Connect with us

कोरबा

हितानंद अग्रवाल को दैनिक भास्कर ने PRIDE OF CENTRAL INDIA अवार्ड दिया , केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया सम्मानित

Published

on

कोरबा/बालको । दैनिक भास्कर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को नॉमिनेट किया था, सर्वे के उपरांत हितानंद अग्रवाल को नगर निगम नेताप्रतिपक्ष के नाते अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला माना , साथ ही वार्ड सर्वे में वार्डवसियो की संतुष्टि एवं वार्ड में किये गए कार्यो को ध्यान में रखा। साथ ही पिछले चुनाव में छत्तीसगढ़ निगम पार्षद चुनाव में सबसे बड़ी जीत के साथ प्रतिद्वंदी कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों की जमानत जप्त कराई , कोरबा को छत्तीसगढ़ में टॉप 3 में लाने की योजना एवं सपने को आधार माना। कोविड के संकट काल में व्यक्तिगत रूप से 100 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ लगभग 300 परिवारों की मदद की, बना हुआ भोजन एवं सूखा अनाज संकट काल मे जरूरतमंद घरों तक पहुचाये, सैनिटाइजर, मास्क का वितरण, वार्डो को सेनीटाइज करने का कार्य, एंबुलेंस सेवा प्रदान करने का कार्य इन्होंने किया । सभी का वैक्सीनेशन हो सके इसके लिए कई कैम्प लगवाए। वार्ड में वरिष्ठजनों के लिए एक बड़ा भवन (अनुभव भवन) का निर्माण कराया , आंवला गार्डन एक्यूप्रेशर पार्क, जिम सामग्री के साथ बनवाया, वार्ड अंतर्गत तीन स्थानों पर बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क बनवाया, मुख्य स्थान हनुमान मंदिर के सामने मार्केट परिसर में पेवर लगाने के साथ मंच एवं सामुदायिक भवन का निर्माण, भदरापारा मुख्य मार्ग में सामुदायिक भवन का निर्माण , वार्ड में चार स्थानों में मंच निर्माण, वार्ड अंतर्गत सभी रोडो का सीसी निर्माण, नाली निर्माण का कार्य, हाउसिंग बोर्ड मुख्य चौक पर बडा मंगल भवन निर्माण, पात्र हितग्राहियों को पट्टा दिलवाना, प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का कार्य । शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना इसके लिए प्रत्येक वार्ड वासियों का मोबाइल के साथ 10 व्हाट्सएप ग्रुपों से लगातार सूचना का आदान-प्रदान। इन सभी कार्यों को आधार बनाकर इनका नाम सम्मान के लिए नॉमिनेट किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सीईओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ली समीक्षा बैठक

Published

on

लखपति दीदी की ऑनलाइन एंट्री शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

बैंक लोन के लंबित प्रकरण एक सप्ताह में करें निराकृत

कोरबा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ श्री नाग ने निर्देशित किया कि ‘लखपति दीदी’ योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों की ऑनलाइन एंट्री शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में सीईओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत परिवार समावेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह एवं व्यक्तिगत बैंक लोन वितरण के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके साथ ही सीईओ श्री नाग ने आईएफसी तथा एफपीओ के अंतर्गत फसलों के रकबे में वृद्धि करने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को संगठित कर उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड स्तर पर सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला अधिकारी एवं जनपद स्तरीय मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन, 20 अप्रैल से पूर्व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने पर हुआ लिखित समझौता

Published

on

काेरबा। आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को मद्देनजर रख, जिला एवं ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार 24 मार्च मंगलवार को तय समय पर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन ने सुखद रंग लाया है । प्रात 9 बजे से सायं 4 तक क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर डटे कांग्रेसियों ने आखिरकार एसईसीएल प्रबंधन के साथ साथ जिला प्रशासन को झुकने विवश कर दिया और 20 अप्रैल से पूर्व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करा देने के लिखित आश्‍वासन एवं समझौते के बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्‍त किया गया । इस दौरान धरना प्रदर्शन का नेतृत्‍व कर रहे कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया गया कि फिलहाल ओव्‍हरब्रिज का निर्माण न्‍यायालय में लंबित है । जिसका निराकरण होते ही इसका भी निर्माण कार्य तत्‍काल शुरू करा दिया जाएगा ।

गौरतलब है कि सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचेना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण एवं कुसमुण्‍डा के इमलीछापर चौक पर ओव्‍हरब्रिज निर्माण पुन: प्रारंभ कराने और राहगीरों को राहत दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस एवं ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कांग्रेस के शहर अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर के नेतृत्‍व मे एकदिवसीय धरना प्रदर्शन मंगलवार को किया गया । इस आंदोलन को कुसमुण्‍डा व्‍यापारी संघ एवं स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों का व्‍यापक समर्थन मिला जिसमें सैकड़ों की संख्‍या में लोग उपस्थित रहे । जिला कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि पिछले 2 साल से भी अधिक समय से सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है, वहीं कुसमुण्‍डा के ईमलीछापर चौक पर ओव्‍हरब्रिज का निर्माण कार्य भी अधुरा पड़ा है, इस कारण से 2 सालों से लोंगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

श्री राठौर ने बताया कि इस संबंध में पिछले दो वर्षों से स्‍थानीय जनप्रतिनिधि पार्षद गीता गभेल पत्राचार के माध्‍यम से आवाज उठाती रही हैं, बावजूद प्रशासन ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया, तब पार्षद श्रीमती गीता गभेल ने विगत दिनों प्रशासन को पत्र प्रेषित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रदर्शन के एक दिन पहले पार्षद गीता गभेल के पुत्र एवं पुत्री का सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल के बजाए एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्‍वर्स्‍फुत ही क्षेत्रवासी जुड़ते गये। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और चक्‍का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी, हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया था । इस संदर्भ में कांग्रेस के कुसमुण्‍डा ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों से इमलीछापर रेल्‍वे फाटक के पास ओव्‍हरब्रिज बनाने का काम अटका हुआ है। वहीं पिछले साल वर्षा ऋतु के दौरान भरे बारिश में एसईसीएल प्रबंधन ने ओव्‍हरब्रिज बनाने के लिए एक दर्जन अवैध मकानों को तोड़ दिया था, लेकिन दस माह गुजरने के बाद भी इस स्‍थान पर ओव्‍हरब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका है ।
धरना प्रदर्शन में मुख्‍य रूप से जिला अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव, उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, पार्षद गीता गभेल, नवीन कुकरेजा, ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष संजय आजाद, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, व्‍यापारी संघ के अध्‍यक्ष अशोक राठौर, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, जिला महामंत्री रवि चंदेल, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष गोरेलाल यादव, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, मधुसुदन दास, रवि बरेठ, ममता अग्रवाल, भुनेश्‍वरी महंत, तेज प्रताज सिंह, दीपक कुमार, गिरधारी बरेठ, ललिता यादव, विक्‍की ललित यादव, हरा बाई, रजनी श्रीवास, सुमन मरावी, चित्ररेखा, विजय अग्रवाल एवं गौतम ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

पूर्व मंत्री के प्रयासों से मिली थी बड़ी राशि
मंगलवार को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी । उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान क्षेत्रिय विधायक और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने न केवल सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में अपनी महती भूमिका निभाई थी बल्कि शहर की कई महत्‍वपूर्ण जर्जर सड़काें का भी अपने प्रयासों से राशि उपलब्‍ध कराकर जीर्णोध्‍दार कराया था । खासकर सर्वमंगला चौक से ईमलीछापर कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के लिए एसईसीएल प्रबंधन से एक बड़ी राशि जिला प्रशासन को उपलब्‍ध कराई थी ताकि इसका कार्य जल्‍द से जल्‍द पूर्ण हो सके और लोंगो को परेशानियों से राहत मिले

समझौते में कहा गया निर्माण प्रारंभ होते तक दी जाएगी राहत
धरना प्रदर्शन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन, पीडब्‍लयुडी विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निम्‍न विषयों पर वार्ता कर लिखित समझौता किया जिसमें 20 अप्रैल 2026 से पहले फोरलेन सड़क निर्माण प्रारंभ करा देने की बात पर हस्‍ताक्षर किये गये तथा ओव्‍हरब्रिज के निर्माण के बारे में बताया गया यह मामला न्‍यायालय में लंबित है जैसे ही न्‍यायालय का निर्णय आवेगा उसी आधार पर आगे का कार्य योजना बनाया जावेगा, इसके अलावा प्रतिदिन की जाम से राहत दिलाने के लिए भारी वाहनों को ऊपर के रास्‍तों से भेजा जावेगा, इसके लिए एसईसीएल प्रबंधन की ओर से पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे । समझौता वार्ता के दौरान बताया गया कि 10 अप्रैल 2026 तक कुचैना मोड़ से ईमलीछापर ओव्‍हरब्रिज तक डामरीकरण का कार्य पूरा हो जावेगा, वहीं कुचैना मोड़ से सर्वमंगला चौक तक स्‍ट्रीट लाईट एवं साईन बोर्ड पीडब्‍ल्‍युडी विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2026 तक लगाया जावेगा । समझौता में इस बात पर भी संज्ञान लाया गया कि यह आंदोलन जनहित के लिए जरूरी हो गया था, इसलिए किसी व्‍यक्ति विशेष पर अपराध दर्ज नहीं किया जावेगा । समझौता पत्र पर प्रशासन की ओर से दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा, पीडब्‍ल्‍युडी के एसडीओ प्रदीप कुमार मरकाम एवं इंजीनियर प्रदीप कुमार कश्‍यप, कुसमुण्‍डा एसईसीएल के एच आर हेड सुनील कुमार एवं ठाकुर आलोक सिंह ने हस्‍ताक्षर किये हैं।

Continue Reading

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
    कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा Siddharth Tiwari के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।
  • प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 की धारा 281, 3(5) तथा Motor Vehicles Act, 1988 की धारा 184 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  • जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
  • जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) का चालक रामकृष्ण साहू निवासी डेंगू नाल, कोरबा पाया गया तथा वाहन का स्वामी नंदूलाल साव निवासी दर्री, कोरबा होना पाया गया। वाहन मालिक का पता लगाकर उक्त वाहन को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • उक्त प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, जिनमें—
    हिमांशु बैरागी, निवासी बुधवारी, बजरंग चौक के पास, रामपुर, जिला कोरबा।
    मुकेश कुमार बैगा, निवासी रामकिशन साहू के पास, नागपुर बस्ती, आईटीआई रामपुर, जिला कोरबा।
    रामकिशन साहू, पिता अरुण साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामपुर बस्ती, जिला कोरबा।
    उक्त तीनों के विरुद्ध **Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 की धारा 170 एवं 126/135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
    पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
    जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677