कोरबा
डिनर पर आए गेस्ट से वादे के विपरीत सेवा में कमी, होटल फोर सीजन द रेस्टोरेंट पर ठोंका 17 हजार जुर्माना
परिवादी एवं अधिवक्ता हेमंत गौतम के वाद पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कोरबा का फैसला
कोरबा। डिनर पर आए गेस्ट से वादे के विपरीत सेवा में कमी साबित होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कोरबा ने होटल फोर सीजन द रेस्टोरेंट पर 17 हजार का जुर्माना लगाया है। होटल द्वारा बताई गई पार्किंग पर खड़ी की गई गाड़ी की हैडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई थी। रेस्टोरेंट संचालक ने पहले मरम्मत खर्च देने का वादा किया पर बाद में मुकर गया।
नरसिंग गंगा कालोनी, न्यू पोड़ीबहार कोरबा निवासी एवं अधिवक्ता हेमंत गौतम ने सुनालिया बाईपास रोड टीपी नगर में संचालित होटल फोर सिजन रेस्टोरेंट के विरुद्ध जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कोरबा में यह मामला दायर किया था। परिवादी श्री गौतम द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 35 के तहत यह परिवाद पत्र पेश करते हुए विरोधीपक्षकार होटल संचालक हिमांशू सिन्हा के विरूद्ध सेवा में कमी का अभिकथन करते हुए क्षतिपूर्ति राशि, सहित अन्य अनुतोष दिलाए जाने हेतु परिवाद प्रस्तुत किया था।
परिवादी हेमंत गौतम 5 अगस्त 2023 को अपने परिवार के साथ फोर सीजन रेस्टोरेंट में रात्रि भोजन के लिए गए हुए थे। रेस्टोरेन्ट में उपस्थित सिक्योरिटी गार्ड के कहने पर परिवादी ने अपना वाहन महिन्द्रा बुलेरो नीयो क्रमांक- सीजी 12 बीएफ 4193 को रेस्टोरेन्ट के बगल में (महिन्द्रा सर्विस सेन्टर के रिक्त प्लॉट) में अपने वाहन को खड़ा कर दिया गया। साथ ही गार्ड ने यह भी कहा कि और जितनी गाड़ियां खड़ी हैं, उसमें भी लोग रेस्टोरेंट खाना खाने के लिए ही आए हैं। आप भी अपना वाहन पार्क कर दीजिए, वाहन सुरक्षित रहेगा। रेस्टॉरेंट में आने वाले आगंतुकों का वाहन यहीं भी पार्क कराया जाता है।
पर जब डिनर के बाद परिवादी वापस जाने रेस्टोरेंट से पार्किंग पर पहुंचे तो पाया कि उनके वाहन में ड्राईवर के तरफ की हेड लाईट तक पैनल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। इसकी शिकायत होटल संचालक से की गई, तब उन्होंने कहा कि उक्त पार्किंग स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। होटल संचालक ने श्री गौतम क वाहन के क्षतिग्रस्त होने पर माफी मांगी और वाहन में आने वाले मरम्मत के खर्च को वहन कर करने का वादा कर रवाना कर दिया।
पर बाद में जब वाहन स्वामी और परिवादी हेमंत गौतम ने होटल संचालक से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार के सहयोग से स्पष्ट इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि जिस तरफ रेस्टोरेंट के गार्ड द्वारा वाहन पार्क कराया गया था, वहां कोई कैमरा नहीं है। होटल संचालक ने किसी भी तरह से वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की। आखिरकार श्री गौतम ने स्वयं के व्यय पर अपने वाहन में आई क्षति का मरम्मत के कराया।
सेवा में कमी किए जाने से आहत परिवादी हेमंत गौतम ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के समक्ष परिवाद प्रस्तुत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। संम्पूर्ण विवेचना के आधार पर अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, कोरबा रंजना दत्ता एवं सदस्य पंकज कुमार देवड़ा द्वारा आदेश जारी कर होटल फोर सीजन के संचालक हिमांशू सिन्हा को 30 दिनों के भीतर क्षतिपूर्ति के एवज में 10,000 रुपए एवं वाद व्यय के रूप में 7,000 रुपए भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसा न करने पर आदेश दिनांक से भुगतान दिनांक तक 09 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज आदेशित राशि पर भुगतान करना होगा।
होटल की वैलिड पार्किंग सेवाएं उनके गेस्ट के लिए विशेषाधिकार : आयोग
यह निर्णय सुनाते हुए जिला आयोग ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के एक मामले को भी रेखांकित किया है। इसमें ताजमहल होटल बनाम युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी व दो अन्य पेटिशन के मामले में यह अवधारित किया गया है कि होटलों द्वारा दी जाने वाली वैलिड पार्किंग सेवाएं उनके मेहमानों की सुविधा के लिए एक विशेष विशेषाधिकार है।











कोरबा
ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
• आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
• पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोरबा
तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा
कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।
कोरबा
कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली




-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
