छत्तीसगढ़
कांग्रेस नेता बोले- प्रॉपर्टी के पेपर ले गई EOW टीम:शराब घोटाले में मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 19 लाख कैश जब्त; 30 अफसरों पर कार्रवाई की अनुमति
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ACB-EOW की टीम ने कवासी लखमा और उनके करीबियों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की। शनिवार को रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर और अंबिकापुर में दबिश देकर दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक अकाउंट और जमीनों में निवेश से संबंधित दस्तावेज और 19 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं।
रायपुर में कांग्रेस नेता जी नागेश और ठेकेदार कमलेश नाहटा के घर टीम ने सुबह दबिश दी थी। देवेंद्र नगर में कांग्रेसी पार्षद उम्मीदवार श्रीनिवास राव के घर पहुंची। श्रीनिवास के साथ उनके भाई जी नागेश रहते हैं। नागेश कवासी के करीबी माने जाते हैं। वहीं इस शराब घोटाले में EOW को आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मिल गई है।

देवेन्द्र नगर स्थित जी नागेश राव और जी श्रीनिवास राव का घर।
कांग्रेस नेता ने बताया छापे के दौरान क्या हुआ
जी नागेश के भाई जी श्रीनिवास राव ने बताया कि सुबह करीब 5:45 बजे टीम घर पहुंची थी। छोटे भाई ने घर का दरवाजा खोला। EOW के अधिकारियों ने बताया कि नागेश के नाम पर सर्च वारंट है। हमने अधिकारियों को घर में सम्मान से बैठाया।
श्रीनिवास ने कहा कि हम कहीं से गलत नहीं है, इसलिए हमें किसी बात का डर नहीं है। EOW के अधिकारियों को हमने जांच में पूरा सहयोग किया ।
जी श्रीनिवास राव ने बताया कि अधिकारियों ने कहा कि आप कवासी लखमा के करीबी हैं, इसलिए हमें लग रहा है कि आबकारी मामले में आपकी संलिप्तता है? लेकिन हमने उन्हें जानकारी दी है कि उनसे हमारा व्यापारिक संबंध नहीं है। लेकिन पूर्व मंत्री लखमा से हमारा व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध है।

रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित जी नागेश्वर राव के घर शनिवार को EOW पहुंची थी।
प्रॉपर्टी के पेपर ले गई टीम
कांग्रेस नेता श्रीनिवास राव ने बताया कि EOW के अधिकारियों ने जांच के दौरान हमसे कहा कि 2019-2023 के बीच में आपने जो रजिस्ट्री की होगी उसकी जानकारी दीजिए। हमारा जमीन खरीदी बिक्री का भी काम है। कुछ साल पहले हमने अपनी पुरानी जमीन बेचकर नई जमीन ली है और घर की प्रॉपर्टी के जो पेपर है। उसे हमने टीम को दिया है।
फैमिली के सभी लोगों के मोबाइल को अलग रखा गया
श्रीनिवास ने बताया कि छापे के दौरान टीम ने पूछा कि घर में किसी को कोई मेडिकल प्रॉब्लम तो नहीं है, अगर है तो आप दवाई ले लीजिए या इमरजेंसी जैसी स्थिति हो तो बताए। घर के सभी मेंबर के मोबाइल को अलग रखवाया गया।
जी श्रीनिवास राव ने कहा कि कार्रवाई के दौरान हमने टीम का सहयोग किया। हम गलत नहीं है तो हमें किसी बात का डर नहीं है। कवासी लखमा के पैसों को इन्वेस्ट करने के सवाल पर श्रीनिवास ने कहा कि सांच को आंच नहीं। ये सारी बातें हवा हवाई है। हम गलत नहीं है, इसलिए हमें डर नहीं है।

दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर ACB-EOW ने दबिश दी।
अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति
शराब घोटाले में फंसे आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के खिलाफ शासन से EOW को कार्रवाई की अनुमति मिल गई है। उनके खिलाफ जल्द EOW कार्रवाई कर सकती है।
इसमें तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी जनार्दन कौरव, अनिमेष नेताम उपायुक्त, विजय सेन शर्मा उपायुक्त, अरविंद पाटले, प्रमोद नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, इकबाल खान, नितिन खंडुजा, नवीन प्रताप सिंह तोमर के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा मंजु केसर, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, अशोक सिंह, मोहित जायसवाल, नीतू नोतानी, रविश तिवारी, गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर जिला आबकारी अधिकारी समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनके खिलाफ चार्जशीट भी पेश की जा सकती है।
इनके घर पर पड़ा छापा
- रायपुर कांग्रेसी नेता जी नागेश, ठेकेदार कमलेश नाहटा।
- जगदलपुर : कंप्यूटर कारोबारी प्रेम मिगलानी।
- दंतेवाड़ा : कांग्रेसी नेता राजकुमार तामो।
- सुकमा : योग आयोग के पूर्व सदस्य राजेश नारा, हार्डवेयर कारोबारी अनीश बोथरा, पेट्रोल पंप संचालक जयदीप भदौरिया, पूर्व मंत्री लखमा के ड्राइवर शेख बशीर और बशीर अहमद।
क्या है शराब घोटाला ?
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।
ED की ओर से दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई। इससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।
कोरबा
जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता (सहायक अभियंता) नयन रंजन चौधरी को प्रमोट करते हुए कार्यपालन अभियंता बनाया है। प्रमोशन मिलने के बाद नयन रंजन चौधरी फूलफ्लेश कार्यपालन अभियंता बन गए हैं।
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
मानचित्रकार के रूप में वर्षों तक कोरबा संभाग को सेवा देने के बाद 09 मार्च को रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास को सहायक अभियंता के रूप में शासन ने पदोन्नत किया है। अभी दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना जारी नहीं की गई है।
जल संसाधन संभाग कोरबा में बंटी मिठाईयां:दी गई बधाईयां
सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी को कार्यपालन अभियंता, मानचित्रकारद्वय रावेन्द्र सिंह एवं जलांधर रैदास को सहायक अभियंता बनाए जाने पर जल संसाधन संभाग कोरबा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाईयां दी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
कोरबा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बने रामफल पटेल
क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारणी का गठन किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाली के लिए भाजपा के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता रामफल पटेल को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। श्री पटेल की नियुक्ति से पाली मण्डल में भाजपा और सशक्त होगी। श्री पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल पटेल
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद रामफल पटेल ने कहा-मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरी करने का प्रयास करूंगा और भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार करने के साथ सक्रिय और भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास टीम भावना के साथ करूंगा एवं भाजपा की रीति-निति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भी टीम भावना के साथ कार्य करूंगा।
कोरबा
एपस्टीन फाइल में केन्द्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली
कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया।

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है। इस मामले की सच्चाई क्या है। हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करने चाहिए।
कार्यक्रम में शशिलता पाण्डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
