कोरबा
गैस सिलेण्डर में बेतहाशा बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
कोरबा। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू और व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेण्डरों के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ एवं भाजपा नेता के द्वारा अफीम खेती के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के नेतृत्व में टी पी नगर चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया गया ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ कैंडल मार्च निकाला और भाजपा पार्टी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन स्थल पर संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेण्डर में 60 रूपये की वृद्धि और कमर्शियल सिलेण्डर में 115 रूपये की बढ़ोत्तरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है । इस वृद्धि से सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर असर पड़ेगा ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने गैस सिलेण्डर के बढ़े हुए दामों के लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेकाबू होती जा रही है । आज के समय में सभी घरों की रसोई में गैस सिलेण्डर जरूरी हो गया है, लेकिन इसके दामों में लगातार बढ़ोत्तरी से गृहणियों में आक्रोश दिख रहा है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक तरफ हिंदुस्तान की आम जनता बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर है, वहीं दूसरी तरफ खाद्य सामग्री, ईंधन, गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी से आर्थिक समस्या उत्पन्न होती जा रही है ।
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर के दामों में एक साथ 60 रूपये की वृद्धि से भारत भर के सभी घरों की रसोई का जायका फीका पड़ गया है । वहीं रेस्टोरेंट होटलों में नास्ता – भोजन के दामों में असर दिखेगा।
कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहु ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के पास ईंधन सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य योजना नहीं है और आनन फानन में एलपीजी गैस के दामों में बड़ी बढ़ोत्तरी कर दी है । इस बढ़ोत्तरी को तत्काल वापस लेने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके प्रदर्शन करने को मजबूर होगी ।
जमनीपाली दर्री ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम उगाने वाले भाजपा नेता विनायक ताम्रकार गांव में लगभग 300 एकड़ में खेती करते हैं, जिसमें से लगभग 150 एकड़ भूमि सरकारी है। श्री तिवारी ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।
बालको ब्लॉक अध्यक्ष ए डी जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है । नशीली सामान गली मोहल्ले में निर्बाध बिक रहे हंै, वहीं स्कूली बच्चों को भी परोसा जा रहा है ।
सीतामणी मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में घरेलू गैस सिलेण्डर मात्र 500 रूपये में देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार का आज सवा दो साल बीतने के बाद भी लागू नहीं किया गया । 500 रूपये में देना तो दूर की बात है, इसके विपरीत 1000 रूपये से भी अधिक दामों पर घरेलू गैस सिलेण्डर लेना पड़ रहा है ।
कार्यक्रम को महिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभासिंह तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पीसीसी सचिव विकास सिह, बांकीमांगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसुदन, संतोष कुमार देवांगन, पार्षद रवि चंदेल, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, रोपा तिर्की, मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, टी पी नगर मण्डल अध्यक्ष जवाहर निर्मलकर, गिरधारी बरेठ, मनहरण राठौर (इंटक) आदि ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में कुंजबिहारी साहु, मुन्ना खान, जगन्नाथ थवाईत, राजेश श्रीवास, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, क्रांति सोनी, नफीसा हुसैन, मीरा अग्रवाल, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, जमुना राठौर, माधुरी ध्रुव, मीरा सिंह, रामकुमार, आकाश प्रजापति, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, संजू अग्रवाल, त्रिवेणी मिरी, जे पी नामदेव, शशिराज, अमित पन्ना, दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ कैवर्त, रमेश वर्मा, राजेश यादव, एकनाथ बंजारे, विवेक श्रीवास, अश्वनी पटेल, अमित सिंह, मीनीकेत, रविश यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर सोनी ने किया एवं आभार मुकेश कुमार राठौर ने व्यक्त किया ।
कोरबा
जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता (सहायक अभियंता) नयन रंजन चौधरी को प्रमोट करते हुए कार्यपालन अभियंता बनाया है। प्रमोशन मिलने के बाद नयन रंजन चौधरी फूलफ्लेश कार्यपालन अभियंता बन गए हैं।
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
मानचित्रकार के रूप में वर्षों तक कोरबा संभाग को सेवा देने के बाद 09 मार्च को रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास को सहायक अभियंता के रूप में शासन ने पदोन्नत किया है। अभी दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना जारी नहीं की गई है।
जल संसाधन संभाग कोरबा में बंटी मिठाईयां:दी गई बधाईयां
सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी को कार्यपालन अभियंता, मानचित्रकारद्वय रावेन्द्र सिंह एवं जलांधर रैदास को सहायक अभियंता बनाए जाने पर जल संसाधन संभाग कोरबा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाईयां दी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
कोरबा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बने रामफल पटेल
क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारणी का गठन किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाली के लिए भाजपा के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता रामफल पटेल को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। श्री पटेल की नियुक्ति से पाली मण्डल में भाजपा और सशक्त होगी। श्री पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल पटेल
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद रामफल पटेल ने कहा-मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरी करने का प्रयास करूंगा और भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार करने के साथ सक्रिय और भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास टीम भावना के साथ करूंगा एवं भाजपा की रीति-निति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भी टीम भावना के साथ कार्य करूंगा।
कोरबा
एपस्टीन फाइल में केन्द्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली
कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया।

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है। इस मामले की सच्चाई क्या है। हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करने चाहिए।
कार्यक्रम में शशिलता पाण्डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
