Connect with us

कोरबा

न्याय पत्र के साथ स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित करने चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस

Published

on

कांग्रेस का घोषणा पत्र-न्याय पत्र 2024 डॉ. महंत ने जारी किया

कहा-लोकतंत्र व संविधान को खतरे से बचाने यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण

कोरबा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव का न्याय पत्र 2024 कोरबा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विमोचित किया। कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रवार्ता में डॉ. महंत ने न्याय पत्र में शामिल 5 न्याय और 25 गारंटियों की जानकारी दी। घोषणा पत्र में युवाओं को 30 लाख नौकरियां, गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना, किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, जातिगत जनगणना, इसके आधार पर आरक्षण, आरक्षण से 50 प्रतिशत की सीमा हटाने, अग्निवीर योजना बंद करने का वादा को उल्लेखित किया। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक, मणिपुर से मुंबई तक न्याय यात्रा की। इस दौरान जो अनुभव उन्होंने किया उसे न्याय पत्र के रूप में सामने रखा गया है। न्याय पत्र हमारा संघर्ष है, हमारी तपस्या है और हमारा संकल्प है जिससे हम सब बंधे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस घोषणा न्याय पत्र के साथ आम जनता के सामने स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित करने चुनावी मैदान में उतरेगी। वर्ष 2019 के घोषणा पत्र में हमने जो बातें कही थी, चूंकि हमारी सरकार नहीं बन सकी तो वह घोषणा पत्र पूरा का पूरा हमने इस न्याय पत्र में शामिल किया है, जो यथावत माने जाएंगे और इन्हें पूरा करने की हम प्रतिबद्धता जाहिर करते हैं। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और आर्थिक बिंदुओं पर जो देखा उसे घोषणा पत्र में लाया है और उन्हें पूरा किया जाएगा। हमने घोषणा पत्र में आदिवासियों के हित की भी बात कही है और निश्चित ही वे हमारे साथ आएंगे। यह घोषणा पत्र क्षेत्र विशेष नहीं बल्कि भारत की जनता के प्रति विशेष है। देश का संविधान जो हमारी जीवन रेखा है उस पर खतरा मंडरा रहा है। देश में स्वस्थ लोकतंत्र व संविधान को खतरे से बचाने के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है और प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का उपयोग करें। डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पिछले चुनाव से इस बार काफी मजबूत स्थिति में हंै, हम कोरबा लोकसभा में भी बढ़त हासिल कर पुराने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाएंगे। घोषणा न्याय पत्र विमोचन के अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष सपना चौहान, सभापति श्यामसुंदर सोनी भी उपस्थित थे।

न्याय पत्र 2024 की 5 गारंटी

युवा न्याय
1. पहली नौकरी पक्की –  हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार
2. भर्ती भरोसा – 30 लाख सरकारी नौकरियां
3. पेपर लीक से मुक्ति – पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां
4. गिग-वर्कर सुरक्षा – गिग वर्कर के लिए बेहतर काम-काजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा
5. युवा रोशनी – युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड
नारी न्याय
1. महालक्ष्मी – गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए
2. आधी आबादी, पूरा हक – केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50त्न महिला आरक्षण
3. शक्ति का सम्मान – आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज़्यादा सैलरी, दोगुने सरकारी योगदान से
4. अधिकार मैत्री – महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में
5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल – कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल
किसान न्याय
1. सही दाम – एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ
2. कर्ज़ मुक्ति – कर्ज़़ माफ़ी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग
3. बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर – फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर
4. उचित आयात-निर्यात नीति – किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी
5. जीएसटी-मुक्त खेती – किसानी के लिए जरूरी हर चीज से जीएसटी हटेगी
श्रमिक न्याय
1. श्रम का सम्मान – दैनिक मजदूरी 400 रुपए, मनरेगा में भी लागू
2. सबको स्वास्थ्य अधिकार – 25 लाख का हेल्थ-कवर मुफ़्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी
3. शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना
4. सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा
5. सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद
हिस्सेदारी न्याय
1. गिनती करो – सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती
2. आरक्षण का हक – संवैधानिक संशोधन द्वारा 50 प्रतिशत सीमा हटाकर एससी/एसटी/ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक
3. एससी/एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी – जितनी एससी/एसटी जनसंख्या, उतना बजट; यानी ज़्यादा हिस्सेदारी
4. जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़ – वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला
5. अपनी धरती, अपना राज – कांग्रेस उन बस्तियों को अनुसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित करेगी जहां आदिवासी सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ट्रक के कुचलने से बाइक-सवार 3 दोस्तों की मौत:कोरबा में काम पर जा रहे थे, टक्कर के बाद पलटा वाहन, 4 घंटे तक चक्काजाम

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवाजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया।

ट्रक के पलटने से बाइक सवार युवक नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

ट्रक के पलटने से बाइक सवार युवक नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

बाइक से तीनों युवक काम पर जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

बाइक से तीनों युवक काम पर जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, वो परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, वो परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।

सड़क पर बिखरा कोयला

हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े

लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मुआवजा राशि के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस बोली- ड्राइवर की तलाश जारी

इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को कुचला है, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग

घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली

इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

बच्चा जहरीले नाग के पास पहुंचा:कोरबा में बड़ी घटना टल गई, डेढ़ घंटे में हुआ रेस्क्यू

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित गायत्री नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में खेल रहा एक बच्चा अचानक एक जहरीले नाग के पास पहुंच गया। बच्चों ने जैसे ही लगभग 5 फीट लंबे नाग को देखा, वे डरकर इधर-उधर भागने लगे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

मोहल्ले वालों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़वाने के लिए आरसीआरएस (RCRS) संस्था के सदस्य उमेश यादव को सूचना दी।

सांप पर बच्चे की नज़र पड़ी,टली दुर्घटना

सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की सावधानीपूर्वक मशक्कत के बाद नाली के पास एक छेद में घुसे नाग को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास जंगल और झाड़ियां होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। समय रहते बच्चों की नजर पड़ जाने से एक बड़ी घटना टल गई।

सांप दिखने पर डरे नहीं सावधान हो जाएं

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बेजुबान जीव को मारना नहीं चाहिए, क्योंकि वे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। सर्पमित्र ने लोगों से डरने के बजाय समझदारी दिखाने और सांप दिखने पर सर्प मित्रों को सूचित करने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677