छत्तीसगढ़
कांग्रेस न्याय यात्रा…बैज बोले-छत्तीसगढ़ जल रहा:कवर्धा पुलिस कस्टडी में मौत पर कहा- हत्या का केस दर्ज हो; गिरौदपुरी से निकली यात्रा

बलौदाबाजार,एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस न्याय यात्रा की शुरुआत सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से हो गई है। इस दौरान पीसीसी चीफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ जल रहा है। कवर्धा पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।
बैज ने शिवरीनारायण पहुंचकर, भगवान श्रीराम और मां शबरी के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। बैज ने कहा कि न्याय की लड़ाई और यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
यात्रा के दौरान बैज बलौदाबाजार आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।
पहला दिन- 27 सितंबर
- प्रगतिशील सतनामी समाज धर्मशाला से यात्रा की शुरुआत
- 6 किलोमीटर का सफर तय कर अमोदी गांव पहुंचेगी, यहां दोपहर का भोजन होगा।
- अमोदी से छाछी तक 8 किलोमीटर- यहां शाम का चाय/नाश्ता
- छाछी से कसडोल- 06 किलोमीटर- यहां रात्रि विश्राम, कुल 20 किलोमीटर
दूसरा दिन- 28 सितंबर
- कसडोल से लवन 8 किलोमीटर
- लवन से कुम्हारी 07.7 किलोमीटर, यहां दोपहर का भोजन
- कुम्हारी से सलोनी 07 किलोमीटर, यहां शाम का नाश्ता
- सलोनी से रोहांसी- 04.7 किलोमीटर, रात्रि विश्राम, कुल 27.4 किलोमीटर
तीसरा दिन 29 सितंबर
- रोहांसी से ओडान 06.8 किमी
- ओडान से लटेरा 06.3 किमी, यहां दोपहर का भोजन
- लटेरा से खरतोरा 09.2 किमी, यहां शाम का नाश्ता
- खरतोरा से भैसा 06.9 किमी, यहां रात्रि विश्राम, कुल 29.9 किमी
चौथा दिन 30 सितंबर
- भैसा से विनोद अग्रवाल राइस मिल 06.6 किमी
- राइस मिल से माठ 05.6 किमी, यहां दोपहर का भोजन
- माठ से मुरा रोड 5 किमी, शाम का नाश्ता
- मुरा रोड से सारागांव 06.3 किमी, रात्रि विश्राम, कुल 23. 5 किमी
पांचवां दिन 1 अक्टूबर
- सारागंव से तर्रा मोड़, 05 किमी
- तर्रा मोड़ से सेमरिया, 05 किमी, दिन का भोजन
- सेमरिया से सड्डू 06 किमी, रात्रि विश्राम, कुल 16 किमी
छठवां दिन 2 अक्टूबर
- सड्डू से मोवा थाना होते हुए पंडरी- शास्त्री चौक- मोती बाग, कुल 08.5 किमी, गांधी मैदान में समापन
कोरबा
बेलाकछार में हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, 238 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार
कोरबा। कोरबा के बेलाकछार गाँव में हेल्पेज इंडिया द्वारा बालकों सीएसआर के तत्वावधान मे हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

कैंप में शिशु रोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग, स्त्री रोग एवं दंत रोग विशेषज्ञों के साथ जनरल मेडिसिन चिकित्सकों की सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा लैब जांच और फिजियोथेरेपी की सुविधाएं भी उपलब्ध रहीं। सभी लाभार्थियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ नेचुरल दवाइयों का वितरण किया गया।

इस हेल्थ कैंप में 238 लाभार्थियों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। साथ ही हेल्पेज इंडिया एवं बालकों सीएसआर के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों को वॉकर और स्टिक का भी वितरण किया गया, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में ग्राम के पंच-सरपंच सहित सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कोरबा
जनदर्शन में सुनी गई आमजनो´ की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना। दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनदर्शन के दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से बिजली बिल में सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त की जानकारी, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती और सीमांकन से जुड़े मामले शामिल रहे।
निगमायुक्त श्री पाण्डेय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिससे आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा
एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी
कोरबा। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, तथा संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है, की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन (नवीन/नवीनीकरण) हेतु अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 तक, संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लाक कर सहाय आयुक्त आदिवासी विकास को प्रेषित करने की तिथि 29 मार्च 2026, शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा सेन्शन आर्डर लाक करने की तिथि 30 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय एक्टिव बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमैट्रिक-एथेंटिकेशन किया जाना आवश्यक है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
