कोरबा
सीएम बघेल बोले- पीएम मोदी जुमलेबाज हैं
सीएम का दावा-बीजेपी के सभी बड़े नेता छत्तीसगढ़ में निपट रहे, 75 से अधिक सीटें जीतने का दावा
कोरबा/ पाली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम सभा को संबोधित किया और केन्द्र की भाजपा सरकार पर बड़ाा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जुमलेबाज बताया। उन्होंने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में 75 से अधिक सीट जीतने की बात कही और प्रधानमंत्री को जुमलेबाज बताया। चुनाव प्रचार की समाप्ति से 24 घंटे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कोरबा जिले में हुआ। क्षेत्र के प्रत्याशी सहित लोगों की उपस्थिति यहां पर हुई। सभा में अपनी बात रखने के साथ मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में हम अच्छी स्थिति में हैं।
चिंतामणि महाराज से कांग्रेस को नहीं होगा नुकसान
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के सभी बड़े नेता छत्तीसगढ़ में निपट रहे हैं। इस बार 75 पार कर पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज के बीजेपी में शामिल होने की बात पर कहा कि यह पुरानी बात है, इससे कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं महिला समूह को दी जाने वाली छूट और किसानों की कर्जमाफी से सरकार को होने वाले राजस्व के नुकसान को लेकर कहा कि इससे सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा। सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की।
दुलेश्वरी को जिताओ, क्षेत्र का विकास मेरी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से कहा कि इस बार भी पाली तानाखार से कांग्रेस को जीता कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। इस बार पाली तानाखार का विकास कई गुना होगा, यह मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को सौम्य महिला की संज्ञा देकर कहा कि इस नारी शक्ति में सेवा करने का जज्बा है, इसलिए प्रदेश कांग्रेस ने इन्हें पाली तानाखार से प्रत्याशी बनाया और आपके बीच में रह कर आपकी सेवा करेंगी। श्री बघेल ने दुलेश्वरी सिदार के बारे में बताया कि यह हमारे पूरे प्रदेश का सम्मान हैं और दुलेश्वरी की जीत से क्षेत्र की नारी जाति का सम्मान बढ़ेगा। इस बात का ख्याल रखें कि दुलेश्वरी सिदार की एक जीत से प्रदेश में कांग्रेस को बल मिलेगा और हमारी सरकार फिर से आयेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही छत्तीसगढ़ का विकास करेगी और छत्तीसगढिय़ा परंपरा को और आगे तक ले जाएगी।
17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे
कोरबा जिले में विधानसभा की चार सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले 15 नवंबर की शाम 5.00 बजे चुनावी शोरगुल थम जाएगा। राजनीतिक दलों ने इस हिसाब से अपनी तैयारी जारी रखी है। चुनावी सभा मे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने किया और सीएम के आने से पूर्व उन्होंने भी आमसभा को संबोधित किया और श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को भारी मतों से जिताने की अपील की।


कोरबा
भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल
आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

कोरबा
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्नति, वैभव, ऐश्वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्तों की समस्त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।


कोरबा
दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जावेगा
कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्थापित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से भण्डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्तों को आमंत्रित किया है ।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
