन्हें भ्रमित करते रहे। अब वो इस मामले में रायपुर जीआरपी में जाकर शिकायत करेंगी।

30-35 साल से हो रही घटना फिर भी रेलवे को ध्यान नहीं

ज्योत्सना ने कहा कि कटनी-शहडोल सहित आसपास के स्टेशनों में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। यह घटना उनकी दादी-नानी के समय से हो रही है। 35-40 साल बाद भी रेलवे के अफसर ट्रेन में हो रही इस तरह की लूटपाट और चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।

जानिए कौन है ज्योत्सना ताम्रकार ?

ज्योत्सना 3-4 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिसमें मार डरे मया म, कुरुक्षेत्र और जवानी जिंदाबाद जैसी छत्तीसगढ़ी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा 15-20 छत्तीसगढ़ी एल्बम कर चुकी हैं, जो यूट्यूब में अपलोड हैं। वह एक डांसर भी हैं।

वहीं मामले में बिलासपुर रेल मंडल सीनियर DCM अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि एक्ट्रेस के मुताबिक कटनी स्टेशन के आउटर में हुआ है। मामला मारपीट और छीना-झपटी का है। इसमें पहली प्राथमिकता जिला पुलिस की है। अगर रनिंग ट्रेन में वारदात होती तो GRP की जिम्मेदारी होती। इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी जिला पुलिस की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा:प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, 3 महीने का चावल एक साथ, टोल प्लाजा में कैश ट्रांजैक्शन बंद

Published

on

रायपुर,एजेंसी। आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। नए टैक्स सिस्टम के लागू होने से टैक्स प्रक्रिया बदली है, वहीं हाईवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है, क्योंकि टोल दरों में तक बढ़ोतरी की गई है।

इस बीच छत्तीसगढ़ में भी राहत और बदलाव दोनों साथ नजर आ रहे हैं। राज्य में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री सस्ती हो गई है। राशन दुकानों में अब तीन महीने का चावल एक साथ मिलेगा और नई आबकारी नीति के तहत शराब अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी।

टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव

1 अप्रैल यानी आज से देश में नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा, जो 1961 के पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा। इस नए कानून के तहत टैक्स सिस्टम को सरल बनाने की कोशिश की गई है। गैर-ऑडिट करदाताओं के लिए ITR-3 और ITR-4 दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है, जिससे टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी।

अब तक लागू व्यवस्था में वित्तीय वर्ष और आकलन वर्ष अलग-अलग होते थे, जिससे अक्सर भ्रम की स्थिति बनती थी। नए प्रावधान में इस व्यवस्था को खत्म कर सिर्फ ‘टैक्स वर्ष’ लागू किया गया है। यानी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि को टैक्स वर्ष 2026-27 कहा जाएगा, जिससे टैक्स प्रक्रिया को आसान और स्पष्ट बनाने की कोशिश की गई है।

नए वित्तीय वर्ष से ये तमाम बदलाव शुरू हो जाएंगे।

नए वित्तीय वर्ष से ये तमाम बदलाव शुरू हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के कई टोल प्लाजा में 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के कई टोल प्लाजा में 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की जा रही है।

टोल पर नो-कैश: सिर्फ FASTag और UPI से भुगतान

आज यानी 1 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब टोल टैक्स का भुगतान केवल FASTag या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही किया जा सकेगा, जिससे टोल सिस्टम को पूरी तरह कैशलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

इस बदलाव के बाद बिना FASTag या पर्याप्त बैलेंस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में UPI ही एकमात्र विकल्प बचेगा, क्योंकि कैश भुगतान की सुविधा पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

PAN-KYC नियम सख्त: पहचान सत्यापन अनिवार्य

नए वित्तीय वर्ष से PAN और KYC से जुड़े नियमों को और सख्त किया गया है। बैंक खाते, निवेश और टैक्स से जुड़े सभी लेनदेन में पहचान सत्यापन अनिवार्य रहेगा, जिससे बिना वैरिफिकेशन के ट्रांजैक्शन पर रोक लगेगी। इस कदम का मकसद फर्जी खातों पर नियंत्रण और टैक्स चोरी पर लगाम कसना है।

PAN कार्ड के लिए केवल आधार ही नहीं बल्कि बर्थ सर्टिफिकेट या 10वीं कक्षा की मार्कशीट भी लगेगी।

रेल टिकट नियम सख्त: अब 8 घंटे पहले तक ही मिलेगा रिफंड

1 अप्रैल से ट्रेन टिकट कैंसिलेशन के नियमों में बदलाव किया गया है। अब यात्रियों को ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर ही रिफंड मिलेगा, जबकि पहले यह सीमा 4 घंटे थी। वहीं यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।

इस बदलाव का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि समय पर टिकट कैंसिल नहीं करने पर रिफंड नहीं मिलेगा। हालांकि नियम सख्त होने से फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

कॉमर्शियल गैस महंगी: चाय-नाश्ता और कैटरिंग पर असर

आज से तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद चेन्नई में इसकी कीमत ₹2246.50 और दिल्ली में ₹2078.50 हो गई है। सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ेगा।

चाय, नाश्ता और थाली की कीमतें बढ़ सकती हैं, वहीं शादी-ब्याह और कैटरिंग सेवाएं भी महंगी हो सकती हैं।

सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव: बेसिक पे कम से कम 50% जरूरी

1 अप्रैल से लागू नए वेतन नियमों के तहत कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अब उनके कुल CTC का कम से कम 50% रखना अनिवार्य होगा। कंपनियां भत्तों का हिस्सा 50% से ज्यादा नहीं रख सकेंगी, जिससे सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आएगा।

इसका सीधा असर कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी पर पड़ सकता है, क्योंकि बेसिक पे बढ़ने से EPF और ग्रेच्युटी में कटौती का हिस्सा भी बढ़ेगा। हालांकि लंबे समय में इसका फायदा यह होगा कि कर्मचारियों का रिटायरमेंट फंड और ग्रेच्युटी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को कुल्हाड़ी से काटा:खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बोला- किराएदार से अफेयर था, मुझे टॉर्चर करती थी

Published

on

रायपुर,एजेंसी। राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। आरोपी गुलाब साहू ने पहले पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर बेटी चित्रा साहू (22) को मारा।

मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और पुलिस से कहा कि मेरी पत्नी का किराएदार से अफेयर था, मां बेटी दोनों के टॉर्चर से परेशान होकर उसने हत्या की।

बेटी चित्रा का सिर बुरी तरह से कुचलाया था, पत्नी की लाश नीचे जमीन पर पड़ी थी।

बेटी चित्रा का सिर बुरी तरह से कुचलाया था, पत्नी की लाश नीचे जमीन पर पड़ी थी।

4 साल पहले ही लता साहू ने बर्खास्त पुलिसकर्मी से दूसरी शादी की थी।

4 साल पहले ही लता साहू ने बर्खास्त पुलिसकर्मी से दूसरी शादी की थी।

चित्रा साहू (22) बर्खास्त पुलिसकर्मी की सौतेली बेटी थी।

चित्रा साहू (22) बर्खास्त पुलिसकर्मी की सौतेली बेटी थी।

अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। पुलिस हिरासत में आरोपी गुलाब साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने बताया कि किराएदार ने घर गाड़ी पैसा का लालच देकर मेरी पत्नी का ब्रेनवॉश कर दिया था। वह कहता था कि बेटी को गोद ले लूंगा फिर हम ऐश करेंगे। मुझे निकालने की बात कहता था। उसकी बात में आकर मां बेटी मुझे घर से निकलने कहती थी।

जब हर समय टॉर्चर करने लगे तो मुझसे सहन नहीं हुआ, इसलिए दोनों की हत्या कर दी। मैं 2 साल पहले बिलासपुर में पुलिस में नौकरी में था, ट्रेनिंग करके छोड़ दिया था, फिर मार्केटिंग लाइन में आ गया था।

4 साल पहले की थी दूसरी शादी

पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Continue Reading

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव (02 अप्रैल):गेवरा बस्ती चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

अजय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
कोरबा/कुसमुण्डा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं श्रीमती रीना अजय जायसवाल के आतिथ्य में हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा 02 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री रमाकांत महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ होगा। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 5.30 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 8.00 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता, समाजसेवी अजय जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है और पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने हनुमान जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677