Connect with us

कोरबा

राशन वितरण की अनियमितता पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें सुनिश्चित – कलेक्टर

Published

on

अधिकारियों को फील्ड विजिट कर संस्थाओं के संचालन व योजनाओं की प्रगति पर निगरानी रखने के दिए निर्देश

सभी पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु लगाए जाएंगे शिविर

????????????????????????????????????

कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति एवं विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आधार अपडेशन, विद्युतविहीन शालाओं आंगनबाड़ी में विद्युतीकरण, पीएम जनमन योजना, राखड़ परिवहन, अतिक्रमण पर नियंत्रण व कार्यवाही सहित अन्य योजनाओं एवं समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर दिनेश नाग सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर शासकीय संस्थाओं के संचालन एवं विभागीय योजनाओं की क्रियान्वयन स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की विभागीय अधिकारी अपने कार्यालयीन कार्य व फील्ड विजिट पर संतुलन बनाते हुए अपने कार्यों का संपादन करें। उन्होंने पंचायतों में राशन वितरण की अनियमितता की मिलने वाली शिकायतों पर सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल मामले की पूर्ण जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को पंचायतो में उचित मूल्य की राशन दुकानों का भी नियमित रूप से निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम , झांकी, परेड, सम्मानित होने वाले कर्मचारी, पुरस्कार वितरण, सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को सौपें गए कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। उन्होंने जिले के ईंट भा में कार्य करने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों को भा संचालन के दौरान तक बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए विशेष आंगनबाड़ी की तर्ज पर बालवाड़ी/ पालानागृह संचालित करने की बात कही। साथ ही ऐसे क्षेत्रों में शौचालय एवं पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने व समय समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित के लिए कहा। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण की जानकारी लेते हुए सभी जनपदों में शत प्रतिशत राशनकार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही आधार कार्ड अपडेशन से वंचित लोगों का भी आधार कार्ड प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिए कहा। इस हेतु कलेक्टर ने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ को पंचायतो में अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जनपदवार विस्तृत कार्य योजना तैयार कर अलग अलग दिनों में पंचायतों में शिविर आयोजित करने की बात कही। आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आधार ऑपरेटरों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने एवं वंचित लोगों को गम्भीरता से लाभान्वित करने के लिए कहा। साथ ही शिविर में लाभार्थियों की आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को जरूरी सहयोग प्रदान करने के लिए भी कहा। जिससे शिविर का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी विभाग में वेतन भुगतान, पेंशन, अनुकम्पा के प्रकरण अनावश्यक लंबित नही होना चाहिए। लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने भवन विहीन एवं विद्युतविहीन शालाओं, आंगनबाडिय़ों की सूची तैयार कर शीघ्रता से उपलब्ध कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-विस्थापितों की समस्या को सुलझाने के लिए सम्बंधित उपक्रमों के अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागावार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी वर्ग के वंचित लोगों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने के दिए निर्देश – कलेक्टर ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितों के लिए संचालित पीएम जनमन योजना के तहत किए गए कार्याे की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए पीवीटीजी के शिक्षित युवाओं का सर्वे कराने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी वर्ग के वंचित व पात्र लोगों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए कहा। इस हेतु उन्हें प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वन अधिकार पट्टा, केसीसी, पीएम किसान सम्मान निधि, जनमन खाता से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया।

राखड़ परिवहन में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनो पर करें कार्यवाही –

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में कहा कि अव्यवस्थित राखड़ परिवहन पर की जाने वाली कार्यवाही सतत प्रक्रिया है। इस हेतु जिले में अवैध परिवहन एवं डंपिंग करने वाले वाहनों पर कार्यवाही नियमित रूप से चलती रहेगी। उन्होंने एसडीएम और जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि राखड़ परिवहन में लगे सभी गाडिय़ा नियमों का अनिवार्यत: पालन करें। साथ ही नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव (02 अप्रैल):गेवरा बस्ती चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

अजय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
कोरबा/कुसमुण्डा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं श्रीमती रीना अजय जायसवाल के आतिथ्य में हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा 02 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री रमाकांत महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ होगा। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 5.30 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 8.00 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता, समाजसेवी अजय जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है और पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने हनुमान जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

Published

on

प्रदेश कार्यालय की सौगात दे कर अखबार वितरकों को दिया आपने नया हौसला-रामरक्षा सिंह

कोरबा। 29 मार्च को अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन प्रदेश कार्यालय वार्ड क्र. 15, न्यु पानी टंकी टी पी नगर कोरबा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरी पाली में समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बाहर प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में यह कार्यालय बना। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल कोरबा के विकास को नया आयाम दिया और इसका कोई विकल्प नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पार्षद सुखसागर निमर्लकर, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे, अखबार वितरक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल मंचस्थ थे और सभी ने अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। समापन समारोह के बाद उपस्थित संघ के सदस्यों ने एकता का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला इकाई एवं राष्ट्रीय स्तर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताने उनके निवास स्थान पहुंचे और कार्यालय की सौगात देने पर श्री अग्रवाल का आभार जताया। रामरक्षा सिंह ने कहा -छोटी इकाई को बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति की समृद्धि हो, ऐसी आपकी सोच अद्भूत है। हम आपके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे। महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुनील पाटनकर ने कहा कि आप भी प्रदेश में अखबार कल्याण मंडल का गठन करने का प्रयास अपने स्तर पर करेंगे, क्योंकि सत्ता पक्ष अपना काम करता है, जो नहीं होता, उसके लिए विपक्ष दबाव बनाता है और समन्वित प्रयास से कार्य सफल होता है। इस अवसर पर अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

Continue Reading

कोरबा

चलो बचपन की ओर: 12 अप्रैल को महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम- बचपन की टिकिट

Published

on

जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए फूर्सत के पल नहीं, इसलिए महिलाओं के लिए खुशी के चार-पांच घंटे खास कार्यक्रम-सरोज पाण्डेय
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी-सहेली महिला समूह द्वारा 12 अप्रैल को अशोक वाटिका के सुरम्य वादियों में महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम होने जा रहा है। अपराह्न 4.00 बजे से अशोक वाटिका में जिले की महिलाओं के लिए बचपन की टिकिट-एक अनोखा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक और पूर्णत: सामाजिक कार्यक्रम है और मुख्य रूप से बचपन में खेले जाने वाले खेल होगा और 18 से 25 एवं 25 से ऊपर उम्र की महिलाओं के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जो हम बचपन में खेलते थे।

प्रेस से खास संवाद कार्यक्रम में सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए समय नहीं बचता और इस कार्यक्रम के जरिए हम महिलाओं को बचपन की यादों में ले जाने के लिए यह खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, ताकि मोबाईल से दूर कुछ घंटे सामूहिक रूप से महिलाएं अपने लिए जी सकें। यह विशुद्ध रूप से रचनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम है और सभी महिलाएं इसमें सादर आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता में ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसे हम बचपन में खेलते थे।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं या टीम को सरप्राईज गिफ्ट दिया जाएगा और हमें आशा है कि यह महिलाओं को पसंद भी आएगा। 5 सांत्वना पुरूस्कार भी रखे गए हैं। महिलाओं का पंजीयन कल से प्रारंभ हो जाएगा।

शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने का अवसर देने के उद्देश्य से एक अनोखे कार्यक्रम “बचपन की टिकट” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं।

भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका – सरोज पांडेय

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि सखी सहेली महिला समूह द्वारा आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या में खुद को और अपने बचपन की खुशियों को कहीं पीछे छोड़ चुकी हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं और अधिकांश समय मोबाइल व जिम्मेदारियों में व्यतीत हो जाता है। ऐसे में “बचपन का टिकट” एक ऐसा मंच बनेगा, जहां महिलाएं अपने बचपन के खेल, मस्ती और यादों को फिर से जी सकेंगी।

यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मंच केवल पुरस्कार वितरण के लिए रहेगा और सभी खेलों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ पांच प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
बताया गया कि इस तरह का आयोजन इससे पहले दुर्ग में किया जा चुका है, जहां करीब 5000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसी सफलता को देखते हुए अब कोरबा की महिलाओं को भी इस अनोखे अनुभव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य शहर की अधिक से अधिक महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना रहा। “बचपन का टिकट” — सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुद से फिर से जुड़ने का अवसर हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677