Connect with us

छत्तीसगढ़

बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर मिली लाश:एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर पर झूलते मिले 2 दोस्त, हत्या या खुदकुशी,जांच जारी

Published

on

रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पेड़ पर 2 दोस्तों की लाश मिली है। दोनों ने एक दिन पहले बर्थडे सेलिब्रेट किया और जमकर शराब पी। अगले दिन सुबह एक ही साड़ी के फंदे पर दोनों लटकते नजर आए। उन्होंने खुदकुशी की है या ये हत्या है, अभी पता नहीं चल सका है।

मामला पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव का है। जहां दीपक बरैठ (20) और शिवशरण (21) दोनों मजदूरी करते थे। दोनों ने 9 मार्च की रात दीपक का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 10 मार्च को गांव के स्कूल में पेड़ पर दोनों का शव एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर में लटका था।

बर्थडे सेलिब्रेट से पहले एक अन्य दोस्त भी साथ था, जो घर चला गया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही। लेकिन कारण अभी नहीं पता चल सका है।

फंदे पर लटके दोनों दोस्तों की तस्वीरें देखिए…

दोनों दोस्तों ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अगले दिन सुबह पेड़ पर लटका शव मिला।

दोनों दोस्तों ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अगले दिन सुबह पेड़ पर लटका शव मिला।

साड़ी के फंदे के अलग-अलग छोर में दोनों की लाश लटकी थी।

साड़ी के फंदे के अलग-अलग छोर में दोनों की लाश लटकी थी।

सुसाइड या हत्या, कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सुसाइड या हत्या, कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दोस्त को घर छोड़ने के बाद की पार्टी

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दीपक ग्राम तेतला और शिवशरण ग्राम कटंगपाली का रहने वाला था। शिवशरण मैकेनिक का काम करता था। जबकि दीपक मजदूरी करता था।

सोमवार (9 मार्च) को दीपक का बर्थडे था। ग्राम तेतला में वह अपने दोस्त लाभों के साथ पहले शिवशरण के घर गए। इसके बाद तीनों वापस चिखली आए। घूमने के बाद लाभों अपने घर लौट गया।

दीपक बाइक घर में छोड़कर बाहर निकला और शिवशरण के साथ बर्थडे पार्टी मनाने चिखली बाजार पहुंचा। जहां दोनों ने खूब शराब पी थी। फिर अगले दिन गांव के ही शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बबूल के पेड़ पर दोनों की लाश लटकती मिली।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

अगले दिन ग्रामीणों ने फांसी पर लटके 2 लड़कों को देखा, जिसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस ने शराब की बोतल बरामद की है। इसके अलावा युवकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। SSP शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

एपस्टीन फाइल में केन्द्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली

Published

on

कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया।

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है। इस मामले की सच्चाई क्या है। हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करने चाहिए।
कार्यक्रम में शशिलता पाण्डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:कांग्रेस कार्यालय में महिलाओं का सम्मान

Published

on

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान और पी सी सी सचिव विकास सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को निर्णय लेने की साहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन स्त्री-पुरूष समानता, महिला अधिकारों में मजबूती लाने की भावना को दर्शाता है ।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि आज की महिलाएं घर चलाने के साथ – साथ समाज भी चला रही हैं। आज की महिलाएं, राजनीति, सामाजिक, व्यवसायिक, स्वास्थ्य, बैंकिंग, कानून, शिक्षा, सी ए, पायलेट, सुरक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्र में आत्म विश्वास के साथ काम कर रही हैं।
ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने अपने उद्बोधन में 8 मार्च के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रति वर्ष 8 मार्च को महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है ।

कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा, ब्लॉक, मंडल, वार्ड, बूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया।
पी सी सी सचिव विकास सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।
जिला कांंग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि आज के समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा उपाध्याय, माधुरी ध्रुव, मीरा अग्रवाल, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, शशिलता पांडेय, लक्ष्मी मरकाम, मीरा सिंह, नीता जायसवाल, पुष्पा पात्रे, संगीता यादव, ईशा मानिकपुरी, मनीषा जायसवाल, किरण साहु, कृष्णा रजत, मानसी महंत, रीता वर्मा, शांति ठाकुर सहित अनेकों उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

जिला कांग्रेस शहर की नई कार्यकारणी:10 महामंत्री बनाए गए, 06 उपाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष

Published

on

कोरबा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत के सहमति एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुशंसा पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जिसमें विनोद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध एवं पूर्व एल्डरमेन आरिफ खान को उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। वहीं रमेश जायसवाल, पूर्व एल्डरमेन रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, पूर्व एल्डरमेन मनीराम साहु, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, एफ डी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, अनुराग मोहितनाथ को महामंत्री बनाये गए हैं। डॉ.एल पी साहु, रतन लाल यादव, सुरेश पटेल (भिलाई खुर्द) डॉ.डी आर नेताम, संजीव कुमार अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी, संतोष यादव को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है ।
अवधेश सिंह, शत्रुहन श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहु कुंभकार, सरस्वती कंवर, हीरालाल साहु, क्रांति सोनी, अगहन बाई मुड़ापार, संजू देवी पैकरा एवं दिनेश कैवर्त को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरी करने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी का और विस्तार किया जावेगा। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी का गठन होगा। जिसमें सभी सक्रीय कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासनिक) मलकीत सिंह गैदु ने पत्र प्रेषित कर बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश से प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी में संगठनात्मक ढांचा को शीघ्र ही पूरा करना होगा । जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिलेवार प्रभारी की नियुक्ति की है। कोरबा शहर कांग्रेस कमे्टी के लिए विजय केशरवानी प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं ग्रामीण कांग्रेस के लिए डॉ. विनय जायसवाल प्रभारी नियुक्त हुए हैं। प्रभारी शुक्रवार तक अपने प्रभार क्षेत्र का दौरा करेंगे और ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे ।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री द्वारा जारी किये गए पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड के अध्यक्षगणों सहित प्रमुख एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्त किया जाना है।
वर्तमान में कोरबा विधानसभा में 299 बूथ संख्या है जो कि पिछले 2023 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के समय 244 बूथ संख्या थे। इस प्रकार कोरबा लोकसभा में 55 बूथ, वहीं कटघोरा में 30, पाली तानाखार में 23 एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 बूथ संख्या बढ़े हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि सभी कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा, आने वाले समय में शीघ्र ही सबको जिम्मेदारी मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677