Connect with us

कोरबा

बालको ने मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर से सामुदायिक स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा

Published

on

जांच के बाद 18 मोतियाबिंद रोगी के लिए निशुल्क सर्जिकल उपचार की सुविधा

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के साथ साझेदारी से संचालित अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) परियोजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रूमगढ़ा गांव में मल्टी-स्पेशलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 4 पड़ोसी समुदाय के साथ 224 मरीज लाभान्वित हुए। समुदाय के सदस्यों को निशुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में त्वचा रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, नेत्र देखभाल और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा विशेषज्ञ परामर्श और मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में एमजीएम आई इंस्टीट्यूट, रायपुर और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुल 135 लोगों की नेत्र जांच भी की गई। मोतियाबिंद के रोगियों के लिए मुफ्त परिवहन और सर्जिकल चिकित्सा उपचार शामिल था। नेत्र जांच शिविर वृद्ध लोगों को आंखों की समस्याओं का समय रहते पता लगाने, अंधेपन को रोकने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। जांच के 18 मोतियाबिंद मरीज की पहचान की गई तथा 33 लोगों को दृश्य बाधा के अनुसार चश्मा भी दिया गया।

शिविर में 25 बुजुर्गों को एडवांस इलेक्ट्रोथेरेपी तकनीक के साथ फिजियोथेरेपी सेवा प्रदान की गई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की कोरबा यूनिट टीम के सहयोग से एचआईवी परामर्श और प्रथम स्तर की जांच की गईं। मेगा स्वास्थ्य शिविर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लाभान्वित हुए।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार सामुदायिक विकास स्वास्थ्य परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना तथा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। बालको सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रयासरत है।

रूमगढ़ा की गिरिजा सारथी (मितानिन) ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस पहल ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया है जिससे सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम कंपनी और जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।

आरोग्य परियोजना बालको का व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुपोषण को कम करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025 में 45 से अधिक समुदायों के 49,097 लोग लाभान्वित हुए हैं। ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर संचालित मोबाइल हेल्थ वैन की मदद से जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। वित्तवर्ष 2025 में एमएचवी से लगभग 16987 तथा 5 मल्टी-स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप से लगभग 1200 लोग लाभान्वित हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677