छत्तीसगढ़
शराब पीने से मना किया तो बुजुर्ग की हत्या:बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहन महिपाल पर युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव के कुछ लोग तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सड़क किनारे शराब पीने से मना किया। इसी बात पर वहां मौजूद उमाशंकर साहू भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

मोहन महिपाल पर लाठी से वार किया गया जिससे उसकी मौत हो गई
विवाद बढ़ा, बीच-बचाव में गई जान
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोपी उमाशंकर साहू ने सत्यवान महिपाल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहन महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे।
आरोप है कि उमाशंकर साहू ने लाठी से मोहन महिपाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन घायल मोहन महिपाल को तत्काल खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामूली विवाद में लाठी-डंडे से हमला किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़
ओपी चौधरी-टीएस सिंहदेव की सोशल मीडिया बहस:सूरजपुर में अमरजीत भगत ने साधा निशाना, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
सूरजपुर, एजेंसी। सूरजपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बीच सोशल मीडिया पर चल रही बहस अब और गरमा गई है। इस विवाद में अब पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह विवाद सूरजपुर में किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ था। पोस्ट को लेकर ओपी चौधरी और टीएस सिंहदेव आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच ऑनलाइन बहस तेज हो गई।


‘ओपी चौधरी बहस का मजा ले रहे’
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओपी चौधरी इस बहस का “मजा ले रहे हैं”, जबकि प्रदेश कई समस्याओं से जूझ रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर गाड़ी हटाने को लेकर भी तंज कसा। भगत ने कहा कि यह “दिखावा है या सही”, यह कहना मुश्किल है।
साथ ही उन्होंने नेताओं से मिलने आने वाले लोगों को लेकर भी सवाल उठाए। भगत ने कहा कि “भाजपा हो या कांग्रेस, किसी भी नेता से मिलने आने वाला व्यक्ति कैसा है, यह कोई नहीं जानता।”
नशे के कारोबार को लेकर सरकार पर हमला
अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में नशे और अवैध कारोबार बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद अनैतिक गतिविधियों और नशे के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।
‘छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती हो रही’
भगत ने सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा “हमने आज तक इतिहास में नहीं देखा था कि छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती हो रही है। इसमें जितने भी लोग शामिल हैं, सभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। यह बेहद चिंताजनक बात है।”
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं को गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती और नशे के कारोबार को लेकर लगाए गए आरोपों ने राजनीतिक माहौल और गर्मा दिया है। विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है।
फिलहाल अमरजीत भगत के आरोपों पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में महिला वकील की हत्या:चेहरा कुचला, बहन बोली- दूसरी लड़की दीदी की आवाज में बात कर रही थी
रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तुमीडीह डैम किनारे जंगल में 12 मई को अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। 31 साल की युवती लैलूंगा ब्लॉक के गांव की रहने वाली थी और पेशे से वकील थी। वह रागयढ़ जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य भी थी।

मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। युवती के कपड़े बिखरे हुए थे। चेहरा कुचला हुआ था। गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, इस मामले में जांच जारी है। वहीं, शुक्रवार को अधिवक्ता संघ ने SSP को ज्ञापन सौंपकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
मृत युवती की बहन भी बेंगलुरु से रायगढ़ पहुंची। उसने बताया कि दीदी का फोन एक दिन बंद था, अचानक फोन चालू हुआ और कोई दूसरी लड़की उसकी आवाज में बात कर रही थी। उसके बाद हमें सीधे डेडबॉडी मिलने की जानकारी मिली।

जिला अधिवक्ता संघ ने दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला वकील की बहन ने बताया कि उसके नंबर से कोई दूसरी लड़की बात कर रही थी।

मंगलवार की शाम को डैम के पास जंगल में युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी।
जानकारी के मुताबिक, 12 मई मंगलवार की शाम को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह डैम के पास जंगल में अर्धनग्न हालत में युवती की लाश मिली थी। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पूंजीपथरा थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की डेडबॉडी औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी। शव के पास ही उसके कपड़े भी बिखरे मिले।
चेहरे को कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था। मृतका के गर्दन के पीछे धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान भी मिले हैं। इससे पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है।
कोई अंजान लड़की ने फोन उठाया था
मृत युवती की बहन ने बताया कि उसने 12 मई को अपनी बहन को फोन किया था, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। 13 मई को फोन ऑन हुआ तो किसी दूसरी लड़की ने कॉल उठाया। उस लड़की ने कहा कि दीदी सो रही है। फिर दीदी की आवाज में बात करने की कोशिश की।
बहन ने बताया कि उसे अभी किसी पर शक नहीं है, क्योंकि इस बारे में कुछ भी साफ जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उसकी बहन रायगढ़ में रह रही थी और मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, यही उनकी मांग है।

जिला अधिवक्ता संघ ने अपराधी की पैरवी नहीं करने का फैसला लिया है।
अपराधी की पैरवी नहीं करने का फैसला लिया
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी सदस्य एसपी से मिले और साथी अधिवक्ता की हत्या की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने बताया कि युवती ने जनवरी 2026 में ही जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ली थी। वह जूनियर अधिवक्ता होने के कारण अपने काम में व्यस्त रहती थी।
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि आरोपी की जल्द पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में आरोपी की पैरवी नहीं की जाएगी और बाहर से कोई वकील पैरवी करता है तो उनसे भी ऐसा न करने का अनुरोध किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
संगीता सिन्हा ने संभाली महिला कांग्रेस की कमान:कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने आज राजीव भवन में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, गैस सिलेंडर की कीमतों और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

संगीता सिन्हा ने राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

महंगाई और महिलाओं के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि महिला कांग्रेस को संगठन मजबूत करने के साथ-साथ महंगाई और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है, लेकिन केंद्र सरकार राहत देने के बजाय लोगों को कम खर्च करने की सलाह दे रही है।

बैज ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव में व्यस्त रही और जनता महंगाई से जूझती रही। उन्होंने महिला कांग्रेस से 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक सक्रिय होने की अपील की।
भूपेश बोले- महंगाई के खिलाफ सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरना होगा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिला कांग्रेस ने पहले भी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम किया है और अब महंगाई, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के मुद्दे पर आंदोलन तेज करना होगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले भाजपा नेता गैस सिलेंडर लेकर विरोध करते थे, उसी तरह अब महिला कांग्रेस को भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
