कोरबा
सपनों का आशियाना बना हकीकतः पीएम आवास शहरी 2.0 से बदली लाभार्थी मेला राम के परिवार की जिंदगी
पीएम आवास योजना ने हमारे सपनों को किया सच- हितग्राही मेलाराम
कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 ने जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपनों को नई उड़ान दी है। कोरबा नगर के बुधवारी क्षेत्र में रहने वाले मेलाराम साहू ने भी इस योजना का लाभ लेकर वर्षों से संजोया अपना घर बनाने का सपना पूरा किया है, जो पेशे से कारपेंटर का कार्य करते हैं, वर्षों से अपने परिवार के लिए एक पक्के घर का सपना संजोए हुए थे। चार सदस्यों के इस छोटे से परिवार के लिए पुराने मकान में जीवन यापन करना कई चुनौतियों से भरा हुआ था। सीमित आय के कारण एकमुश्त बड़ी राशि जुटाकर पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।

इसी बीच प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना के अंतर्गत हुए सर्वे में उनका नाम शामिल हुआ। आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद वर्ष 2025-26 में उनका आवास स्वीकृत हो गया। प्रथम किश्त की राशि खाते में आते ही नींव डालने का काम शुरू हुआ और देखते ही देखते उनके आवास का कार्य तेजी से पूरा होने लगा। योजना के तहत उन्हें तीनों किश्तों की राशि समय पर प्राप्त हुई, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। सरकार की इस आर्थिक सहायता के साथ-साथ अपनी जमा पूंजी जोड़कर मेला राम साहू ने अपने सपनों का पक्का घर तैयार कर लिया। जुलाई 2025 में उनका नया आवास पूरी तरह बनकर तैयार हो गया। आज उनका पूरा परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सुकून भरे वातावरण में नए घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। लाभार्थी मेलाराम ने बताया कि अपना पक्का घर होना हर परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है। हम लंबे समय से इस बारे में सोच रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति बाधा बन रही थी। उन्होंने कहा पीएम आवास योजना ने हमारे सपनों को साकार कर दिया। हितग्राही श्री साहू ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के पक्के आवास के सपने को पूरा करने चलाए जा रहे इस योजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

कोरबा
हिन्दू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083) पर निकली भव्य रैली:जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
दुल्हन की तरह सजा शहर, भगवामय हुआ शहर
कोरबा। 19 मार्च 2026 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 की शुभ शुरूआत पर पूरा कोरबा शहर लाईटिंग से जगमगा गया। चारों तरफ सजावट ऐसी थी कि कोरबा दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार दिख रहा था। अपराह्न 4.00 बजे रैली निकली। रैली ऐसी भव्य और विशाल थी कि शहर रूक सा गया। भगवा रंग पहन कर हिन्दू क्रांति सेना की टोली सुबह मोटरसायकिल रैली भी निकाली। भगवा रंग से कोरबा शहर हिन्दुमय हो गया था। जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान था। विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक, झांकियों में झलक रही थी।
कोरबा में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हिंदू क्रांति सेना और बजरंग दल की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हिंदू क्रांति सेना की शोभायात्रा सीतामढ़ी से टीपी नगर चौक तक निकाली गई।

वहीं, बजरंग दल ने कोसाबाड़ी से टीपी नगर के बीच अपनी शोभायात्रा का आयोजन किया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन और लेजर लाइट का प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।

संस्कृति बढ़ावा का संदेश
यात्रा में शामिल लोगों ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।आयोजकों, हिंदू क्रांति सेना और बजरंग दल, ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य हिंदू संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है।

डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण
सीतामणी से बस स्टैंड तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए डीजे साउंड का प्रदर्शन भी शामिल था। रैली में बाहरी कलाकारों द्वारा साउथ इंडियन, मलयालम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, मिकी माउस और केरल संस्कृति पर आधारित प्रदर्शन किए गए। शिव भक्त की बारात भी इसका हिस्सा थी।
कार्यक्रम के दौरान व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रहे थे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
