Connect with us

कोरबा

चैतुरगढ़ में मंदिर तक विद्युतीकरण के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए कलेक्टर अजीत वसंत ने

Published

on

आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में समय पर जाँच कर पीड़ितों को लाभान्वित करें:कलेक्टर

दूरस्थ क्षेत्रों के हितग्राहियों का नेटवर्क वाले स्थानों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की

राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिये निर्देश

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आरबीसी 6-4 अन्तर्गत प्रकरणों में पीड़ितों को लाभान्वित करने हेतु प्रकरणों की समय पर जाँच कर सभी रिपोर्ट संलग्न कर पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों को पोस्टमार्टम और पटवारी प्रतिवेदन समय पर प्राप्त करते हुए एसडीएम को सम्बंधित पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मृत्यु दिनाँक से सात दिवस के भीतर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर वसंत ने जिले में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि मोबाइल नेटवर्क वाले स्थान पर शिविर लगाकर सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनाया जाएं। उन्होंने जनपद मुख्यालयों में भी शिविर लगाने और कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य और समाज कल्याण विभाग को मृत व्यक्तियों के नाम पेंशन और राशनकार्ड से विलोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर वंचित व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जो शिक्षक संकुल समन्वयक नहीं बनाना चाहते उन्हें मुक्त कर अन्य को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों पर एक माह के भीतर विभागीय जाँच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अविद्युतीकृत बसाहटों के घरों में विद्युतीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। कलेक्टर ने डीएमएफ से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात कार्य प्रारंभ करने तथा पाली के चैतुरगढ़ में बस स्टॉप और मंदिर स्थल तक विद्युतीकरण के सम्बंध में विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चैतुरगढ़ बस स्टॉप से मंदिर तक विद्युतीकरण हेतु सर्वे के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने संजय नगर रेलवे फाटक में अंडर पास निर्माण कार्य की प्रगति, पीएमजनमन, चिर्रा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आई मांग के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने वाहन स्क्रैप की जानकारी रायपुर प्रेषित करने, सखी वन स्टॉप सेंटर,पाली-कटघोरा एनएच किनारे गौशाला निर्माण, वृद्धाश्रम की स्थिति, मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान की गई घोषणा पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत ऋण लेकर राशि जमा नहीं करने वालों पर वसूली की कार्यवाही संबंधित तहसीलदारो के सहयोग से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारो से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों पर कार्यवाही करने और राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत शिशु संरक्षण माह में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677