Connect with us

कोरबा

आरसेटी कोरबा में नि:शुल्क कम्प्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किग प्रशिक्षण का समापन

Published

on

कोरबा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में दिनांक 28/10/2023 से 11/12/2023 तक कम्प्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किग में कुल 26 ग्रामीण युवक व युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। जो कोरबा जिले के पांचों विकासखण्डों के ग्रामीण अंचल तथा बीपीएल कार्डधारी परिवार के थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उपरान्त में प्रशिक्षणार्थियों का मुल्याकन किया गया जिसका मूल्यांकन असेस्मेन्ट टीम नेसर बैंगलोर एंव राज्य नियंत्रक आर सेटी रायपुर अरुण सोनी के मार्गदर्शन डोमेन असेसर मिथलेष कुरें एंव अजय भेडपाल के निगरानी में मुल्याकन कार्य सम्पन्न किया गया। संस्था के डायरेक्टर गणेश उराव, फेकल्टी गीतम जांगड़े संकाय सदस्य सुरंजना विश्वाल तथा कार्यालय सहायक प्रहलाद कुमार भारिया व आयुष उपस्थित रहे। कम्प्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किग प्रशिक्षण को 45 दिन कोरवा के प्रशिक्षक धनबहादुर सुब्बा के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण अंर्तगत कम्प्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किग में सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर के विभिन्न भाग का जानकारी, पी सी को असेम्बल करना। अकाउंटिंग टैली एवं माइक्रो सॉपट ऑफिस एक्सेल, पावर प्वाइंट प्रेसेन्टेशन, हिन्दी अंग्रेजी टाइपिंग तथा ऑनलाइन फार्म भरने की पूर्ण जानकारी दी गयी एवं अभ्यास करवाया गया, व्यक्तित्व विकास एवं उद्यमिता संबंधि कई प्रकार की जानकारियां दी गई । प्रशिक्षण के अंत में फिल्ड विजिट कोरवा पुराना बस स्टैण्ड के साई कम्प्यूटर सेल्स व सर्विस निहारिका स्थित श्री ओम साई कम्प्यूटर सेल्स व सर्विस में कराया गया जहां दुकान संचालक पियुष अग्रवाल व विश्वजीत द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कम्प्यूटर रिपेयरिंग एंव सेल्स संबंधित जानकारी प्रदान किया गया जो प्रशिक्षणार्थियों के लिए भविष्य में बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आरसेटी संचालक गणेश उराव द्वारा अपने उद्योधन में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ उठा कर इसे अपने व्यवसाय को बढ़ाने में प्रयोग करने को कहा गया। एवं इस प्रशिक्षण को अभ्यास में हमेशा रखने हेतु कहाँ गया। अपने परिवार के सदस्य को भी इस दिशा में जोडऩे को कहा। भविष्य में बैंक कि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। आरसेटी संचालक गणेश उंराव ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कार्यक्रम का समापन किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending