छत्तीसगढ़
इलाज में लापरवाही से मौत…5 लाख मिलेगा मुआवाजा
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुई थी महिला की मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत पर एक्शन
सरगुजा,एजेंसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला की इलाज में लापरवाही से हुई मौत के मामले में 5 लाख मुआवजा परिजनों को देने के निर्देश दिए हैं। डेढ़ साल पहले 55 वर्षीय महिला की इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो गई थी। मामले की शिकायत भाजपा नेता और पार्षद आलोक दुबे ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की थी।
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के दर्रीपारा निवासी आदिवासी महिला शांति मरावी (55) की 28 जुलाई 2024 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मौत से तीन दिन पहले महिला हॉस्पिटल पहुंची थी, लेकिन डॉक्टर ने उसे भर्ती करने के बजाय सिर्फ दवा देकर घर भेज दिया।
दूसरे दिन महिला को फिर से हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे भर्ती नहीं किया। तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर महिला को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा भी किया था।
शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने की कार्रवाई
इस मामले में भाजपा नेता और पार्षद आलोक दुबे ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत करते हुए इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत होने का हवाला देते हुए जांच की मांग की थी। मानवाधिकार आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक सरगुजा से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी।
कलेक्टर ने 15 जनवरी 2025 को रिपोर्ट पेश किया। रिपोर्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि शांति मरावी के इलाज के संबंध में अपनी लापरवाही के लिए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
सीएमएचओ अंबिकापुर की जांच रिपोर्ट भी आयोग को भेजी गई थी। आयोग ने रिपोर्ट की कॉपी भेजी और 07 अक्टूबर 2025 को कार्रवाई के तहत शिकायतकर्ता आलोक दुबे से टिप्पणियां मांगी।
डॉक्टरों की लापरवाही, लेकिन जांच में बचाया गया
आलोक दुबे ने अपना पक्ष मानवाधिकार आयोग को भेजते हुए बताया कि, मामले में चिकित्सकों ने लापरवाही की थी। उन्हें बचाते हुए सीएमएचओ ने सिर्फ नर्सिंग और ट्रेनी डॉक्टरों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की है। आलोक दुबे ने दोषी कर्मचारियों को दी गई सज़ा की प्रकृति पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। आयोग ने उक्त तथ्यों की जांच की और मामले की सुनवाई पूरी की।
परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले में माना कि मृतक पीड़िता एक अनुसूचित जनजाति की महिला थी, जिसकी मौत सरकारी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही से हुई थी। आयोग इसे एक उचित मामला मानता है। सरकार को मृतक पीड़िता के परिजनों को मौद्रिक मुआवज़ा देना चाहिए।
आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को को निर्देश दिया है कि वे मृतक पीड़िता के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा का भुगतान कराएं। भुगतान के सबूत की कापी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजा दो सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से भेजा जाए।
कोरबा
अधिवक्ता के घर चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में एक साल पहले हुई थी वारदात, 8 लाख का माल बरामद
कोरबा। कोरबा पुलिस ने एक अधिवक्ता के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 8 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने चोरों से नगद और सोने के गहने बरामद किये हैं।
चोरों ने 10 तोला सोना,नगद चुराए थे
चोरों ने लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, जिसमें रानी हार सेट, दो जोड़ी झुमके, एक सोने की चेन, दो नग चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। इस चोरी में एक बाइक का भी उपयोग किया गया था।
पुलिस की टीम बानी गई
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने टीम का नेतृत्व किया। तकनीकी सबूर और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमित खांडे और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्रवाई
पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गए गहने, 3000 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य लगभग 8 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित खांडे का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
कटघोरा पुलिस की अपील
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
कटघोरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से बाहर जाते समय अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

छत्तीसगढ़
CGPSC मेंस एग्जाम का शेड्यूल बदला:पहले 16 से 19 मई तक होने वाली थी परीक्षा, अब 6 से 9 जून के बीच होगी
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब आयोग ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए इसे 06, 07, 08 और 09 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 प्रदेश के पांच जिला मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी।

ऐसे रहेगा परीक्षा का पूरा शेड्यूल
- 06 जून 2026 (शनिवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-I (भाषा)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-II (निबंध)
- 07 जून 2026 (रविवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)
- 08 जून 2026 (सोमवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV)
- 09 जून 2026 (मंगलवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-VII (सामान्य अध्ययन-V)
परीक्षा प्रवेश पत्र कब जारी होंगे?
आयोग के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से SMS या डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को स्वयं वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

छत्तीसगढ़
CGBSE ने जारी किया D.El.Ed परीक्षा 2026 का टाइम टेबल:28 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे पूरा शेड्यूल
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की मुख्य और अवसर परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक आयोजित की जाएंगी।

डी.एल.एड फर्स्ट ईयर (नवीन पाठ्यक्रम) की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 28 मई 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेगी। जबकि डी.एल.एड सेकंड ईयर (नवीन पाठ्यक्रम) की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 29 मई 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का टाइम टेबल।
सुबह 9 बजे से होगी परीक्षा
मंडल के अनुसार दोनों परीक्षाओं का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत टाइम टेबल
परीक्षार्थी विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट CGBSE पर जाकर देख सकते हैं। मंडल ने परीक्षार्थियों से परीक्षा तिथियों और समय का विशेष ध्यान रखने तथा समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
