Connect with us

कोरबा

कांग्रेस शासन काल में सीएमओ ने बिजली बिल पटाया नहीं: पाली नगर पंचायत का बिल पहुंचा 1.38 करोड़

Published

on

कोरबा/पाली। पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में पदस्थ रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली से जमकर सुर्खियां बटोरी, लेकिन बिजली बिल पटाना भूल गए और पांच साल यूं ही बित गया और अब अजय के सुशासन में बिजली बिल का 1.38 करोड़ ने टेंशन पैदा कर दिया है। वर्तमान सीएमओ को यह टेंशन खाए जा रहा है।
पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में नगर पंचायत पाली में पदस्थ रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने जमकर मनमानी की और शहर विकास के लिए आये पैसों का जमकर बंदरबांट भी किया। यहां तक कि बिजली बिल को भी नहीं पटाया और अब नगर पंचायत के लिए यह सिरदर्द बन गया है।
ब्याज के पैसे से पटाने का निर्देश आया है- अजय जायसवाल


नगर पंचायत पाली का बिजली बिल पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में पटाया ही नहीं गया और मनमानी होती रही। बिजली बिल बढ़कर 1.38 करोड़ पहुंच गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि शासन से निर्देश आया है कि नगर पंचायत के खाते में जमा राशि के ब्याज से बिजली बिल पटाएं। नगर विकास के लिए यह राशि रिजर्व रहती है, लेकिन पाली की जनता पिछले पंचवर्षीय में पदस्थ रहे अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

Published

on

आंकड़ों का संग्रहण पूर्ण

कोरबा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जनगणना का कार्य पूरी सफलता के साथ पूर्ण कर लिया गया है।
जिले के सभी 06 नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम कोरबा के 07 जोनों, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा एवं बांकीमोंगरा तथा नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला सहित सभी 12 तहसीलों (कोरबा, भैसमा, बरपाली, करतला, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, पाली, हरदीबाजार, दीपका एवं अजगरबहार) में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच.एल.बी.) की पहचान करते हुए शत-प्रतिशत डेटा संग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

पहली डिजिटल जनगणना तकनीक का हुआ सफल प्रयोग

यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जिसके अंतर्गत प्रगणकों द्वारा फील्ड में जाकर कुल 33 प्रमुख बिंदुओं (भवन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री का प्रकार, खाद्यान्न, टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, कार की उपलब्धता आदि) से संबंधित जानकारी सीधे ‘‘एचएलओ ऐप’’ में दर्ज की गई। डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रगणकों द्वारा दर्ज किया गया डेटा रियल-टाइम में सुपरवाइजरों की आईडी में सिंक हुआ, जिसे पूरी सतर्कता के साथ सत्यापित कर मुख्य सर्वर पर भेज दिया गया है। डिजिटल माध्यम से कार्य होने के कारण अब डेटा प्रोसेसिंग तीव्र गति से होगी, जिससे विकास कार्यों के लिए आवश्यक आंकड़े सरकार को शीघ्र उपलब्ध हो सकेंगे। आंकड़े भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे।
अधिकारियों की निगरानी में हुआ उत्कृष्ट कार्य
आशुतोष पाण्डेय, प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत 07 जोनों की सटीक निगरानी के कारण पूरे राज्य में नगर पालिक निगम कोरबा ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण किया। इस प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा जनगणना कार्य को समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने में प्रथम स्थान पर रहा।
कलेक्टर के निर्देश पर जिला जनगणना अधिकारी द्वारा इस पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की गई। कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी 24 चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों पर सतत निगरानी रखी गई। सभी तहसीलदारों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा जिले में जनगणना के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से समन्वय स्थापित कर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपन्न कराया।
जिला कोरबा के लिए अधिकृत राज्य नोडल अधिकारी बैद्यनाथ द्वारा विभिन्न चार्जों में फील्ड कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी तकनीकी शंकाओं एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।
मानव संसाधन और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट समन्वय
जिले में फील्ड स्तर पर रिजर्व सहित कुल 2,215 प्रगणक एवं 376 सुपरवाइजर, अर्थात कुल 2,591 जनगणना कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता एवं सतत परिश्रम से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन कार्मिकों ने प्रत्येक ग्राम, वार्ड एवं मोहल्ले में घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी संकलित की, जिसके परिणामस्वरूप हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना (एच.एल.बी.) का कार्य निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सका। फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने भीषण गर्मी और भौगोलिक चुनौतियों का सामना करते हुए जिले के कोने-कोने तक पहुंचकर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।
कलेक्टर ने दी बधाई एवं जताया आभार
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जिले में कुल 2,078 एच.एल.बी. में कार्यरत सभी 2,591 प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं 24 चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार, जोन कमिश्नर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी) तथा पूरी प्रशासनिक टीम को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समय-सीमा के भीतर और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने पर हार्दिक बधाई दी है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया एवं प्रेस प्रतिनिधियों को भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान के लिए बधाई प्रेषित की गई तथा उनका आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही उन्होंने जिले के उन 10,669 परिवारों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सजगता एवं नागरिक कर्तव्यबोध का परिचय देते हुए ‘‘स्व-गणना’’ के माध्यम से पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराई।

Continue Reading

कोरबा

‘‘इसके आकर्षण का पर्दाफाश- निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला‘‘थीम के साथ मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के  नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू  निषेध दिवस मनाया गया। तम्बाकू कई स्वास्थ्य संबधी समस्याओं जैसे हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और स्ट्रोक का मुख्य कारण है।  प्रतिवर्ष तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने,  लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने , युवा पीढ़ी को इसे शुरू करने से रोकने और तम्बाकू की खपत को कम करने वाली प्रभावी नितियों को लागू करने के लिए निर्णय का समर्थन करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

     विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा के सभाकक्ष में विश्व तम्बाकू  निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सेक्रेटरी कुमारी डिम्पल भेडीया, एमएस डॉ.गोपाल कँवर,नोडल अधिकारी डॉ.कुमार पुष्पेश, डॉ.भास्कर, ब्रम्हकुमारी से बड़ी दीदी, श्री मखीजा , गणमान्य नागरिक, जी एन एम कालेज से प्रशिक्षु नर्सेस, अधिकारी और कर्मचारी तथा मरीजों के परिजन उपस्थित थे।  

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विश्व तम्बाकू  निषेध दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए  बताया कि तम्बाकू का सेवन दुनिया में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। तम्बाकू कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे कई तरह के कैसर, हृदय रोग, फेफडों की बिमारी और स्ट्रोक का कारण है। तम्बाकू न सिर्फ सेहत पर असर डालता है बल्कि पर्यावरण पर भी कई तरह से बुरा असर डालता है। उन्होने बताया कि कोटपा एक्ट 2003 के धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध, धारा 5 के तहत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादन के विज्ञापन पर प्रतिबंध, धारा 6 के तहत नाबालिगो और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादो की बिक्री पर प्रतिबंध, बिना विषिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है।  धारा 4 एवं 6 के तहत 200 रूपये तक जुर्माना किया जा सकता है। तम्बाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंधित करने वाले पोस्टर दुकानो मे चस्पा किया जाता है इसके साथ ही तम्बाकू उत्पाद नही बेचने हेतु निर्देषित किया जाता है।  समय समय पर टीम द्वारा तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ चालानी की कार्यवाही की जाती है तथा जुर्माना किया जाता है।

इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा तम्बाकू  एवं निकोटीन उत्पादों के उपयोग से होने वाले सामाजिक- आर्थिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही यूवाओं एवं विद्यार्थियों से तम्बाकू सेवन से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरुक करने को कहा गया द्य तथा  किसी भी तम्बाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नहीं करने तथा अपने परिजनों तथा परिचितों को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का शपथ लिया गया। स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जी एन एम कालेज से प्रशिक्षु नर्सेस द्वारा भाग लिया गया और प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतियोगी को पुरस्कार वितरण किया गया।
जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण ,सामु./प्रा.स्वास्थ्य केन्द्रो, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उपस्वास्थ्य केन्द्रो में  किसी भी तम्बाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नहीं करने तथा अपने परिजनों तथा परिचितों को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का शपथ लिया गया। इस अवसर पर समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर गैर धुम्रपान तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामों में पोस्टर,पाम्पलेट, लिफलेट, फ्लेक्स तथा  रैली का आयोजन कर लोगों को तम्बाकू उत्पादों से होने वाले हानिकारक प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।
     कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के लोगों से अपील की है कि अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का तम्बाकू उत्पादों का सेवन ना करे एवं अपने परिजनों, मित्रो या परिचितों को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करें । अपने पर्यावरण केा भी तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने में योगदान करें  तथा तंबाकू उपयोग से होने वाली पीड़ा को कम करने और भविष्य की पीढियों के लिए एक बेहतर स्वस्थ्य दुनिया बनाने में मदद  करें। अधिक जानकारी के लिए जिला चिकित्सालय के तम्बाकू मुक्ति केन्द्र  कक्ष क्रमांक 112 में सम्पर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्त भविष्य की शपथ

Published

on

कोरबा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास केंद्र), अमरैयापारा के माध्यम से कोरबा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन, में जागरूकता अभियान एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी एवं ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने की। मंच संचालन ब्रह्माकुमारी मधुबाला एवं पूजा दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू केवल इसका सेवन करने वाले व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोगों तथा पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। आज का युवा वर्ग तंबाकू, ई-सिगरेट, वैपिंग और फ्लेवर्ड हुक्का को आधुनिकता एवं आकर्षण का प्रतीक समझकर इनके प्रभाव में आ रहा है। ऐसे में समाज को इन भ्रामक प्रचारों के पीछे छिपे स्वास्थ्य संबंधी खतरों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
वक्ताओं ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य तंबाकू और निकोटीन उद्योग द्वारा युवाओं को लक्षित कर किए जा रहे भ्रामक प्रचार का पर्दाफाश करना तथा लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जीवनभर तंबाकू एवं अन्य किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की ‘तंबाकू मुक्त शपथ’ दिलाई गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677