कोरबा
कोरबा ब्रेकिंग: गेवरा खदान से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़: पुरूषोत्तम और नवीन गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार,चोरी में सहयोग करने वाले 6 पुलिस कर्मी भी सस्पेंड
2345 लीटर डीजल एवं बोलेरो जप्त
अब तक 15 हजार लीटर डीजल जप्त

कोरबा। गेवरा खदान से लगातार डीजल चोरी की शिकायत पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी को मिल रही थी। गिरोह बनाकर गैंग डीजल चोरी में संलिप्त था। पुलिस अधीक्षक को यह भी शिकायत मिल रही थी कि डीजल चोर गैंग को कुछ पुलिस कर्मियों का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। इस संगीन मामले को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लिया और टीम बनाकर इसे भंडाफोड़ करने के लिए एसपी की बनायी रणनीति के तहत टीम ने इस गैंग का भंडाफोड़ किया।
एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता लेकर गैंग का भंडाफोड़ का खुलासा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसईसीएल गेवरा की सुरक्षाधिकारी द्वारा दीपका थाने में सूचना दी गई थी कि 22 दिसंबर की रात्रि गैंग बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 डीएल 6960 में डीजल चोरी कर फरार हो गए। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी यूबीएस चौहान , सीएसपी दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में टीम ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया और अलग-अलग जगहों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
1.पुरूषोत्तम गैंग का सरगना पुरूषोत्तम कुमार यादव पिता स्व.भुजबल यादव (34) बगडबरी पारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा।
- देवचरण चौहान पिता वीरसाय चौहान (19) निवासी विजय नगर दीपका थाना।
- राजेन्द्र साहू उर्फ कुणाल पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू (20) निवासी कराडी थाना बाराद्वार जिला सक्ती।
- शेख उर्फ बिट्टू पिता शेख फैयाज (28)निवासी मुक्तिधाम के पास ज्योति नगर दीपका, थाना दीपका।
- अर्जुन सिंह पिता स्व. बनवारी सिंह गोड़ (18)निवासी शांति नगर बलगी थाना बांकीमोंगरा।
- देवानंद खुंटे पिता अंजोर साय(19) निवासी खमदई पारा खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा।
- रवि बरेठ पिता रमेश बरेठ (25)निवासी खोखरा (ठाकुर देव) थाना कोतवाली जिला जांजगीर चाम्पा शामिल हैं।
2345 लीटर डीजल एवं दो बोलेरो जप्त
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ विभिन्न जेरीकनों में रखे 2345 लीटर डीजल के साथ दो बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएल 6960 सफेद रंग का, बोलेरो क्रमांक सीजी 11 बीके 6745 सफेद रंग का बोलेरो जप्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक 15 हजार लीटर डीजल बरामद किया जा चुका है। खदानों में चोरी रोकने पुलिस प्रशासन सख्त है और खदानों में चोरी रोकने लगातार कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के पास एसईसीएल का सिक्युरिटी पास
जिन बोलेरो वाहनों को पुलिस ने जप्त किया है उसमें एसईसीएल का सिक्युरिटी पास चिपका हुआ मिला। इस पास से गैंग के सदस्य खदान के अंदर प्रवेश करने के लिए कर रहे थे। यह बड़ा मामला है कि अधिकारियों द्वारा गिरोह को कैसे और किस तरह से सिक्युरिटी पास मुहैय्या कराया गया है, यह जांच का विषय है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है और मामला संदिग्ध होने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
कई आरोपी फरार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गैंग के 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और गिरोह में अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
संदिग्ध 06 पुलिस कर्मी सस्पेंड
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीजल चोर गैंग के सदस्यों को कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा संरक्षण देने की भी सूचना मिल रही थी। इन संदिग्ध पुलिस कर्मियों की पहचान की गई, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। सस्पेंड होने वाले पुलिस कर्मियों में प्रधान आरक्षक 35 राजेश कंवर-साइबर सेल कोरबा, आरक्षक 754 कमल कैवत्र्य-थाना हरदीबाजार, आरक्षक 488 तिलक पटेल थाना हरदीबाजार, आरक्षक 486 धीरज पटेल थाना कुसमुंडा, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर थाना कुसमुंंडा एवं आरक्षक 689 रितेश शर्मा साइबर सेल कोरबा शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनका आचरण संदिग्ध पाये जाने से उन्हें निलंबित कर उनके विरूद्ध प्राथमिक जांच हेतु सीएसपी दर्री विमल पाठक को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राईम करने वाले कोई भी हों, बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसईसीएल गेवरा खदान के सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 437/24 धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत यह कार्यवाही की गई है और चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में सफलता प्राप्त करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने शाबासी दी है।
कोरबा
अंजनीकुंज में नवनिर्मित डोम जनसेवा में समर्पित:उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हुआ डोम का लोकार्पण
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाई पास रोड पर स्थित अंजनीकुंज में आज प्रदेश के उद्योग ,वाणिज्य ,श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नवनिर्मित डोम का लोकार्पण उनके हाथों किया गया।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र 28 बुधवारी बाईपास स्थित अंजनीकुंज श्रीवास नाई समाज भवन परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से डोम शेड का निर्माण कराया गया है, जिसे आज जनसेवा में समर्पित किया गया । उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा फीता काटकर उक्त नवनिर्मित डोम को लोकार्पित किया । उन्होंने समिति द्वारा निर्मित कार्यालय भवन व व्यवसायिक परिसर का भी लोकार्पण इस मौके पर किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन , लक्ष्मण श्रीवास , मुकुंद सिंह कवर, समिति के अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, जगदीश श्रीवास , रंगनाथ श्रीवास, शत्रुघ्न श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, दिनेश वैष्णव, लोकनाथ श्रीवास, मोरध्वज श्रीवास, रश्मि श्रीवास, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, आकाश अग्रवाल, पुनिराम साहू, करण राज आदि सहित समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, सदस्य,महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व सदस्य गण एवं काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

कोरबा के विकास में सर्व समाज के साथ-साथ श्रीवास समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण-देवांगन
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि , हमारे कोरबा ने एक छोटे से ग्राम पंचायत से आगे बढ़कर जिला एवं ऊर्जा नगरी बनने तक का सफर तय किया है तथा कोरबा का तेजी से विकास हुआ है , उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास में यहां रह रहे सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ श्रीवास् नाई समाज का भी अहम योगदान व महत्वपूर्ण भूमिका रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गो के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। गरीब , निर्धन , किसान , मजदूर , युवा वर्ग व महिला सभी के लिए योजनाएं संचालित हो रही है तथा इन योजनाओं से प्रदेश के लाखों , करोड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है,तथा प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता का आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता आया है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, तथा विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सदैव आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूँगा, आप सबकी विकास संबंधी हर माँग पूरी की जाएगी।
नगर विकास के साथ जनसुविधाओ´ पर विशेष फोकस – श्रीमती राजपूत

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम कोरबा निगम क्षेत्र के विकास के साथ साथ जनसुविधाओ पर विशेष फोकस रखकर कार्य कर रहा है, एक ओर जहाँ वार्ड व बस्तियों में निरंतर विकास कार्य हो रहे है,मूलभूत सुविधाओं में बेहतरी लायी जा रही है, वही दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो पर भी लगातार कार्य हो रहे हैं । उन्होंने श्रीवास समाज को बधाई देते हुए कहा कि इस परिसर में डोम का निर्माण हो जाने से सामाजिक कार्यक्रमो, सभाओ, आयोजनों हेतु एक सुविधा पूर्ण स्थान मिल चुका है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र के विकास को लगातार गति मिल रही है, जन सुविधाओं में निरंतर बृध्दि हो रही, मुझे विस्वास है कि विकास की यह गति लगातार जारी रहेगी।
समाज का मिला भरपूर स्नेह व आशीर्वाद-नरेन्द्र देवांगन
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि कोरबा के सभी समाज के साथ श्रीवास समाज का भी भरपूर स्नेह व आशीर्वाद हम सबको सदैव मिला है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा, सभी समाज के हित में निरंतर कार्य होंगे, मैं यह विश्वास दिलाता हूँ।
समाज के लोगों ने किया हार्दिक स्वागत, नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को दिलाई शपथ
इस अवसर पर श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी रखा गया था , समाज के लोगों ने मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत का शाल, श्री फल से स्वागत किया तथा महामाला पहनकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ ग्रहण कराई। उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने समस्त पदाधिकारियो को बधाई व शुभकामनाएं दी।
कोरबा
बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान
बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व जल दिवस के अवसर पर ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के अंतर्गत तालाब पुनर्जीवित अभियान का आयोजन किया। इस पहल में 150 से अधिक कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल हुए, जिन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सतत जल उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया। यह पहल जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इन प्रयासों से अब तक 40 से अधिक गांवों में जल संरक्षण संरचनाएं विकसित और पुनर्जीवित की जा चुकी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ी है और खेती को मजबूती मिली है। साथ ही परियोजना के तहत कुल 158 जल संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 129 खेत तालाब, 15 सामुदायिक तालाब, 12 चेक डैम और 2 लाइनिंग तालाब शामिल हैं। इनकी कुल जल संग्रहण क्षमता 2.30 लाख घन मीटर से अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 में ही 22 नई संरचनाएं (21 खेत तालाब और 1 सामुदायिक तालाब) बनाई गई हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 22 हजार घन मीटर है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि जल संरक्षण, सतत विकास और मजबूत समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर जल संसाधनों को पुनर्जीवित कर रहे हैं, जिससे कृषि, आजीविका और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिल रहा है। हमारा उद्देश्य दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विश्व जल दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि हम जिम्मेदारी से पानी का उपयोग और पर्यावरण की रक्षा करते रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।
इन जल संरचनाओं से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे वे अब केवल बारिश पर निर्भर नहीं हैं। किसान अब साल में कई फसलें उगा पा रहे हैं और अपनी आय में भी वृद्धि कर रहे हैं। साथ ही, पशुपालन के लिए भी पानी की उपलब्धता बेहतर हुई है।
इस पहल का असर बताते हुए कोरबा के पास भाटगांव की किसान संध्या बाई ने कहा कि मैं हमेशा मछली पालन और सब्जी खेती के जरिए अपनी आय बढ़ाना चाहती थी। ‘मोर जल मोर माटी’ योजना के तहत खेत में तालाब बनने से मैं दोनों काम कर पा रही हूं। इससे मेरे परिवार की आय में बढ़ोतरी हुई है और अब घर की आर्थिक स्थिति सुधार हुआ है।
इस पहल से समुदाय के लोगों को आजीविका के नए अवसर भी मिले हैं। इस कार्यक्रम के तहत 80 किसानों ने मछली पालन को अतिरिक्त आय के रूप में अपनाया है। इससे उन्हें हर फसल चक्र में औसतन ₹20 हजार की कमाई हो रही है। इससे पानी के संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।
कंपनी के इस परियोजना से क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ा है और लंबे समय तक पानी की उपलब्धता बनी रहती है। तालाबों और जल संरचनाओं के पुनर्निर्माण से बारिश का पानी आसानी से संग्रहित होता है, जिससे पानी का बेकार बहना कम होता है। साथ ही आसपास का पर्यावरण संतुलित रहता है। कंपनी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। साथ ही ऐसे प्रयासों से स्थानीय समुदाय के साथ कंपनी का भरोसा और संबंध भी मजबूत होता है, जो भविष्य के लिए सकारात्मक और स्थायी विकास सुनिश्चित करता है।
कोरबा
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रिजन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा 25 को
कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में 25 मार्च को द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं रिजन चेयरमेन एमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता की आधिकारिक यात्रा हो रही है।

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल (लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा परिसर) में दोनों लायंस अधिकारियों द्वारा लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना एवं सचिव लायन दर्शन अग्रवाल द्वारा स्थायी प्रोजेक्ट एवं सेवागतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों पर प्रजेंटेशन दिया जाएगा और लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के मार्गदशन में दोनों लायंस अधिकारियों को विजीट कराया जाएगा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना ने सभी पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
