Connect with us

कोरबा

झारखंड विधानसभा चुनाव: जिले के कांग्रेसजनों को मिली अहम जिम्मेदारी

Published

on


पूर्व विधायक केरकेट्टा की टीम पहुंची झारखंड
पूर्व विधायक प्रतिनिधि डिक्सेना ने कहा- इंडि गठबंधन की स्थिति मजबूत

कोरबा/पाली। झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए और इंडि गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है और एनडीए को रोकने के लिए कांग्रेस देश के कई प्रदेशों से कांग्रेस पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में लगा दी है। कोरबा जिले से भी कई कांग्रेसियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पड़ोसी प्रदेश झारखंड में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में 13 एवं 20 नवंबर को होना है, जिसमें पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के भी दिग्गजों को चुनाव में लगाया है। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी झारखंड विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के नेतृत्व में कुनपुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक यू डी मिंज, जशपुर के पूर्व विधायक अब्दुल विनय भगत,पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा झारखंड पहुंच गए हैं और वहां जाकर कई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव कार्य-नामांकन,प्रचार प्रसार, नुक्कड़ सभा में जुट गए हैं,वहीं कार्यकर्ताओं की बैठक में रणनीति भी तैयार की जा रही है। इनके साथ ग्रामीण कार्यकर्ताओं को भी तवज्जो दी जा रही है।
पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण डिक्सेना, जो शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष, वन समिति लखनपुर के अध्यक्ष भी हैं, उनके साथ रोशन मोहम्मद-पूर्व पार्षद जुराली, महेन्द्र अग्रवाल-कोषाध्यक्ष, अनुज गुप्ता, हंसराज अग्रवाल, मनमोहन भगत, सागर यादव-जिलाध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी उक्त चुनाव में दिख रही है। श्री डिक्सेना ने बताया कि झारखंड में इंडि गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत दिख रही है और सोरेन सरकार के कामकाज को वहां की जनता ने सराहा है और खुश नजर आ रही है।
इसे देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत और झारखंड में इंडि गठबंधन की सरकार बनते नजर आ रही है।दीपावली के बाद वे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुन: प्रचार के लिए झारखंड जाएंगे। झारखंड की सीमा से लगने वाले जिले के जनप्रिय नेता अमरजीत सिंह भगत की उस क्षेत्र में काफी पैठ है, जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशियों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अमरजीत भगत के नेतृत्व में प्रचार प्रसार से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अच्छा माहौल तैयार हो रहा है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पूरा अमला सक्रियता से चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव की चर्चा हर तरफ हो रही है। यह चुनाव झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए हो रहा है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है और इस बार मुख्य मुकाबला हेमंत सोरेन की झारखंड की मुक्ति मोर्चा- इंडि गठबंधन और एनडीए के बीच है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677