कोरबा
कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी
कमरे में छा गई थी खामोशी, कलेक्टर की मुस्कान और टॉफी ने बच्चों के चेहरों पर ला दी खुशी
कोरबा। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर निकले, तो ग्राम लेमरू में एक दिलचस्प और आत्मीय दृश्य देखने को मिला। सड़क किनारे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर नजर पड़ते ही कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रुकवाई और अचानक केंद्र के भीतर पहुंच गए।
अचानक पहुंचे इस अपरिचित व्यक्ति को देखकर आंगनबाड़ी में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे और कार्यकर्ता कुछ पल के लिए अचंभित रह गए। बच्चों के चेहरों पर कौतूहल था और कमरे में कुछ क्षणों के लिए खामोशी छा गई। बच्चों की झिझक को समझते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने मुस्कुराते हुए उनसे पूछा…आपमें से कौन ए, बी, सी, डी सुनाएगा? पहले तो कोई भी बच्चा कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। तभी एक बच्चे ने धीमे से कहा, मुझे आता है, सब पता है…कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहित करते हुए कहा..अगर आता है तो सुना दो। बच्चा फिर भी झिझकता रहा और बस यही दोहराता रहा कि उसे सब पता है। तब कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा कि जो बच्चा ए, बी, सी, डी सुनाएगा, उसे टॉफी मिलेगी। इतना सुनते ही एक बच्चे ने आत्मविश्वास के साथ पूरा ए, बी, सी, डी सुना दिया। बच्चे की इस कोशिश पर कलेक्टर ने “वेरी गुड” कहते हुए सभी बच्चों से ताली बजवाई और स्वयं भी तालियां बजाईं। कलेक्टर को मुस्कुराते और ताली बजाते देख बच्चों की झिझक दूर हो गई और उनके चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। इसके बाद कलेक्टर ने बच्चों से रंगों के नाम भी पूछे और सही जवाब देने वाले बच्चों को टॉफी देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही अन्य बच्चों को भी मन लगाकर पढ़ने और सीखने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों को सिखाई जा रही आदतों, अक्षर ज्ञान, रंगों की पहचान और खेलकूद संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुक्तिलता कुजूर से बच्चों के ग्रोथ चार्ट और पोषण ट्रैकर में दर्ज जानकारी की समीक्षा की तथा कुछ बच्चों का वजन भी कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में दर्ज सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, आंगनबाड़ी समय पर खुले और बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार पोषण आहार नियमित रूप से दिया जाए। साथ ही बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने शिशुवती और गर्भवती महिलाओं की जानकारी नियमित रूप से रखने तथा उन्हें पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश
दौरे के दौरान कलेक्टर ने लेमरू में डीएमएफ मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आरईएस, जनपद सीईओ और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। कलेक्टर ने एक माह के भीतर सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने तथा नए शैक्षणिक सत्र से नए भवन में आंगनबाड़ी का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कोरबा
जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता (सहायक अभियंता) नयन रंजन चौधरी को प्रमोट करते हुए कार्यपालन अभियंता बनाया है। प्रमोशन मिलने के बाद नयन रंजन चौधरी फूलफ्लेश कार्यपालन अभियंता बन गए हैं।
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
मानचित्रकार के रूप में वर्षों तक कोरबा संभाग को सेवा देने के बाद 09 मार्च को रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास को सहायक अभियंता के रूप में शासन ने पदोन्नत किया है। अभी दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना जारी नहीं की गई है।
जल संसाधन संभाग कोरबा में बंटी मिठाईयां:दी गई बधाईयां
सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी को कार्यपालन अभियंता, मानचित्रकारद्वय रावेन्द्र सिंह एवं जलांधर रैदास को सहायक अभियंता बनाए जाने पर जल संसाधन संभाग कोरबा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाईयां दी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
कोरबा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बने रामफल पटेल
क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारणी का गठन किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाली के लिए भाजपा के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता रामफल पटेल को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। श्री पटेल की नियुक्ति से पाली मण्डल में भाजपा और सशक्त होगी। श्री पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल पटेल
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद रामफल पटेल ने कहा-मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरी करने का प्रयास करूंगा और भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार करने के साथ सक्रिय और भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास टीम भावना के साथ करूंगा एवं भाजपा की रीति-निति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भी टीम भावना के साथ कार्य करूंगा।
कोरबा
एपस्टीन फाइल में केन्द्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली
कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया।

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है। इस मामले की सच्चाई क्या है। हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करने चाहिए।
कार्यक्रम में शशिलता पाण्डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
