Connect with us

कोरबा

जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन कल

Published

on


28 अप्रैल को स्वीप के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
कोरबा। लोकसभा निर्वाचन 2024 को सुगम एवं सहभागी बनाने के उद्देश्य से एवं शत-प्रतिशत मतदान हेतु जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता बाइक रैली का आयोजन 27 अप्रैल शनिवार को शाम 05 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी अरविंद पीएम, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बाइक रैली में आम नागरिकों के साथ शामिल होंगे। बाइक रैली में शामिल होने के लिए हेलमेट अनिवार्य है। इसी प्रकार 28 अप्रैल को साइकल रैली, दिव्यांग रैली, नववधु सम्मेलन जागरूकता कार्यक्रम, कॉलेज/स्कूली बच्चों का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, एनसीसी/एनएसएस एवं स्काउट गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रैली तथा मतदाता जागरूकता पर संदेश और फ्लैशमॉब कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वसंत ने बाइक रैली में शामिल होकर मतदाता जागरूकता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।
28 अप्रैल को साइकल रैली का आयोजन शाम 05 बजे कलेक्ट्रेट गेट से सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड तक की जाएगी। प्रतिभागियों को अपनी-अपनी साइकल लाना होगा। दिव्यांग रैली का आयोजन शाम 05:30 बजे से प्रारंभ होगा। रैली सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से सीएसईबी चौक होकर वापस ग्राउण्ड तक पहुंचेगी। नववधू सम्मेलन जागरूकता कार्यक्रम सुबह 05:35 बजे से सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित होगी। इसके तहत प्रतिभागी मेहंदी, रंगोली एवं शपथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में शाम 05:40 बजे से कॉलेज/स्कूली छात्र-छात्राओं का मानव श्रृंखला एवं साप्ताहिक गतिविधियों के प्रत्येक विभागों के प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड द्वारा शाम 05:50 बजे नुक्कड़ नाटक एवं रैली मतदाता जागरूकता का संदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया है और शाम 06 बजे टी. पी. नगर स्थित पॉम मॉल में फ्लैशमॉब कार्यक्रम के तहत कॉलेज के बच्चों द्वारा डांस का आयोजन किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नवाडीह के जंगल में युवती का शव मिला:20 दिन से लापता थी, शव के पास जहर की शीशी भी मिली, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के नवाडीह जंगल में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस को शव मिलने की जानकारी सरपंच पति राय सिंह कंवर ने दी थी। घटनास्थल घने जंगल के भीतर और दुर्गम रास्ते पर होने के कारण पुलिस टीम को वहां तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

20 दिन पहले दर्ज हुई गुमशुदगी रिपोर्ट

मृतका की पहचान 20 वर्षीय सपना धनुवार, पिता हरिराम धनुवार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि सपना की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमुंडा थाना क्षेत्र में लगभग 20 दिन पहले दर्ज कराई गई थी। पुलिस और परिजन तब से उसकी तलाश कर रहे थे।

घटनास्थल से पुलिस को मृतका के पास से जहर की एक शीशी भी मिली है। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

आत्महत्या है या हत्या, पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें यह आत्महत्या है या हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। जंगल के आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी अभियान जारी है।

ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको रिंग रोड पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: 1 की मौत, 1 गंभीर घायल , ड्राइवर फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से रिंग रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना राहगीरों ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

इस हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बहरता सिह (38) चेक पोस्ट भद्रापारा लालघाट वार्ड 38 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, वही दूसरे घायल बिरेंद्र का बालको अस्पताल में इलाज जारी है।

हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट

बताया गया है कि घायलों में से एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर कोयला और अन्य सामान ढोने वाले भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने, नियमित वाहन चेकिंग कराने और भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक रिंग रोड से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल पर दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बालको पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चालक का पता लगाया जा सके।

बताया गया है कि बाइक सवार दोनों युवकों में से एक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रिंग रोड पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है। कोयला और अन्य सामान ढोने वाले ट्रक व डंपर इस मार्ग से दिन-रात गुजरते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों में आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि रिंग रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, चेकिंग बढ़ाई जाए और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

Continue Reading

कोरबा

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत:कटघोरा वन मंडल में गाय चराने गए व्यक्ति को हाथी ने कुचला, 18 हाथियों का दल मौजूद

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा वन मंडल के जटगा वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से 40 वर्षीय ग्रामीण संतोष की मौत हो गई। यह घटना धवलपुर जंगल में हुई, जहां हाथी ने संतोष को कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार, संतोष बीती रात अपनी गायों को चराने के लिए धवलपुर जंगल गया था। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि जंगल में 18 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। अचानक एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे जमीन पर पटक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी के लगातार हमले से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

18 हाथियों का यह झुंड लगातार घूम रहा है

ग्रामीणों ने बताया कि जटगा वन परिक्षेत्र में पिछले कई दिनों से 18 हाथियों का यह झुंड लगातार घूम रहा है। यह दल फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। संतोष की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल की ओर भगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

हाथी फसल नुकसान के साथ जनहानि भी कर रहे हैं

इस घटना ने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कटघोरा वन मंडल में कुल 49 हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाथी फसल नुकसान के साथ-साथ जनहानि की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को आवश्यक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने आसपास के सभी गांवों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को रात के समय, अंधेरे में या अकेले जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677