Connect with us

कोरबा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पाली में मंगल भवन व महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया लोकार्पण

Published

on

सुंदर मंगल भवन पाली की गौरव का विषय, इसकी देखरेख की जिम्मेदारी है हम सबकी

नगरवासियों को सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रम के लिए भवन की नहीं होगी परेशानी: उपमुख्यमंत्री साव

शहरों का सुव्यवस्थित विकास हेतु राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित होकर कर रही कार्य

कोरबा के सुव्यवस्थित विकास हेतु प्राथमिकताएं है सुनिश्चित, तेजी से होगा विकास कार्य

मंत्री श्री अरुण साव
मंत्री श्री अरुण साव

रायपुर । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, मंत्री लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने अपने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान पाली नगर पंचायत में मंगल भवन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधायक राम दयाल उइके, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चन्द्रा ,डॉ राजीव सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय भावनानी, मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल, चिंटू राजपाल, दुष्यंत शर्मा,मुकेश कौशिक, विक्की अग्रवाल, दीपक शर्मा सहित वरिष्ठ नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पालिवासियों ने उपमुख्यमंत्री साव का महामाला से स्वागत किया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव सहित अन्य अतिथियों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंगल भवन एवं गांधी चौक का सौंदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का लोकार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने मंगल भवन एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा की लोकार्पण कर पाली वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सुंदर मंगल भवन पाली के लोगों के सार्वजनिक एवं निजी कार्याे के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। अब नगरवासियों को किसी भी सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रम के लिए भवन की परेशानी नहीं होगी। मंगल भवन पाली की मान सम्मान गौरव का विषय है। इस हेतु इसकी सुरक्षा व देखभाल पूरे नगरवासियों की जिम्मेदारी है।  इसी प्रकार शहर के गांधी चौक का सौंदर्यीकरण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांस्य प्रतिमा के अनावरण होने से शहर की गरिमा बढ़ेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सरकार है। जनता के प्रति जवाबदेय है। राज्य में सरकार गठन के 8 माह के अंदर ही मोदी के गारंटी के तहत जनहित में किए गए सभी बड़े वादे पूरे किए गए हैं। सरकार निर्माण के 12 दिवस के अंदर ही किसानों को धान के 2 साल के बकाया बोनस का वितरण किया गया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई एवं एकमुश्त बोनस भुगतान किया गया है।  छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने हेतु तेज गति से विकास कार्य किया जा रहा है। जिससे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपनो का छत्तीसगढ़ निर्मित किया जा सके। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप शहरों का सुव्यवस्थित विकास एवं शहर को सुंदर बनाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार बनने के साथ ही शहरों के विकास के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा उर्जा नगरी है। यहां संसाधनों की कोई कमी नही है। यहां से पूरे देश को ऊर्जा पूर्ति की जाती है। कोरबा के सुव्यवस्थित विकास हेतु प्राथमिकता निर्धारित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। पाली नगर पंचायत में इच्छा आकांक्षा अनुरूप कार्य किया गया है। आज 50 लाख से अधिक के विकास कार्याे का लोकार्पण किया गया है। साथ ही 1 करोड़ से अधिक के काम चल रहे है एवं अन्य विकास कार्य पाइपलाइन में है। पाली के विकास के लिए तात्कालिक आवश्यकताओं के साथ ही आगे बढ़कर भविष्य की जरूरतों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के लोग शहर के विकास कार्यों से जुड़े। अधिकारियों से सीधा संपर्क में रहे जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्याे की जानकारी रहे। अधिकारी भी नियमित फील्ड में जाकर योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लें, विकास कार्याे की समीक्षा करें एवं आमजनों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत पहुचाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा व देख रेख हम सभी की जिम्मेदारी है। इस हेतु नगरवासी क्षेत्र के सभी सरकारी सम्पितयों की उपयोग के साथ ही देखरेख भी अनिवार्य रूप से करें। जिससे लंबे समय तक इनका उपयोग किया जा सके। यह सम्पति साफ स्वच्छ व व्यवस्थित रहेगा तब यह हमारा मान सम्मान गौरव बढ़ाएगा।
    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगरवासियों को दोनों विकास कार्य के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों के विभिन्न सामाजिक कार्याे शादी ब्याह, सुख-दुख में यह भवन काम आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में भी मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण हेतु तेज गति से विकास कार्य किया जा रहा है। जिले में डीएमएफ से अनेक विकास कार्य किए जा रहे है। पीवीटीजी समुदाय के लोगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है। होनहार विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में  मरम्मत योग्य स्कूल, आंगनबाड़ी भवनों का मरम्मत के साथ ही भवनविहीन ग्रामो में स्कूल व आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस हेतु उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया जिन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों को विकास से जोड़ने डीएमएफ जैसी व्यवस्था की है। आगे भी जिले में अनेक विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे।

स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, हर घर तिरंगा फहराने हेतु की अपील

    उपमुख्यमंत्री श्री साव एवं कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पालिवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों, महानायकों की स्मृति का सम्मान, देश के विकास में सदैव समर्पित रहने की अपील की। साथ ही अपने परिजनों, आस पास के लोगों को भी इस संबंध में प्रेरित करने की बात कही।

पाली नगर पंचायत के विकास हेतु 1 करोड़ की दी स्वीकृति

    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने पाली नगर पंचायत के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने यथाशीघ्र विकास कार्याे के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। साथ ही आगे भी विकास कार्य किए जाने की बात कही।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

पाली नगर पंचायत में दिखेगा अशोक स्तम्भ का निर्माण करने वाले जयपुर के मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास की कलाकृति

25 लाख की लागत से गांधी चौक में किए गए सौदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का हुआ लोकार्पण

    इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने गांधी चौक के सौदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का लोकार्पण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को सादर नमन किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राष्ट्रपिता की प्रतिमा लगने से पाली नगर के सम्मान एवं सौंदर्यता में वृद्धि होगी। जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिनके द्वारा नए संसद भवन की छत पर बने अशोक स्तम्भ का निर्माण किया गया है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्रा के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब पाली में मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास की कलाकृति देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी एसडीएम पाली सुश्री रुचि शार्दूल सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यकाल में मिली थी पाली को सौगात
नगर पंचायत पाली द्वारा गांधी चौक को कांग्रेस कार्यकाल में भव्यता मिली और गांधी जी की अद्भूत प्रतिमा को नया आकार मिला। चुनाव से पूर्व ही गांधी चौक और मंगल भवन का निर्माण हो चुका था और लोकार्पण के इंतजार में चुनाव भी हो गया। नई सरकार के गठन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा ने भाजपा का दामन थाम लिया। लंबे इंतजार के बाद 14 अगस्त को उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव के हाथों दोनों महति कार्यों का लोकार्पण कराया गया। लोकार्पण समारोह में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन कांग्रेस के विरोध के बाद नगर पंचायत बैकफूट में आया और आनन फानन में दूसरा कार्ड छपवाया गया, जिसमें सांसद को भी विशिष्ट अतिथि के रूप मेें आमंत्रित किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677