छत्तीसगढ़
भाजपा जिला अध्यक्ष की हत्या पर बोले सीएम भूपेश-हमने कहा था एनआईए से जांच करा लीजिए, चिठ्ठी भी लिखी, उनको सिर्फ राजनीति करनी है
रायपुर (एजेंसी)। नारायणपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष की हत्या और नक्सलियों से सांठगांठ के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि एनआईए से जांच करा लीजिए, भारत सरकार को पत्र भी लिखी गई, लेकिन उन्हें सिर्फ राजनीति करनी है। जिला स्तर के पदाधिकारी की मौत हुई है, पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। हमारे फोर्स के दबाव के चलते नक्सली पीछे हटे हैं। सीएम ने कहा कि कहीं छिटपुट घटनाएं हो रही हैं, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है, फिर भी पहले और अब की स्थिति में जमीन-आसमान का फर्क है। जांच होगी तो पता चलेगा, लेकिन हो सकता है कि षड्यंत्र हो। इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन सारी बातें तभी स्पष्ट होंगी, जब जांच होगी, इसलिए पहले जांच हो।
यूपी से ज्यादा काम छग में हुआ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कबीरधाम में हिंदुत्व के मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि आदित्यनाथ अपने नाम के आगे योगी लिखते हैं और एक आसन ठीक से कर नहीं पाते। आसन कर लें फिर योगी कहलाएं और फिर बात करें। जो उत्तर प्रदेश में हो रहा है, वह छत्तीसगढ़ में नहीं हो रहा, गौमाता के भक्त बनते हैं। वहां किसान अपना धान 1200 में बेच रहे हैं, पहले उनकी स्थिति सुधार लें। भाजपा षडयंत्र पूर्वक मुझे बदनाम कर रही
पीएम मोदी द्वारा गरीबों को एक जाति बताए जाने पर सीएम ने कहा कि एक तरफ वो कहते हैं एक ही जाति गरीब की होती है। दूसरी ओर पिछड़ा वर्ग कैसे आ गए, वे अपनी ही बात का खंडन कर रहे हैं। मोदी जी आजकल यू टर्न मारना शुरू कर दिए हैं। केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा षडयंत्रपूर्वक मुझे बदनाम कर रही है। अगर आप किसी को बदनाम करेंगे, तो आपका पतन निश्चित है, जातिगत जनगणना से पता चलेगा कि आधुनिक युग में कौन पीछे रह गया, तब तो योजना बनाएंगे।
रमन सिंह चुनाव हारेंगे
पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 20 में से तीन सीट पहले हमारे पास नहीं थी, वह सारी सीट हम इस बार जीतेंगे, रमन सिंह भी चुनाव हार रहे हैं।
महादेव एप विदेश से होता है संचालित
असीम दास की तस्वीर भाजपा नेताओं के साथ मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि सारी गड़बडिय़ां यही करते हैं, आरोप दूसरों पर लगाते हैं। यदि महादेव एप विदेश से संचालित हो रहा है, तो इसे बंद क्यों नहीं किया। लुक आउट सर्कुलर जारी है, तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। इसका मतलब है कि आपका लेनदेन हो चुका है। हमारी सरकार ने 450 लोगों की गिरफ्तारी की है, पूरे देश में इससे बड़ी कार्रवाई कहीं नहीं हुई। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, यदि हमारी संलिप्तता होती, तो हम कार्रवाई क्यों करते, इन सारी बातों का इनके पास कोई जवाब नहीं है।
दिवाली नहीं मनाएंगे ये दिवालियापन
भाजपा के तीन दिवाली वाले बयान पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि ये तो पांचवा कुंभ भी शुरू किए थे। हमारे धर्म ग्रंथों में चार ही कुंभ का उल्लेख हैं। दीपावली एक ही होती है, जो हमारे शास्त्रों में लिखी है। ये शास्त्रों से बाहर जाकर काम कर रहे। यह दिवाली नहीं मनाएंगे यह दिवालियापन है। इन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया, इनका केवल एक ही टारगेट है भूपेश बघेल को गाली देना। बूथ के कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक का एक सूत्रीय कार्यक्रम है, भूपेश बघेल को गाली दो।
कोरबा
भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल
आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

कोरबा
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्नति, वैभव, ऐश्वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्तों की समस्त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।


कोरबा
दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जावेगा
कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्थापित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से भण्डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्तों को आमंत्रित किया है ।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
