Connect with us

कोरबा

अन्नदाता किसानों के बारे में कांग्रेस ने हमेशा बेहतर किया, इस बार भी करेंगे : ज्योत्सना महंत

Published

on

कोरबा ।लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा अपने सघन जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 को प्रमुखता से रखा जा रहा है। सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही अन्नदाता किसानों के बारे में सोचती आई है और उनके लिए जो भी बेहतर से बेहतर हुआ है, करने की कोशिश की है। हमने वादा किया है कि केन्द्र में सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के साथ-साथ उन्हें कृषि उपयोगी बीज से लेकर उपकरणों, ट्रैक्टर, ट्राली तक में लगने वाले सभी तरह के टैक्स से मुक्त किया जाएगा। सांसद ने कहा कि 5 साल से देशभर के किसान दिल्ली में आंदोलन पर 700 से 800 किसान बलिदान दे चुके हैं किंतु उनकी सुनवाई नहीं हो रही। कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने के साथ ही एमएसपी लाया जाएगा। केन्द्र में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही तब-तब किसानों का कर्जा माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो 2 घंटे के भीतर कर्जा माफ किया और बिजली बिल हाफ की योजना अमल में लाई गई। मजदूरों को ईलाज की सुविधा के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा का भी लाभ हम देंगे। सांसद ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 10 साल में कुछ नहीं किया, इस बार सरकार बदल कर देखिए, आपको अच्छा लगेगा। जनसंपर्क के दौरान सांसद का ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाता रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ

Published

on

कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में गत दिवस एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा किया गया।
महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाने में महत्वपूण भूमिका निभाता है तथा शिशु संरक्षण माह के महत्व पर प्रकाश डॉलते हुए कहा इस दौरान बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण , विटामिन ए खुराक एवं आयरन फोलिक एसिड एवं पोषण संबंधी सेवाये सुनिश्चित किये जाने से बच्चों का सर्वार्गीण विकास संभव हो पाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीनेशन तथा शिशु संरक्षण माह के बारे में विस्तार से बताया गया।शिशु संरक्षरण माह के संबंध में उन्होने बताया कि शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविघियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

  जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि अपने क्षेत्र के पात्र किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन तथा  0 से 59 माह तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें।

Continue Reading

कोरबा

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/  मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।

Continue Reading

कोरबा

एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु स्ट्रीट वेंडर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Published

on

कोरबा। एचआईवी/एड्स बचाव एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेताओं) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
रमा पटेल सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर, तथा डॉ.रविकांत सिंह राठौर, नोडल अधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण समिती कोरबा  के द्वारा एचआईवी/ एड्स के कारण लक्षण, संक्रमण के तरीके एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दिया गया तथा स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नियमित जॉच कराने एवं आवश्यकता होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा एचआईवी एक्ट 2017 की के बारे में बताते हुए टोलफ्री नंबर 1097 पर कॉल करके एचआईवी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की जानकारी दी गई । प्रशिक्षण में उपस्थित स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेताओं)का आभा आईडी बनाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी  द्वारा एचआईवी/ एड्स के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोके जाने योग्य संक्रमण है। जागरूकता , सुरक्षित व्यवहार और समय पर जाँच ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेता ) समाज के महत्वपूर्ण हिस्से हैं, इनके माध्यम से हम जनसमूह तक जानकारी पहुंचा सकते हैं उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को समाज में समान अधिकार प्रदान करने, भेदभाव न करने के संबंध में बताया और बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच , परामर्श एवं उपचार कि सुविधा उपलब्ध है। व्यक्ति बिना किसी डर या झिझक के एन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677