कोरबा
वंदे मातरम् के सामूहिक गायन ने जगाई राष्ट्रभाव की अनुभूति
वंदे मातरम् पर प्रधानमंत्री मोदी का देशभक्ति और एकता का संदेश
कोरबा। भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम और मातृभूमि के प्रति अपार श्रद्धा का प्रतीक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्‘ आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वाभिमान और देशभक्ति का स्वर जगाता है। इसी अमर रचना की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज देशभर में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस विशेष संबोधन का सीधा प्रसारण कोरबा जिला कार्यालय के नये सभाकक्ष में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को एक साथ देखा एवं सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ हमारे राष्ट्र की आत्मा का स्वर है। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के मन में स्वाभिमान, साहस और संघर्ष की ज्योति जगाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति आदर, सम्मान और भावनात्मक एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर, स्वाधीनता संग्राम और राष्ट्रीय मूल्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और सेवा की भावना का सशक्त स्वर है, जिसे आज देश का प्रत्येक नागरिक अपने मन में संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यह 150वीं वर्षगांठ न केवल स्मरण का अवसर है, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प भी है। ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में स्वाभिमान और देशप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की थी, और यह आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आगे कहा कि हमें इस अमर राष्ट्रीय धरोहर को केवल गान के रूप में ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा के रूप में आत्मसात करना चाहिए, ताकि हम सभी मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।
इस दौरान सभागार में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने एक साथ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। सामूहिक स्वर में गूँजते ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति और उत्साह की भावना से भर उठा।

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्‘ की 150वीं वर्षगांठ केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता और मातृभूमि के सम्मान का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महान साहित्यकार एवं स्वतंत्रता आंदोलन के प्रेरणास्रोत बंकिम चंद्र चटर्जी ने रचना की सृजना की थी। यह गीत केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि हमारे देश की सांस्कृतिक पहचान, प्रकृति, भूमि, जल, वन और माँ भारती के रूप का काव्यात्मक चित्रण है। विधायक श्री पटेल ने यह भी कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में उल्लेख किया, ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य भारतीयों के भीतर देशभक्ति, साहस और स्वाभिमान का संचार किया। यह गीत आज भी हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाते हुए एकता और समरसता की भावना को मजबूत करता है। गोपाल मोदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्‘ स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज़ादी के अमृतकाल तक, हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि यह गीत केवल स्वतंत्रता सेनानियों को ही नहीं, बल्कि आज भी देश के प्रत्येक नागरिक में मातृभूमि के प्रति समर्पण, साहस और गौरव की भावना जगाता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती सुष्मिता अनंत, कमला बरेठ, सावित्री कंवर, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी लक्ष्मीकांत जोशी, राजीव सिंह सहित प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर ओंकार यादव, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा
भाईचारे का संदेश देता है झूलेलाल जयंती: जयसिंह अग्रवाल
कोरबा। पूज्य सिंधी समाज कोरबा की ओर से सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव और चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर गोदड़ी धाम, डीडीएम रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने को मिली।

शोभायात्रा जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची, तब इसमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन हमें भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हमेशा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं। समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
