कोरबा
डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए अमर प्रेरणा है : गोपाल मोदी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कोरबा भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण, वक्ताओं ने रखे विचार
मुख्य वक्ता लक्ष्मीकांत जोशी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था
कोरबा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता लक्ष्मीकांत जोशी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था। वे एक शिक्षाविद, प्रखर वक्ता और जनसंघ के संस्थापक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए अमर प्रेरणा है। आज भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों से अनुप्राणित होकर राष्ट्रसेवा में कार्य कर रही है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रनीति को सर्वोपरि मानते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उनके आदर्श आज भी राजनीतिक शुचिता और कर्तव्यनिष्ठा का मार्गदर्शन करते हैं।
सतविंदर पाल बग्गा ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन संघर्ष और सिद्धांतों से भरा हुआ था। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की आवाज उसी दौर में उठाई थी जब ऐसा सोचना भी दुस्साहस माना जाता था। कार्यक्रम में पार्षदगण, संयोजक, सह-संयोजक, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत किया पौधरोपण


संगोष्ठी के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित जनों ने अपने माताओं के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया। सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मीकांत जोशी मुख्य वक्ता, गोपाल मोदी भाजपा जिला अध्यक्ष, संजू देवी राजपूत महापौर, नगर निगम कोरबा, सतविंदर पाल बग्गा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, हितानंद अग्रवाल पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम कोरबा, नरेंद्र देवांगन पार्षद, नगर पालिक निगम कोरबा, योगेश मिश्रा कोरबा मंडल अध्यक्ष, डॉ. राजेश राठौर कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष, मनोज लहरे दर्री मंडल अध्यक्ष, अजय अग्रवाल, नारायण सिंह ठाकुर, सूरज पांडे, रिपु जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पूर्व महापौर प्रत्याशी रितु चौरसिया, गिरीश नामदेव, नवनीत राहुल शुक्ला समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पार्षद, पदाधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
कोरबा
कोरबा में युवक बाइक समेत खुले नाले में गिरा:दलदल में फंसा रहा, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला, निगम पर आक्रोश
कोरबा। कोरबा में शुक्रवार रात डीएम रोड स्थित साईं पैलेस के पास एक खुले नाले में मुड़ापार निवासी बाइक सवार युवक ओम प्रकाश गिर गया। इस हादसे में युवक को चोटें आई हैं। घटना ने नगर पालिक निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश अपनी बाइक से डीएम रोड से गुजर रहे थे। साईं पैलेस के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से वे बाइक समेत खुले नाले में जा गिरे। नाला काफी गहरा और दलदल से भरा था, जिससे युवक बाइक सहित उसमें फंस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उनकी आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

नाला लंबे समय से खुला पड़ा
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है और इसकी नियमित सफाई भी नहीं हुई है। नाले की मौजूदा हालत देखकर यह स्पष्ट होता है कि सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है।
मोहल्ले वालों ने पहले रस्सी की सहायता से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाले की गहराई और कीचड़ के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद लोगों ने एक सीढ़ी मंगवाई।
भारी मात्रा में कचरा और गाद से भरा नाला
जब सीढ़ी को नाले में डाला गया, तो उसका आधा हिस्सा दलदल में धंस गया, जिससे नाले में जमा कचरे और गाद की मात्रा का अंदाजा लगाया जा सकता है। काफी मशक्कत के बाद, सीढ़ी के सहारे युवक ओम प्रकाश को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि शहर में कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं और उनकी नियमित सफाई नहीं होती।

कोरबा
कोरबा में गर्ल्स आईटीआई कॉलेज में 10 फीट का अजगर:टहलते हुए छात्राओं ने देखा, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
कोरबा। कोरबा के रामपुर स्थित गर्ल्स आईटीआई कॉलेज परिसर में बीती रात करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा गया। कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने अजगर देखते ही रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही RCRS (रेस्क्यू टीम) के सदस्य उमेश यादव और सौम्या पाण्डेय मौके पर पहुंचे। अजगर झाड़ियों के बीच छिपा हुआ था, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अजगर को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ा गया
कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राएं कॉलेज परिसर में टहल रही थीं, तभी उनकी नजर अचानक इस विशालकाय अजगर पर पड़ी। इसके बाद कॉलेज स्टाफ और छात्राओं में सतर्कता बढ़ गई।
रेस्क्यू टीम ने बताया कि गर्मी के मौसम में सांप अक्सर पानी और ठंडी जगह की तलाश में आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने राहत महसूस की और टीम के प्रयासों की सराहना की।

कोरबा
कोरबा के गेवरा में 15 दिन से नहीं मिला सिलेंडर:आर्थिक तंगी के कारण आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
कोरबा/गेवरा। कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित भारत गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर न मिलने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में नारेबाजी की और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से सिलेंडर बुक होने के बाद भी न तो होम डिलीवरी हो रही है और न ही एजेंसी से सिलेंडर मिल पा रहा है।

गैस एजेंसी के सामने लोगों की बेतहाशा भीड़ है लोग परेशां हो रहे हैं।
स्टॉक या वितरण संबंधी कोई जानकारी नहीं
एजेंसी के सूचना पटल पर स्टॉक या वितरण संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को अपना काम छोड़कर प्रतिदिन एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप और सूचना पटल पर प्रतिदिन सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण की जानकारी स्पष्ट की जाए।
हंगामे के दौरान एजेंसी कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी के कारण मुख्य डिपो में अग्रिम राशि जमा नहीं हो पा रही है। इस वजह से डिपो से पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर लोड नहीं हो पा रहे हैं, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर आ गया है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
