Connect with us

कोरबा

चिर्रा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Published

on


ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से किया गया लाभान्वित
शासकीय योजनाओं से जुड़कर उठाए लाभः विधायक रामपुर राठिया
जंगलों की सुरक्षा भी हमारा दायित्व, पात्र व्यक्ति पात्रता के आधार पर पट्टा के लिए करें आवेदनः कलेक्टर
क्षेत्रवासियों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य पर ध्यान देने का किया आग्रह



कोरबा । कोरबा विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत चिर्रा में आज विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया एवं कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कोरबा श्रीमती हरेश कंवर, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग,एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ श्रीमती कौशम्बी गबेल, सरपंच चिर्रा श्रीमती नीलाबाई सहित  अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विधायक, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य एवं स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को आवेदन के माध्यम से रखा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से आमजनो को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। कलेक्टर अजीत वसंत ने आमजनो से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों के आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को जागरूक बनने एवं किसी भी प्रकार की प्रलोभन से बचने का किया आग्रह

 शिविर को संबोधित करते हुए विधायक रामपुर श्री राठिया ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण एवं उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए  चिर्रा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को शिविर में अपनी समस्याओं का निराकरण कराने एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर लाभांवित होने का आग्रह किया। विधायक श्री राठिया ने ग्रामीणों को ग्राम सभा की बैठक में शामिल होकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पात्रतानुसार आप सभी की मांगों का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने लोगो को किसी भी प्रकार के प्रलोभन, लालच या किसी के बहकावे में नही आने की अपील की। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपने बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जिससे वे आगे चलकर क्षेत्र का नाम रौशन करें। इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने एवं क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण व विक्रय पर रोक लगाने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने मैदानी अमले के अधिकारियों को मुख्यालय में रहकर आमजनो की समस्याओं को निराकरण करने के दिए निर्देश


शिविर में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार ग्रामीणों की समस्या को दूर करने हेतु सुदूर क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया है। क्षेत्रवासियों की आवागमन की सुविधा हेतु चिर्रा – श्यांग सड़क मार्ग हेतु 10 करोड़ एवं अमलडीहा मालीकछार सड़क मार्ग निर्माण हेतु 4 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसका निविदा प्रक्रियाधीन है। निविदा कार्यवाही पूर्ण होते ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इससे निश्चित ही क्षेत्रवासी लाभांवित होंगे।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में जर्जर व भवनविहीन स्कूलों के लिए नए विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए है।  शिविर में  पतरापाली, चिर्रा, एलेमा में नए आंगनबाड़ी भवन , पतरापाली में प्राथमिक शाला, सिमकेन्दा में पीडीएस दुकान हेतु नए भवन की मांग का डीएमएफ की आगामी बैठक में  प्रस्ताव रखकर भवन निर्माण स्वीकृत किया जाएगा।  कलेक्टर ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्यालयों में आवश्यकतानुसार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। विद्यालयों में बच्चों को सुबह गर्म नाश्ता प्रदान किया जा रहा है। स्कूल आंगनबाड़ी एवं आश्रम छात्रावास केंद्रों में भोजन पकाने वाले रसोइयों को धुंए से मुक्ति दिलाने हेतु गैस सिलेंडर व निर्बाध रिफलिंग की व्यवस्था की गई है।  उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की शिकायत पर पुलिस व आबकारी विभाग की समन्वय से कार्यवाही करने की बात कही। वनाधिकार पट्टा के पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से पट्टा प्रदान करने के लिए कहा। शिविर में कलेक्टर ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा भी हमारा दायित्व है, इस हेतु पात्र व्यक्ति अपने पात्रता के आधार पर  पट्टा के लिए आवेदन करें। वन भूमि पर अवैध रूप से काबिज या अपात्र व्यक्ति पट्टा हेतु आवेदन नही करें। उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा के महत्व को समझने एवं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य पर ध्यान देने का अपील किया। उन्होंने ग्रामीणों  से  शासन की योजनाओं की जानकारी रखने एवं लाभ उठाने का आग्रह किया।
कलेक्टर ने सभी विभागों के मैदानी अमलो के अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर आमजनो की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों व आमजनो से इस सम्बंध में किसी प्रकार की शिकायत नही आनी चाहिए। सभी विभगीय अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें।
शिविर को जनपद अध्यक्ष कोरबा श्रीमती हरेश कंवर, सरपंच चिर्रा श्रीमती नीलाबाई ने भी संबोधित करते हुए ग्रामीणों को शिविर का लाभ उठाने का अपील किया।

गुरमा की पूजा स्व सहायता समूह को मिला तीन लाख का चेक
वन अधिकार पट्टा, नवीन राशन कार्ड, किसान किताब किया गया वितरित
कृषि विभाग की योजना अंतर्गत कृषि उपकरण सामग्री किया गया प्रदान
नन्हे शिशुओं का कराया गया अन्नप्राशन, कुपोषित बच्चों को प्रदान की गई सुपोषण टोकरी

शिविर में विधायक, कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया।


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका  मिशन अंतर्गत गुरमा की पूजा स्व सहायता समूह की महिलाओं को 03 लाख का बैंक लोन प्रदान किया गया। सिमकेन्दा की सरस्वती समूह, चिर्रा की जय बूढ़ी माँ समूह की महिलाओं को सामुदायिक निवेश राशि के तहत 60-60 हजार का चेक एवं अनिता प्रजापति को व्यक्तिगत आजीविका हेतु मुद्रा लोन के तहत 1 लाख का चेक वितरित किया गया।
कृषि विभाग अंतर्गत चिर्रा के किसान परमेश्वर सिंह, रामनाथ, मुरली, नरेश व जितेंद्र को नेपसेक  वितरण किया गया।  किसान नारायण सिंह को  1.5 एचपी का विद्युत पंप एवं किसान फिर सिंह को 50 प्रतिशत अनुदान पर पॉवर रीडर प्रदान किया गया।

खाद्य विभाग द्वारा घसनिन मंझवार, देवन्ती राठिया, रामबती अघरिया, कु रीमा व रुबीना को नवीन राशन कार्ड सौपा गया। राजस्व विभाग द्वारा गुरमा के महेश दास,  चिर्रा के साध राम, कृष्ण कुमार को किसान किताब एवं सिमकेंदा के इतवारी बाई, सबिता व लछन राम को वन अधिकार पट्टा प्रदान किया गया।
इस दौरान महिला व बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन एवं कुपोषित बच्चों को सुपोषण टोकरी प्रदानकी गई।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं व मांगो के 61 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत  23 आवेदनों  का मौके पर निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। लंबित आवेदन मांग व शिकायत संबंधी थे। लंबित सभी आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677