कोरबा
सोडा-गन्ना जूस की बर्फ में मिला मरा मेंढक:शॉप में बर्फ तोड़ते समय दिखा, कोरबा चौपाटी-संघ ने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोडा-गन्ना जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तभी उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में चौपाटी संघ ने खाद्य-औषधि विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि विभाग ने मामले में जांच का आश्वसन दिया है।हालांकि इस घटना के बाद दुकान नियमित रूप से संचालित है। मामला शहर के घंटाघर चौपाटी का है।

बर्फ डिपो से लाए गए सिल्ली में मरा हुआ मेंढक मिला।

जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तभी उसमें मेंढक दिखाई दिया

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बर्फ तोड़कर मेढ़क को निकाला।
जूस में डालने तोड़ रहा था बर्फ
दरअसल, संचालक घंटाघर चौपाटी में अपनी दुकान लगाता है और सोडा-जूस बेचता है। शुक्रवार शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के बर्फ तोड़ने लगा।
इस दौरान बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकला। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।

घंटाघर चौपाटी में संचालक अपनी दुकान लगता है।
घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी
बताया जा रहा है कि दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। ग्राहकों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि यह घटना एक जूस सेंटर में हुई है। जानकारी के अनुसार, जूस सेंटर संचालक ने निहारिका क्षेत्र की एक दुकान से बर्फ खरीदी थी, जो थोक में फैक्ट्री से लाई गई थी। उन्होंने बर्फ फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बर्फ दुकान संचालक बोला- मुझे जानकारी नहीं
वहीं, बर्फ दुकान के संचालक डी. गुप्ता ने बताया कि वे सुभाष चौक पर बर्फ का डिपो चलाते हैं और कई फैक्ट्रियों से बर्फ खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह किस फैक्ट्री से आई थी। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह बर्फ उनके डिपो की थी या नहीं।
शहर की बर्फ फैक्ट्रियों की जांच होगी
खाद्य-औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल भी की जाएगी।
कोरबा
सब इंस्पेक्टर बन लौटी रागिनी, किया गया स्वागत
कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के परसाभाठा वार्ड निवासी रागिनी दिनकर सब इंस्पेक्टर बनने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर गुरुवार को घर लौटी। हर्ष के माहौल के बीच पार्षद बद्री किरण समेत वार्डवासियों ने पहुंचकर गाजे-बाजे के बीच माला पहनाकर और बुके देकर रागिनी का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड पार्षद बद्री किरण ने रागिनी की प्रशंसा करते हुए कहा की एक गरीब परिवार और मजदूर रामचरण दिनकर की बेटी होते हुए विपरीत परिस्थिति में अपने लगन व मेहनत से सब इंस्पेक्टर बनकर परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया, साथ ही वह गरीब बच्चों के लिए खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है।


कोरबा
त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से बाइक टकराई, युवक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, कोरबा में हादसे के बाद भागे जवान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार शाम एक बाइक सेना के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग गए।

घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अंकित शर्मा (24) और मोनू यादव बाइक (CG 12 BU 6303) पर थे। कुसमुंडा बाइपास मार्ग पर गंगानगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे त्रिपुरा राइफल्स के 407 वाहन (CG 12 BK 7876) से टकरा गई।

त्रिपुरा राइफल्स के जवान वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले।
घायल का कोरबा में इलाज जारी
टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग निकले, जबकि घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोरबा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस बोली- 407 वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की गति तेज थी और वह अनियंत्रित होकर 407 वाहन से टकरा गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस मामले में धारा 106(2) BNS के तहत मर्ग क्रमांक 29/26, धारा 194 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी 407 वाहन ने अंकित की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उसकी जान चली गई।

कोरबा
कोल इंडिया चेयरमैन बी साईंराम एसईसीएल पहुंचे:परियोजनाओं की प्रगति और उत्पादन की समीक्षा की, कर्मियों को सम्मानित भी किया
कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम अपने तीन दिवसीय दौरे पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) पहुंचे। दौरे के पहले चरण में वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे गेवरा हाउस गए, जिसके बाद उन्होंने कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया।

इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरिश दुहन उनके साथ मौजूद रहे। चेयरमैन ने नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया। उन्होंने माइन प्लान, चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य, मूल्यांकन रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने एनआईएमएल (NIML) पैच का दौरा कर खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएमसी (FMC) सिस्टम, साइलो के उपयोग, डिस्पैच प्रक्रिया और भविष्य की निकासी योजनाओं की समीक्षा की। कुसमुंडा व्यू पॉइंट पर भी उन्होंने समग्र परिचालन परिदृश्य का आकलन किया।

कर्मचारियों और अधिकारियों को किया गया सम्मानित
एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र के दौरे के दौरान, चेयरमैन बी. साईंराम ने अलग-अलग विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर 42 CuM शॉवेल ऑपरेटर, डोजर ऑपरेटर, डंपर ऑपरेटर, ड्रिलर, हाइड्रोलिक शॉवेल मेंटेनेंस स्टाफ और रिपेयर टीम सहित विभिन्न संवर्गों के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया
इसके अलावा कोल इंडिया और सार्वजनिक उपक्रमों की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान से टीम भावना और संगठनात्मक गौरव को मजबूती मिली।
दौरे के दौरान चेयरमैन ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

चेयरमैन ने ली समीक्षा बैठक
कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन ने 03 अप्रैल 2026 को गेवरा क्षेत्र स्थित गेवरा हाउस में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में अन्य सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान पर्यावरण स्वीकृतियों की स्थिति, सुरक्षा से जुड़े विषय, मानसून पूर्व तैयारियां, एफएमसी (FMC), सीएचपी (CHP), साइलो और रेल कनेक्टिविटी जैसे यांत्रिक डिस्पैच सिस्टम के बेहतर उपयोग, कैपेक्स योजना और विविधीकरण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
