छत्तीसगढ़
24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट:वित्त मंत्री बोले- विजन 2047 पर फोकस, कांग्रेस बोली- पहले मोदी के वादे पूरे करें
Published
6 hours agoon
By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है और अगले दिन 24 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। ज्ञान-गति के बाद इस बार भी नए थीम के साथ बजट पेश किया जाएगा।
बता दें कि यह बीजेपी सरकार का तीसरा बजट है। इसे लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि पहले बजट में वित्त मंत्री ने खूब ज्ञान दिया। दूसरे बजट में उन्होंने गति दी। ज्ञान और गति के बाद जो प्रदेश को मिला है वह केवल दुर्गति है।
इतने सालों में शराब कोचियों को गति मिली, जल जंगल जमीनी काटने में गति मिली, निर्दोष लोगों पर पुलिसिया अत्याचार में गति मिली, पूरे प्रदेश भर में हिंसा और मॉब लिंचिंग बढ़ाने में गति मिली। प्रदेश भर में नशे के कारोबार को बढ़ाने में गतिविधि मिली। MLA ने मोदी के वादे पूरी करने की बात कही।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- बजट 2026 में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा – ज्ञान और गति के बाद जो प्रदेश को मिला है वह केवल दुर्गति है।
वित्त मंत्री बोले- बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति मिले और जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत किया जाए।
बता दें कि, बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी।
राज्यपाल अपने संबोधन में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगे की योजनाओं की जानकारी देंगे। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विवरण सदन में पेश करेगी। इसके साथ ही विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट पर फोकस
बताया जा रहा है कि बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा। छोटे और मंझोले शहरों में खेल मैदान और यातायात के लिए रिंग रोड बनाने के प्रावधान आ सकते हैं। इसके अलावा नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी।
मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण
इसी तरह नगर पंचायत पखांजूर में खेल परिसर की स्थापना की जाएगी। दुलदुला में मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। वहीं दुर्ग के पहली बटालियन में बनाए गए इंडोर स्टेडियम के साथ ही अन्य कामों को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।
जबकि सारंगढ़ के इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा।
नगर पंचायतों और पालिका क्षेत्रों में बनेंगे रिंग रोड
इस बार के बजट की सबसे खास बात यह होगी कि सभी विभागों की गैर जरूरी योजनाओं की राशि में कटौती की जाएगी। इसी तरह प्रदेश के सभी बड़े नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में रिंग रोड बनाने की तैयारी की जा रही है।
इसके लिए लगभग सौ करोड़ रुपए का प्रावधान करने की तैयारी है। इसी तरह छूटे हुए जिलों में नालंदा लाइब्रेरी बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे। पीएम सूर्यघर योजना के साथ ही आयुष्मान योजना के लिए लगभग दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।

You may like
छत्तीसगढ़
रायपुर में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक:सीएम साय बोले- 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य, संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे
Published
6 hours agoon
February 16, 2026By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं।

बीजेपी के सभी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
जनता तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी
सीएम साय ने कहा कि, राज्य में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।
सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया गया कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में मकानों की स्वीकृति दी गई है। लाखों परिवारों का गृह प्रवेश हो चुका है। धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगठन और सरकार को मिलकर बात करने की अपील की।
किसानों के खातों में अंतर राशि जमा करने की तैयारी है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों और भूमिहीन कृषकों के लिए भी आर्थिक प्रावधान किए गए हैं। जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष योजनाओं पर काम चल रहा है। नई उद्योग नीति और खेल गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
इस बैठक में संगठन की मजबूती, प्रशिक्षण कार्यक्रम और आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहें और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खेल
सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ की लगातार 6वीं जीत:अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराया, शानदार अर्द्धशतक के लिए प्रीति यादव को मिला MOM अवार्ड
Published
6 hours agoon
February 16, 2026By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अपने 6वें मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की है। यह मुकाबला 16 फरवरी को वडोदरा में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम 48.4 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान नबाम यापू ने 42 रन और आर्चेता पंवार ने 31 रन बनाए। चित्रांजलि ने 13 रन का योगदान दिया।
वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने 4 विकेट झटके, जबकि अदिति पंवार को 3 विकेट मिले। प्रीति यादव और उर्मिला हरिना ने 1-1 विकेट हासिल किया।

प्रीति यादव बनी MOM।
प्रीति यादव की तूफानी फिफ्टी, लक्ष्य 8.3 ओवर में हासिल
102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने महज 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 103 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रीति यादव ने मैच जिताऊ 50 रन की पारी खेली।
इसके अलावा शिल्पा साहू 27 रन और कप्तान कृति गुप्ता 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। अरुणाचल की ओर से चुखु अनाम ने 2 विकेट लिए।
प्रीति यादव बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
छत्तीसगढ़ ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रीति यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 50 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया।
लगातार छठी जीत से मजबूत स्थिति
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ महिला टीम ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज कर ली है और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और आगे के मुकाबलों में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

खेल
सी. के. नायडू ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में:रेलवेज को 136 रन से हराया, अब 21 फरवरी को रायपुर में राजस्थान से होगा मुकाबला
Published
6 hours agoon
February 16, 2026By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवेज अंडर-23 को 136 रन से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला 13 से 16 फरवरी 2026 तक राजकोट के रेलवेज ग्राउंड में खेला गया।
मैच के चौथे दिन छत्तीसगढ़ अंडर-23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में टीम ने 138.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 486 रन बनाए। ओपनर आयुष पांडेय ने 153 रन की बेहतरीन पारी खेली। जबकि दूसरे ओपनर शोभित शर्मा ने 169 रन बनाकर शतक जड़ा। रेलवेज की ओर से तौफीक ने 3 और अंश यादव ने 2 विकेट लिए।
रेलवेज ने जवाब में बनाए 361 रन
जवाब में रेलवेज अंडर-23 ने पहली पारी में 85.4 ओवर में 361 रन बनाए। आयुष कुमार (93 रन), अंश यादव (72 रन) और कीर्तिवर्धन (70 रन) ने अहम योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से दीपक यादव ने 4 और प्रशांत साई पैंकरा ने 3 विकेट झटके।
दूसरी पारी में लड़खड़ाई छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की दूसरी पारी 52.4 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। आयुष पांडेय (38), मयंक वर्मा (37) और वासुदेव बरेठ (30) ने संघर्ष किया। रेलवेज के लिए विराट जायसवाल ने 4 और जानी बाशा ने 3 विकेट लिए।
315 रन के लक्ष्य में ढेर हुई रेलवेज
315 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवेज की दूसरी पारी 45.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। तौफीक उद्दीन (60), अंश यादव (38) और गर्व सांगवान (29) ने कुछ देर तक मुकाबला बनाए रखा। छत्तीसगढ़ के लिए वरुण सिंह भुइये ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। दीपक यादव और वासुदेव बरेठ को 2-2 विकेट मिले।
136 रन से जीत, क्वार्टरफाइनल का टिकट
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने मुकाबला 136 रन से अपने नाम किया और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। यह छत्तीसगढ़ का कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी में दूसरा क्वार्टरफाइनल है। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ ने एक सीजन में 6 मैच खेले। इनमें 5 मैच जीते और सिर्फ 1 में हार का सामना करना पड़ा है।
2011 से अब तक कुल 82 मैच
जीत: 25
हार: 20
ड्रॉ: 36
नो रिजल्ट: 1
क्वार्टरफाइनल में राजस्थान से भिड़ंत
छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम अब 21 फरवरी को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर में राजस्थान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलेगी।


रायपुर में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक:सीएम साय बोले- 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य, संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे
सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ की लगातार 6वीं जीत:अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराया, शानदार अर्द्धशतक के लिए प्रीति यादव को मिला MOM अवार्ड
24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट:वित्त मंत्री बोले- विजन 2047 पर फोकस, कांग्रेस बोली- पहले मोदी के वादे पूरे करें
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई