Connect with us

कोरबा

कार्यों का सत्यापन और पूर्णता के पश्चात् ही ठेकेदारों को करें भुगतान: कलेक्टर

Published

on

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पानी हर किसी की आवश्यकताओं में से एक है। इसलिए हर घर में नल और जल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, इस दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिम्मेदारी के साथ शीघ्रता एवं पारदर्शिता से गुणवत्तामूलक कार्य करें। जल जीवन मिशन के कार्यों को करने वाले ठेकेदारों से कार्य पूर्ण कराने के पश्चात् ही उन्हें भुगतान करना सुनिश्चित करें। आधा-अधूरे कार्यों पर पूर्ण भुगतान न करें और भुगतान से पहले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों का पूर्ण भुगतान करना गंभीर लापरवाही है, इसलिए ऐसा न करें। कलेक्टर ने भुगतान से पूर्व समिति के तीन अन्य विभागों के कार्यपालन अभियंताओं का हस्ताक्षर भी लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जलजीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में पीएचई के कार्यपालन अभियंता ए.के. बच्चन को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल पहुंचाने के कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि लोगों के घरों में लगने वाले नलों में पानी की आपूर्ति पर्याप्त फोर्स के साथ उपलब्ध हो। सभी इंजीनियर और आईसीए फील्ड पर कार्यों का अवलोकन करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही और उदासीनता होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने बैठक में जिले में अब तक बिछाए गए पाइप लाइन, पेयजल आपूर्ति और प्रगतिरत् कार्यों की जानकारी ली। बैठक में क्रेडा के अधिकारी ने कहा कि एक माह के भीतर पूर्ण हो चुके 260 कार्यों की संख्या को बढ़ाकर 360 कर ली जाएगी। कलेक्टर ने बैठक में पाइप लाइन बिछाने के दौरान सड़कों को नुकसान नहीं पहुंचाने, एक माह के भीतर बिना सोर्स वाले स्थानों पर पेयजल उपलब्ध कराने बनाई गई कार्यनीति की जानकारी उपलब्ध कराने सहित सिविल निर्माण की प्रगति के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू समिति के सदस्य जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज, कृषि अधिकारी अजय अनंत, सहायक आयुक्त आदिवासी श्रीकांत कसेर, सीएमएचओ एस. एन. केशरी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, जल संसाधन विभाग के पी. के. वासनिक, पीएमजेएसवाई के एस. के. नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending