Connect with us

छत्तीसगढ़

व्याख्याता पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग नियम जारी:दिव्यांग और जल्द रिटायर होने वाले शिक्षक पहले चुनेंगे स्थान

Published

on

रायपुर,एजेंसी। पदोन्नत व्याख्याता ई व टी संवर्ग की काउंसिलिंग में इस बार दिव्यांग शिक्षक और जल्द रिटायर होने वाले शिक्षक सबसे पहले पसंदीदा स्कूल या संस्था चुन सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग नियमावली जारी की है।

व्याख्याता ई व टी संवर्ग की काउंसिलिंग बीएड कॉलेज, शंकर नगर, रायपुर में होगी। तारीख तय होते ही संबंधितों को सूचित किया जाएगा। काउंसिलिंग में दिव्यांग महिला-पुरुष को पहले प्राथमिकता मिलेगी। उसके बाद महिला व पुरुष को वरिष्ठता के हिसाब से स्कूल/संस्था चुनी जाएगी।

टी संवर्ग की सभी रिक्त पदों की सूची काउंसिलिंग से पहले एजुपोर्टल पर और काउंसिलिंग के दिन प्रोजेक्टर पर दिखाई जाएगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू होगी। इससे व्याख्याता व व्याख्याता एलबी पद पर पदस्थापना होगी। शिक्षण सत्र 2026-26 चल रहा है।

इसलिए यदि किसी शिक्षक का कार्य हाईस्कूल या हायर सेकेंडरी के साथ उसी परिसर में है, तो उन्हें उसी संस्था के रिक्त पद पर प्राथमिकता दी जाएगी। शासन से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षक के लिए वह विषय भरा माना जाएगा। यदि एक विषय पर एक से अधिक शिक्षक हैं, तो वरिष्ठता के हिसाब से पदस्थापना होगी।

काउंसिलिंग प्राथमिकता क्रम से होगी। इसमें प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, शिक्षक नियमित और शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता। एक साल से कम समय में रिटायर होने वालों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। (आधार 1 अक्टूबर 2026 तक)। मूल पदस्थापना का प्रमाणपत्र संस्था प्रमुख से लाना होगा: सभी पदोन्नत व्याख्याता और व्याख्याता एलबी को यह दिखाना होगा कि वे वर्तमान में किस संस्था में काम कर रहे हैं और उनकी मूल पदस्थापना कहां हुई थी।

इसके लिए संस्था प्रमुख द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। पहचान सुनिश्चित करने कोई एक फोटो युक्त शासन द्वारा मान्य पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र जरूरी,नहीं तो माना जाएगा सामान्य: यदि पदोन्नत व्याख्याता या व्याख्याता एलबी दिव्यांग हैं, तो उन्हें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। यदि प्रमाण पत्र नहीं है, तो उन्हें सामान्य अभ्यर्थी माना जाएगा।

स्थान का चयन करने से इनकार या अनुपस्थित होने पर स्थान का फैसला संचालनालय से: जो शिक्षक काउंसिलिंग में नहीं आएंगे या स्थान चुनने से इनकार करेंगे, उन्हें बचे हुए रिक्त पदों में संचालनालय द्वारा स्थान दिया जाएगा। किसी कारण से अनुपस्थित होने पर एक अतिरिक्त दिन की काउंसिलिंग रखी जाएगी।

उसी दिन पदस्थापना आदेश, 7 दिन के भीतर पदभार ग्रहण पदस्थापना का आदेश काउंसिलिंग के दिन ही जारी होगा। पदस्थापना आदेश मिलने के 7 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending