कोरबा
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान : पर्यवेक्षक खुटिया ने कहा- क्रीमिनल रिकार्ड वालों की नहीं होगी संगठन में एंट्री
जिला अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों के लिए होगा लोकतांत्रिक चुनाव
कहा-हमारा प्रयास होगा कि महिलाओं की भागीदारी 30 प्रतिशत से अधिक हो
कोरबा। आज कांग्रेस संगठन का सृजन अभियान के तहत कोरबा पहुंचे एआईसीसी के सचिव एवं पर्यवेक्षक रामचंद्र खुटिया ने दूसरे दिन प्रात: 11.00 बजे पत्रकारों से जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में रूबरू हुए और कांग्रेस जिला अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों के चुनाव के संबंध में जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास में काफी योगदान दिया है और अब हम इसे नये स्वरूप में पहले से मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में अहमदाबाद अधिवेशन में संगठन सृजन अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष में संगठन को नये स्वरूप में लाने के लिए जिला, ब्लाक, मण्डल से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक ढंग से लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में पदाधिकारियों के लिए कम से कम 5 साल कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अभ्यर्थी को होना चाहिए।
सबसे पहले जिला अध्यक्ष का चुनाव
श्री खुटिया ने कहा सबसे पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की जाएगी और सबकी रायशुमारी ली जाएगी और 6-6 नाम एआईसीसी को भेजा जाएगा और निर्णायक एक नाम का चयन कर उसे जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसी तरह ब्लाक, मण्डल एवं बूथ स्तर में भी प्रक्रिया अपनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष भी आगामी अध्यक्ष बन सकते हैं। यदि परफार्मेंस अच्छा होगा तो यह संभव है।
राहुल गांधी ने बनाई अपने दम पर अपनी पहचान
श्री खुटिया ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे लीडर हैं, जिन्होंने न पंडित जवाहर लाल नेहरू, न इंदिरा गांधी, न सोनिया गांधी और न ही राजीव गांधी के दम पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि उन्होंने आइडियोलॉजी, कांस्टीट्युशनल, डेमोक्रेसी, सोशियोलॉजी, पूरे भारत की पदयात्रा सहित अपनी क्रिएटिविटी से अपनी पहचान बनाई और वे वर्तमान की तानाशाही सरकार से लोहा ले रहे हैं। राहुल गांधी ऐसे व्यक्तित्व हैं जो न डरते हैं, न घबराते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी देश की जनता के लिए लड़ रहे हैं।
वोट चोरी से सरकार में आई भाजपा
वोट चोर… गद्दी छोड़ यात्रा के संबंध में आर सी खुटिया ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा की कथनी और करनी का खुलासा किया और एक राहुल गांधी से मोदी सरकार डरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसका खुलासा किया और जनता को देशभर में अभियान चलाकर भाजपा की वोट चोरी की जानकारी दे रहे हैं।
30 प्रतिशत से अधिक हो महिलाओं की भागीदारी
आर सी खुटिया ने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि कांग्रेस संगठन में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत हो, लेकिन यह धीरे-धीरे होगा। हमारा प्रयास होगा कि हम 30 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को संगठन में लाएं।
शहर से लेकर गांव तक जा कर लेंगे रायशुमारी
श्री खुटिया ने कहा कि यहां मेरा तीन दिवसीय प्रवास है और हम कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद एसटी एससी, ओबीसी, माइनोरिटी, जनरल सभी वर्ग से रायशुमारी लेंगे और संगठन में पर्याप्त स्थान देने का प्रयास करेंगे। हम शहर से लेकर आदिवासी अंचल के गांव भी पहुंचेंगे और अंतिम छोर को संगठन में भागीदारी के लिए जागरूक करेंगे।
खुटिया का आह्वान- 49 करोड़ मजदूर कांग्रेस के साथ आएं
रामचंद्र खुटिया ने कहा कि देश के 49 करोड़ मजदूरों के लिए कांग्रेस ने ही कानून बनाए और अब मोदी सरकार में इन्हें अपना अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया, लेकिन उन श्रमिकों का क्या, जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, ठेका कम्पनियों में काम करते हैं और किसी तरह जीवन यापन करते हैं?
सिर्फ 6.5 प्रतिशत श्रमिक कर्मचारी हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन 93.5 प्रतिशत दिहाड़ी मजदूरों का क्या? उन्होंने आह्वान करते हुए श्रमिक संगठनों, श्रमिकों से कहा कि वे कांग्रेस के साथ आएं और राहुल को और मजबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि पहले 8 साल तक भारी भरकम जीएसटी लगाया और 8 साल बाद जीएसटी कम कर उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस को जीएसटी में क्यों एड नहीं कर रहे हैं, यह गरीबों के लिए भाजपा की लूट है।
कोरोना काल में मजदूरों को मरने के लिए छोड़ दिया भाजपा सरकार ने!
श्री खुटिया ने कहा कि कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की ऐसी दुर्गति कभी नहीं देखी। घर पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने उनके लिए ट्रेन तक नहीं चला पाई, जबकि राहुल गांधी ने सभी प्रदेशों के पीसीसी को निर्देश दिया कि प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए यातायात की व्यवस्था करें और सभी राज्यों में कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की और सरकार मजदूरों को मरने के लिए छोड़ दिया। हमने देश में मजदूरों की ऐसी दुर्गति कभी नहीं देखी।
क्रिमिनल रिकार्ड वालों की संगठन में नो एंट्री!
श्री खुटिया ने कहा कि क्रिमिनल रिकार्ड वालों को संगठन में नहीं लिया जाएगा। पोलिटिकल केस को छोड़कर बाकी क्रिमिनल रिकार्ड वालों की संगठन में एंट्री बंद हो जाएगी।
प्रेसवार्ता में विधानसभा छत्तीसगढ़ में नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सहपर्यवेक्षक एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, जिला अध्यक्षद्वय मनोज चौहान, यादव, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, सत्येन्द्र वासन, पूर्व एमएलए पुरूषोत्तम कंवर, मोहितराम केरकेटा, महिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, संतोष राठौर, श्यामसुंदर सोनी, बी एन सिंह, राजकिशोर प्रसाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, कार्यालय मंत्री एवं प्रवक्ता सुरेश अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई
होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना
कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।
कोरबा
होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च
जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील
कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
कोरबा
आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया
कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।
जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।
नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत
घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
