Connect with us

कोरबा

निर्माण कार्यों की प्रगति और समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने निर्माण विभागों की ली बैठक

Published

on

जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करने व  प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित

सभी निर्माण स्थल पर समानांतर कार्य संचालित कराने, मशीनरी एवं मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश

धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस देने व  कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने किया निर्देशित

कोरबा। जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय एवं पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वीकृत व निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलिया एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए उन्होंने बारिश से पूर्व सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रियान्वयन एजेंसी को सभी निर्माण स्थल पर ठेकेदारो से समानांतर कार्य संचालित कराने, मशीनरी एवं मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश दिए।
साथ ही धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा अनुबंध के बाद कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए एजेंसियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति—पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवारों के क्षेत्रों में संचालित सड़क एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि दूरस्थ पीवीटीजी बस्तियों तक सड़क संपर्क सुदृढ़ करने हेतु कार्यों में तेजी लाने एवं यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लेमरू-देवपहरी, मदनपुर-माँझीपारा, कोडार-माँझीपारा और मेनरोड-जुनापारा सहित जिले में संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ठेकेदारों से सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर पैरेलल वर्क बढ़ाकर कार्यों की गति तेज करें, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें और पर्याप्त मैनपॉवर व मशीनरी का उपयोग कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने ग्राम गौरव पथ, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री दुदावत ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़क, विद्यालय, नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं अन्य शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करने एवं काम में गम्भीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए।  उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न सड़क, भवन एवं अन्य मरम्मत कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।  उन्होंने भूमि विवाद का निराकरण हेतु संबंधित विभाग से समन्वय करने, कार्ये की प्रगति को बढ़ाते हुए समय सीमा में काम पूरा करने और काम पूर्ण होने पर संबंधित को समय पर भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी लेते हुए अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी सेतु को शहर के सुनालिया मार्ग में पुल निर्माण कार्य में भी तेजी से प्रगति लाते हुए सभी विभागों से समन्वय कर जल्द से जल्द  प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी तथा सब इंजीनियर को निर्माण कार्यों की सतत निगरानी रखने फील्ड में  स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही, पूर्ण हो चुके कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करने की बात कही।

निर्माण कोरबा पोर्टल में विभागीय कार्यो की एंट्री करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि जिले में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने के लिए “निर्माण कोरबा” पोर्टल तैयार किया है। उन्होंने सभी निर्माण विभागों को अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी, फोटोग्राफ सहित माह के अंत तक पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। जिससे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन हो और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई व सेतु विभाग के कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677