कोरबा
प्रगतिरत विकास कार्यो को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करायें – उद्योग मंत्री
कार्यो में देरी व बीच में कार्य रोकने पर निर्माण एजेंसियों पर होगी कार्यवाही, कार्य की गुणवत्ता पर नहीं होगा किसी प्रकार का कम्प्रोमाईज
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर व संबंधित पार्षदों की उपस्थिति में निगम के दर्री जोन व सर्वमंगला जोन के विकास कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्यप्रगति की वार्डवार समीक्षा की
कोरबा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज निगम के अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा है कि निगम क्षेत्र के वार्डो में प्रगतिरत विकास कार्यो को समयसीमा के अंदर पूरा करायें तथा जो कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किये गये हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ करायं। उन्हेाने कहा कि निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने में देरी व कार्य प्रारंभ कर बीच में कार्य रोकने वाली निर्माण एजेंसियों के विरूद्ध कार्यवाही करें, नोटिस दें तथा यदि फिर भी कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता तो अमानत राशि राजसात करते हुये ऐसे निर्माण एजंेसियों को ब्लेक लिस्ट किये जाने की कार्यवाही भी करें। उन्होने यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें कि किया जा रहा विकास कार्य पूर्ण गुणवत्तायुक्त है, साथ ही गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का कम्प्रोमाईज न हो, यह भी सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने दर्री जोन व सर्वमंगला नगर जोन के वार्डो में विभिन्न मदों जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना, वित्त आयोग मद, मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, राजस्व व आपदा प्रबंधन, प्रभारी मंत्री मद, विधायक मद, सी.एस.आर. मद, महापौर मद, पार्षद निधि, निगम मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत किये जाने वाले सी.सी. रोड निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शेड मंच, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, किचन शेड, अहाता व बाउण्ड्रीवाल, शौचालय निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र उन्नयन, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, चबूतरा, सांस्कृतिक मंच निर्माण, कलवर्ट, मुक्तिधाम, घाट पचरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, कांजी हाउस जीर्णोद्धार, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य तथा विद्युत विस्तार व स्ट्रीट लाईट से जुडे़ कार्यो की कार्य प्रगति की वार्डवार समीक्षा की तथा कार्यो की कार्यप्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान जो भी निर्देश प्रदान किये जा रहे हैं, उनका कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि निगम के विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्यप्रगति में तेजी के साथ-साथ आमजन की समस्याओं व शिकायतों पर विशेष रूप से फोकस करें तथा प्राप्त शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करायें।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, वार्ड पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, अजय कुमार चन्द्रा, विनम्र तिवारी, किशन लाल केंवट, जनकसिंह राजपूत, अयोध्याबाई कंवर, सम्मत कुंवर, राधा महंत, फिरतराम साहू, कल्याणीबाई यादव, प्रीति दिनेश शर्मा, सुखविंदर कौर, आरती सिंह, प्रेमकुमार साहू, रामाधार पटेल, बहत्तर सिंह कंवर, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, दर्री जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, सर्वमंगला नगर जोन कमिश्नर सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, यशवंत जोगी, सुशीलचन्द्र सोनी, रितेश सिंह, प्रमोद जगत, शैलेन्द्र नामदेव, उत्तमदास महंत, महेश्वर सिंह आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कोरबा
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डि.3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन प्रारंभ
केबिनेट बैठक:डिस्ट्रिक्ट 3233सी ने सेवा कार्यों में मल्टीपल में बनाया अपना विशिष्ट पहचान
महको तो इत्र से नहीं, चरित्र से महको – लायन चौहान
सत्र 28-29 के लिए कल मिलेगा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन आज 09 मई को प्रारंभ हो गया और कल सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मिलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स के संस्थापक लायन मेल्विन जोंस की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्रीगणेश वंदन के साथ हुआ। अग्रसेन कालेज कोरबा की छात्राओं ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य किया और सभी ने सराहा। कार्यक्रम शुभारंभ के बाद अतिथियों का लायनोचित अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि पीआईडी लायन जितेंद्र सिंह चौहान के मंच पर आगमन से पूर्व कांफ्रेंस हाल तक स्वागत नृत्य और ढोल-तासों के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं उनकी टीम ने अगुवानी की और मंच पर महामाला के साथ भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत की कड़ी में सभी मंचस्थ अतिथियों के साथ प्रथम पंक्ति के पीडिजी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कांफ्रेंस हाल पहुंचने वाले सभी लायन सदस्यों का तिलक के साथ अभिनंदन किया गया।
मंच से बोले पीआईडी लायन चौहान-इत्र से क्या महकना, महकना है तो चरित्र से

मुख्य अतिथि के रूप में देश के ख्यातिलब्ध लायन प्रवक्ता एवं पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं अपने सामाजिक सरोकार से समाज को नई दिशा देने वाले लायन जितेंद्र सिंह चौहान ने अपने तेजस्वी उद्बोधन से सभी लायन सदस्यों को अपनी ओर खींचा और कहा कि लायन सदस्यों को चाहिए कि वे इत्र से नहीं बल्कि चरित्र से महकें। इत्र लगाकर महका तो क्या महका, महको तो अपने किरदार से। उन्होंने कई प्रसंगों के माध्यम से लायनवाद के चरित्र को उजागर किया और कहा कि प्रत्येक लायन को जमीन से जुड़ा होना चाहिए और पद मिले तो आसमान में उड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा आसमान में ज्यादा देर नहीं रह सकते और आसमान से गिरोगे तो जमीन ही गोद में उठाएगी, इसलिए हमेशा जमीन से जुड़कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऐसा हो कि जब वह 30 जून को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करे, तो वह सुपरहीट हो। सुंदरता सस्ती है… चरित्र महंगा है, घड़ी सस्ती है… समय महंगा है, रिश्ता बनाना सस्ता है… उसे निभाना महंगा है।
डिस्ट्रिक्ट के कार्यों की जमकर प्रशंसा

मुख्य अतिथि ने लायन विजय अग्रवाल के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 3233सी के रचनात्मक कार्यों, प्रोजेक्ट्स, एंटी हंगर प्रोजेक्ट सहित सभी स्थायी एवं अस्थायी प्रोजेक्ट तथा सदस्यता विस्तार, शिक्षा पर किए गए कार्यों, क्लब स्थापना कार्यों की सराहना की।

हमारे द्वारा दान किया गया एक-एक पैसा देश के ही विकास में लगेगा

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल को डोनेट किया गया एक-एक पैसा फिर वापस हमारे पास ही आता है और उस पैसे से ही कहीं अस्पताल, कहीं ब्लड बैंक, कहीं विद्यालय, कहीं जरूरतमंदों के लिए लगाया जाता है। अधिक से अधिक राशि डोनेट करें, ताकि देश की भलाई में हम लायनवाद को ऊंचाई तक ले जा सकें।
साल भर का रिपोर्ट कार्ड पेश किया लायन विजय अग्रवाल ने

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की अध्यक्षता में केबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट के अंदर आने वाले सभी क्लबों की गतिविधियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, जिसकी सराहना पीआईडी लायन चौहान ने की। डिस्ट्रिक्ट में सदस्यता विस्तार से डिस्ट्रिक्ट की पहचान इंटरनेशनल स्तर पर हुई है।
मंचस्थ अतिथियों ने वीडिजी-1 पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी, वीडिजी-2 पीएमजेएफ लायन पवन मलिक, चीफ एडवाईजर एमजेएफ लायन बसंत मिश्रा, चीफ पेट्रोन एमजेएफ लायन एमडी माखिजा, स्पेशल एडवाईजर पीएमजेएफ लायन त्रिलोकचंद बरड़िया, स्पेशल पेट्रोन पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना, पीडिजी एमजेएफ लायन सुधीर जैन ने भी केबिनेट को संबोधित किया। डिस्ट्रिक्ट केबिनेट ट्रेजरार एमजेएफ लायन कैलाश अग्रवाल ने साल भर के वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। मंच पर केबिनेट सेक्रेटरी लायन बी के सिंह, एमजेएफ लायन विक्रम अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन परमानंद अग्रवाल, एमजेएफ लायन जी पी केडिया, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन अजय धनोदिया, न्यूज लेटर एडिटर लायन नीतू गुप्ता, एडिटर डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी एण्ड पब्लिकेशन लायन निकिता अग्रवाल मंचस्थ थे। डिस्ट्रिक्ट के सभी पीडिजी एवं क्लबों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कल होगा वीडिजी-2 का चुनाव

द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी के वीडिजी-2 के लिए कल 300 से अधिक लायन सदस्य वोट करेंगे और सत्र 2028-29 के लिए नया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चुनेंगे। इसके साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में वीडिजी-1 पीएमजेएफ लायन रिपुदमन निर्वाचित होंगे, वहीं वीडिजी-1 के रूप में पीएमजेएफ लायन पवन मलिक निर्वाचित होंगे। कल के चुनाव में वीडिजी-2 के लिए एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल और लायन अनिल अग्रवाल अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे और सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट को नया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मिलेगा।


पूर्व मल्टीपल काऊंसिल वाईस चेयरमेन, पीडिजी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को 100 प्रतिशत वोट की अपील के साथ इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के रूप में चुना जाना तय है।




प्रात: 9.30 बजे पंजीयन प्रारंभ हुआ।
कोरबा
कल से कोरबा में द इंटरनेशन एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि.3233 सी का डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन एवं केबिनेट मीटिंग
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी का दो दिवसीय 09वां वार्षिक अधिवेशन एवं केबिनेट मीटिंग 09 एवं 10 मई को कोरबा के जश्न रिसोर्ट में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में डि.3233 सी के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ सहित आधा मध्यप्रदेश में संचालित लायंस क्लबों के पदाधिकारियों सहित देश की कई जानीमानी लायनवादी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल के नेतृत्व में यह कांफ्रेंस एवं केबिनेट मीटिंग सम्पन्न होगी।
डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस के दूसरे दिन 10 मई को वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए चुनाव होगा और इस प्रमुख मुकाबले में लायंस क्लब बिलासपुर सेवा से एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल (जीएलटी-कोआर्डिनेटर) और लायंस क्लब दुर्ग से पीएमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। लायनवादी परंपरा के अनुसार डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में सेवाभाव लिए सभी लायन सदस्य चुनाव में भाग लेंगे और अपने समर्थकों को वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए वोट करेंगे। एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल ने सभी लायन दिग्गजों से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महीनों पहले से ही दौरा प्रारंभ कर दिया है, वहीं वे एक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनके कुशल प्रबंधन से विपक्षी खेमा भी आकर्षित हो जाता है। उनके कुशल एवं आकर्षक व्यक्तित्व के सभी कायल हैं। विपक्षी खेमा को भी वे अपनी ओर रिझाने में सफल हो सकते हैं।
वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए भी औपचारिक चुनाव होगा, जिसमें पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी सत्र 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे, वहीं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय पीएमजेएफ लायन पवन मलिक प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे। सबसे दिलचस्प वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय का चुनाव होगा और एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल एवं लायन अनिल अग्रवाल का शक्ति प्रदर्शन होगा। जितने वाले प्रत्याशी सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे।
इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के लिए 100 प्रतिशत वोट की अपील की लायन अग्रवाल ने

द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी की दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस 09 एवं 10 मई को कोरबा के जश्न रिसोर्ट परिसर में सम्पन्न होगा, जिसमें इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का भी चुनाव होगा। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी प्रत्याशी के रूप में कोरबा के लायन दिग्गज पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, पूर्व मल्टीपल वाईस चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल की दमदार उपस्थिति होगी। इंटरनेशनल डायरेक्टर प्रत्याशी के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी लायन दिग्गजों से 100 प्रतिशत समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि सबके सहयोग से लायनवाद को टीमभावना के साथ नई ऊंचाईयां दी जाएगी। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल कोरबा लायनवाद को विश्व शिखर तक पहुंचाया था। उनके नेतृत्व में कई बड़े-बड़े स्वास्थ्य शिविर कोरबा में आयोजित हुआ, तब कई लोगों को आंखों की रौशनी मिली थी, स्वास्थ्य सुविधा का लाभ कोरबा के अंतिम छोरों तक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पहुंचाया, उनके नेतृत्व में कोरबा सहित डिस्ट्रिक्ट 3233सी के कई क्लबों में कई ऐतिहासिक स्थायी प्रोजेक्ट को गति मिली, कोरबा सहित डिस्ट्रिक्ट 3233 सी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई ऐतिहासिक कार्य हुए। रचनात्मक कार्यों में वे हमेशा आगे रहने वाले डिस्ट्रिक्ट के सबसे ख्यातिलब्ध लायन सदस्य हैं। लायंस क्लब कोरबा में उनका अध्यक्षीय कार्यकाल स्वर्णीम रहा और अब वे लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के स्थायी प्रोजेक्ट नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के कारण शिक्षा प्रकल्प के कारण अलग पहचान बनाए हुए हैं। रचनात्मक कार्यों में भी उनकी अलग पहचान है।
लायन विजय अग्रवाल ने कांफ्रेंस को सफल बनाने की अपील

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से कांफ्रेंस को सफल बनाने की अपील की है।

कोरबा
आदिवासियों की जमीन कब्जाने की कोशिशों के खिलाफ किसान सभा ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
कोरबा/भैसमा। कोरबा जिले में भैसमा तहसील अंतर्गत ग्राम पतरापाली के आदिवासी किसानों के जमीन को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बेनामी खरीद के जरिए कब्जा करने की कोशिश के खिलाफ गांव के लोगों ने 08 मई को यहां तानसेन चौक से रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने किया। डिप्टी कलेक्टर टी आर भारद्वाज ने किसानों की समस्या को सुना और ज्ञापन लेते हुए जांच करने हेतु गांव में शिविर लगाने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पतरापाली एक आदिवासी बाहुल्य गांव हैं और लगभग सभी आदिवासी या तो निरक्षर हैं या बहुत कम पढ़ें लिखे हैं। उन्हें भूमि कानूनों के संबंध में उनकी जानकारी बहुत कम है, जिसका फायदा, उनकी जमीन को हड़पने के लिए प्रभावशाली तबके के कई लोग सक्रिय हैं।
किसान सभा के इस प्रदर्शन में शामिल घसिया राम पिता दौलतराम, पुनिराम पिता करन सिंह, राजेश पिता गेदाराम, तिजराम पिता घसीराम, भूखनराम पिता लोहरी, मिलक राम पिता उजित राम, धनीराम पिता भालेराम, जीवन सिंह पिता घसिया राम, चमरा सिंह पिता नेतराम, महेत्तर पिता तिजराम आदि ने बताया कि वे पतरापाली गांव के निवासी हैं। खेती-किसानी ही इनकी आजीविका का साधन है और अपने पूर्वजों से प्राप्त जमीन पर वे खेती कर रहे हैं। वे अपनी जमीन पर आज दिनांक तक काबिज हैं, लेकिन पिछले एक माह से शहरों के कुछ लोग उनके गांवों में आकर उनकी कृषि भूमि को अपना बता रहे हैं। वे इस जमीन के पंजीयन के कुछ कागजात भी दिखा रहे हैं और उन पर अपनी जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे है या फिर उन्हें बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। वे इन लोगों को पहचानते तक नहीं है।
इन ग्रामीणों ने बताया कि ये बाहरी लोग वर्ष 1990 में ही उनके पूर्वजों से उनकी जमीन खरीदने का दावा कर रहे हैं। मामला तब गंभीर हो गया, जब ऐसे ही एक मामले में एक गैर-आदिवासी ने सगे भाईयों मंगल सिंह और भूखन लाल पिता लोहरी को उसकी जमीन से बेदखल करके और उस जमीन पर घेरा डालकर कब्जा कर लिया। इसके बाद सभी आदिवासी अपनी जमीन से जबरन बेदखली की आशंका से डरे हुए हैं।
छत्तीसगढ़ किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रशांत झा, जिला सचिव दीपक साहू, सीटू के राज्य महासचिव एस एन बनर्जी ने बताया कि ऐसा ही एक प्रकरण वर्ष 1999 में सामने आया था, जिसमें न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी कोरबा ने यह पाया था कि गैर कानूनी तरीके से आदिवासी भूमि को गैर आदिवासी को अंतरित किया गया था। न्यायालय ने प्रकरण क्रमांक 8/अ-23/99-2000 के जरिए पीड़ित आदिवासी के पक्ष में फैसला सुनाया था। उन्होंने कहा कि सभी आदिवासियों के प्रकरण लगभग ऐसे ही हैं, जिनमें उनकी भूमि का 40-50 साल पहले विक्रय होना बताया जा रहा है, जबकि भूमि पर मूल भूस्वामी अभी तक काबिज है। ये सभी भूमि अंतरण बेनामी है और अवैध है, क्योंकि आदिवासी भूमि का किसी भी गैर-आदिवासी को अंतरण नहीं हो सकता।
प्रशासन ने शिकायतों की जांच करने के लिए गांव में शिविर लगाकर भूमि स्वामित्व का निराकरण करने का आश्वाशन दिया है। किसान सभा और सीटू ने आदिवासी किसानों के पक्ष में सकारात्मक कार्यवाही न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आशंका जताई है कि केवल पतरापाली ही नहीं, आसपास के अन्य गांवों में भी आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए ऐसे बेनामी फर्जी सौदे हुए होंगे, इसलिए इस क्षेत्र के गांवों में शिविर लगाकर वास्तविक भूमि स्वामित्व का सत्यापन किए जाने की जरूरत है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
