कोरबा
जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में भदरापारा चौक बालको पर कोरबा क्षेत्र के खराब एवं गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर प्रदर्शन किया
कोरबा। जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में भदरापारा चौक बालको पर कोरबा क्षेत्र के खराब एवं गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान विकास सिंह ने कहा कि कोरबा शहर युवा कांग्रेस द्वारा इसी माह पांच अलग – अलग स्थानों पर सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर उग्र प्रदर्शन किया जा चुका है । इसके बावजूद अब तक निगम प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है । जिससे स्थानीय लोंगो में भारी आक्रोश है ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने कहा कि कोरबा क्षेत्र के खराब सड़कों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए यह आंदोलन युवा कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा है । आज भदरापारा चौक बालको पर प्रदर्शन किया जा रहा है इससे पहले गौ माता चौक, बलगीखार, रिस्दी चौक एवं दादरखुर्द में उग्र प्रदर्शन किया जा चुका है । अगर जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए सार्थक कदम नहीं उठाया गया, तब व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि कोरबा नगर निगम का वार्षिक बजट 900 करोड़ और डीएमएफ के 600 करोड़ सहित अन्य अनेंको मद मिलाकर 1600 करोड़ से अधिक के बजट के बावजुद कोरबा निगम क्षेत्र की सड़कें बदहाल में है । श्री साहू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरबा में भाजपा की ट्रीपल इंजन की सरकार चल रही है इसके बावजूद यहां की सड़कों में बड़े – बड़े गड्ढे हो गये हैं । जिस पर राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि युवा कांग्रेस ने कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में गौ माता चौक पर धरना प्रदर्शन कर कोरबा क्षेत्र के खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने मांग किया था, लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया इसलिए अब ब्लाॅक स्तर पर फिर मंडल स्तर और अंत में वार्ड स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। राकेश पंकज ने कहा कि यहां उद्योग एवं आबकारी मंत्री और महापौर केवल बयानबाजी कर रहे हैं और दो वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद सारी कमी पिछले सरकार के मत्थे डालकर अपना पिंड छुड़ाने में लगे हैं । युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने बताया कि सड़कों की दुरूस्तीकरण कराये जाने तक हमारा यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा । इसके बाद बिजली, पानी, साफ – सफाई, चिकित्सा व शिक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन व प्रदर्शन करेंगे ।

आंदोलन में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
कोरबा
ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
• आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
• पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोरबा
तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा
कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।
कोरबा
कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली




-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
